प्रतीक यादव अंतिम संस्कार Live Updates: आज सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम में होगा अंतिम संस्कार, अपर्णा यादव ने दी जानकारी

प्रतीक यादव श्रद्धांजली कैंडल इमेज|

प्रतीक यादव अंतिम संस्कार Live Updates:

उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर ने पुरे प्रदेश को भावुक कर दिया हैं| समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया हैं| उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक शोक की लहर दौड़ गई हैं| आज सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैसाकुंड) में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा| इस बात की जानकारी उनकी पत्नी और भाजपा नेत्री Aparna Yadav ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी|

तमिलनाडू में सीएम विजय का पहला बड़ा एक्शन! 717 शराब की दुकानें बंद, गरीब परिवारों के लिए भी किए बड़े एलान

अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी:-

प्रतीक यादव के निधन के बाद अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा की| उन्होंने लिखा की अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जा रहा हैं कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के प्रिय पुत्र प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम, भैसाकुंड लखनऊ में किया जाएगा| उन्होंने सभी शुभचिंतकों और परिचितों से अंतिम यात्रा में शामिल होने की अपील भी की|

बुधवार सुबह हुई थी तबियत खराब:-

जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के प्रतीक यादव की अचानक तबियत बिगड़ गई थी| उन्हें तुरंत लखनऊ से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| शुरूआती रिपोर्ट में बताया गया कि अस्पताल पहुँचने से पहले ही उनकी पल्स और हार्ट बीट बंद हो चुकी थी|

इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेजा गया| पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म बताई गई हैं, जिसमे फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम जाता हैं| हालांकि कुछ सैंपल आगे जांच के लिए भी भेजे गए हैं|

राजनीति से दूर रहते थे प्रतीक यादव:-

हालांकि प्रतीक यादव एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन उन्होंने सक्रिय राजनीति से दुरी बनाए रखी| वे फिटनेस और बिजनेस की दुनिया में ज्यादा सक्रिय थे| लखनऊ में उनके कई फिटनेस सेंटर और व्यवसायिक कामकाज बताए जाते हैं| सोशल मीडिया पर भी वे फिटनेस और पशु प्रेम को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे|

PM मोदी की बड़ी अपील के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान, बोले-“तेल बचाईए, एक साल तक सोना खरीदने से बचिए”

प्रतीक यादव को जानने वाले लोग बताते हैं कि उन्हें जानवरों से बेहद लगाव था| वे घायल और बेसहारा जानवरों की मदद के लिए भी कई सामाजिक काम करते थे| इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं|

अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने जताया दुःख:-

समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav समेत कई बड़े नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर दुःख जताया हैं| राजनीति मतभेदों से ऊपर उठकर सभी दलों के नेताओं ने इस घटना को बेहद दुखद बताया| यादव परिवार के करीबी लोग और समर्थक लगातार लखनऊ पहुँच रहे हैं|

बताया जा रहा हैं कि अंतिम संस्कार में कई बड़े राजनीतिक चेहरे मौजूद रह सकते हैं| बैकुंठ धाम में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई हैं||

परिवार पर टुटा दुखों का पहाड़:-

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यादव परिवार पहले ही भावनात्मक दौर से गुजर रहा था| अब प्रतीक यादव के अचानक निधन ने परिवार को एक और बड़ा झटका दिया हैं| सोशल मीडिया पर लोग लगातार श्रद्धांजली दे रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं|

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी साल 2011 में हुई थीं| दोनों की एक बेटी भी हैं| पिछले कुछ महीनों में उनके रिश्तों को लेकर कई खबरें सामने आई थीं, लेकिन बाद में दोनों साथ दिखाई दिए थे|

बैकुंठ धाम में उमड़ सकती हैं भारी भीड़:-

आज सुबह 11 बजे होने वाले अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के पहुँचने की संभावना हैं| प्रशासन की ओर से ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं| अंतिम यात्रा में यादव परिवार के करीबी रिश्तेदारों के अलावा कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियाँ शामिल हो सकती हैं|

CBSE 12वीं रिजल्ट: ग्रेस मार्क्स और मोडरेशन का पूरा गणित, समझें कैसे तय होते हैं आपके नंबर?

सोशल मीडिया पर भाविक हुए लोग:-

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने दुःख जताना शुरू कर दिया| कई लोगों ने उनके पुराने विडियो और तस्वीरें साझा करते हुए श्रद्धांजली दी| खासतौर पर फिटनेस और पशु सेवा से जुड़े उनके कामों को लोग याद कर रहे हैं|

क्या कहती हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक और फेफड़ों से जुड़ी समस्या बताई गई हैं| डॉक्टरों ने इसे गंभीर मेडिकल इमरजेंसी माना हैं| हालांकि पूरी मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सभी तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी|

निष्कर्ष:-

प्रतीक यादव का असमय निधन यादव परिवार और उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा हैं| 38 साल की उमे में उनका इस तरह दुनिया छोड़ जाना हर किसी को भावुक कर रहा हैं| आज लखनऊ के बैकुंठ धाम में पुरे राजकीय और सामाजिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा| परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों की आखें नम हैं और हर कोई उन्हें अंतिम विदाई देने पहुँच रहा हैं|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *