तमिलनाडू में सीएम विजय का पहला बड़ा एक्शन! 717 शराब की दुकानें बंद, गरीब परिवारों के लिए भी किए बड़े एलान

तमिलनाडू CM विजय ने 717 शराब की दुकानें बंद कीं|

तमिलनाडू में सीएम विजय का पहला बड़ा एक्शन!

तमिलनाडू CM विजय ने 717 शराब की दुकानें बंद कीं|
धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास 717 शराब की दुकानें बंद| Photo: AI Generated.

तमिलनाडू की राजनीति में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने अपना पहला बड़ा फैसला लेकर पुरे राज्य में हलचल मचा दी हैं| मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही दिनों बाद विजय ने राज्य में मौजूद 717 TASMAC शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दे दिया हैं| यह फैसला ख़ास तौर पर स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और बस स्टैंड के पास मौजूद दुकानों पर लागू होगा|

बंगाल में बड़ी वारदात: शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, राजनीति गरमाई

सरकार का कहना हैं कि यह कदम जनता की सुरक्षा, बच्चों के भविष्य और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है| इस फैसले के बाद तमिलनाडू में राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई हैं|

किन दुकानों को किया जाएगा बंद?

तमिलनाडू सरकार के अनुसार राज्य में कुल 4,765 TASMAC शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं| इनमें से 717 दुकानों की पहचान की गई हैं जो नियमों का उल्लंघन करते हुए संवेदनशील इलाकों के पास चल रही थीं|

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक:

  • 276 दुकानें धार्मिक स्थलों के पास थी|
  • 186 दुकानें स्कुल और कॉलेजों के पास थीं|
  • 255 दुकाने बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों के करीब थीं|

मुख्यमंत्री विजय ने आदेश दिया हैं कि इन सभी दुकानों को दो सप्ताह के भीतर बंद किया जाए|

मुख्यमंत्री विजय ने क्या कहा?

सीएम विजय ने कहा कि उनकी सरकार जनता के हित में काम करेगी और तमिलनाडू को “नशा मुक्त और सुरक्षित राज्य” बनाने की दिशा में यह पहला बड़ा कदम हैं|

थलापति से ‘मुथलवर’ तक: विजय का एतिहासिक शपथ ग्रहण और राजनीति में नया युग; उधर पीएम मोदी ने कांग्रेस को कहा ‘परजीवी’

उन्होंने कहा कि स्कूलों और मंदिरों के पास शराब की दुकानें होने से बच्चों और महिलाओं पर गलत असर पड़ता हैं| कई सामाजिक संगठनों और महिलाओं ने लंबे समय से इन दुकानों को हटाने की मांग की थी|

मुख्यमंत्री ने आधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि नियमों का पालन तुरंत कराया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी|

गरीब परिवारों को क्या मिलेगा?

सीएम विजय ने केवल शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला ही नहीं लिया, बल्कि गरीब परिवारों और आम जनता के लिए कई बड़े संकेत भी दिए हैं|

सरकार का कहना हैं कि गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा| शराब पर होने वाला खर्च कम होने से परिवारों की बचत बढ़ेगी और बच्चों की पढ़ाई तथा घर के खर्च में मदद मिलेगी|

सूत्रों के अनुसार सरकार आने वाले समय में गरीब परिवारों के लिए कई योजनाएं शुरू कर सकती हैं, जिनमे शामिल हैं|

  • महिलाओं के लिए विशेष सहायता योजनाएं|
  • गरीब छात्रों की पढ़ाई के लिए नई मदद|
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार|
  • रोजगार और स्किल ट्रेनिंग योजनाएं|
  • ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य तेज करना|

हालांकि सरकार ने अभी सभी योजनाओं का पूरा विवरण जारी नहीं किया हैं, लेकिन मुख्यमंत्री विजय ने साफ़ कहा हैं कि उनकी सरकार का मुख्य फोकस “गरीब और मध्यम वर्ग” होगा|

महिलाओं और अभिभावकों ने फैसले का किया स्वागत:-

तमिलनाडू के कई इलाकों में लोगों ने इस फासिले का स्वागत किया हैं| खासकर महिलाओं, माता-पिता और सामाजिक संगठनों ने इसे “सही दिशा में उठाया गया कदम” बताया हैं|

विजय का राजतिलक: तमिलनाडू में TVK का ‘ब्लॉकबस्टर’ उदय

लोगों का कहना हैं कि स्कूलों और बस स्त्नद के पास शराब की दुकानों के कारण अक्सर नशे में हंगामा और महिलाओं के साथ बदसलूकी की शिकायतें सामने आती थीं| ऐसे में इन दुकानों के बंद होने से माहौल सुरक्षित होगा|

विपक्ष ने क्या कहा?

कुछ विपक्षी दलों ने इस फैसले का समर्थन किया हैं, जबकि कुछ नेताओं ने सवाल उठाए हैं कि क्या सरकार वास्तव में सभी दुकानों को पूरी तरह बंद करेगी या यह सिर्फ शुरूआती घोषणा हैं|

कुछ विशेषज्ञों का कहना हैं कि TASMAC तमिलनाडू सरकार की बड़ी कमाई का स्रोत हैं, इसलिए इतनी बड़ी संख्या में दुकानों का बंद होना राज्य की आय पर असर डाल सकता हैं| फिर भी सरकार फ़िलहाल सामाजिक सुधार को प्राथमिकता देती दिखाई दे रही हैं|

विजयपत सिंघानिया: ‘The Complete Man’ के साम्राज्य का उत्थान और पतन – एक विस्तृत विश्लेषण

विजय सरकार की बड़ी रणनीति:-

राजनीतिक जानकारों का मानना हैं कि मुख्यमंत्री विजय जनता के बीच साफ-सुथरी और सख्त प्रशासन वाली छवि बनाना चाहते हैं| चुनाव के दौरान भी उनकी पार्टी ने नशे और ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया था|

अब सरकार बनने के बाद इस फासिले को उसी वादे की शुरुआत माना जा रहा हैं| कई लोग इसे तमिलनाडू की राजनीति में बड़ा बदलाव भी बता रहे हैं|

क्या आगे और भी होंगे बड़े फैसलें?

तमिलनाडू में नई सरकार बनने के बाद अब लोगों की नजर अगले फैसलों पर टिकी हुई हैं| माना जा रहा हैं कि आने वाले दिनों में सरकार शिक्षा, रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और गरीबों के लिए नई योजनाओं का एलान कर सकती हैं|

मुख्यमंत्री विजय लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी सरकार आम जनता और गरीब परिवारों के हिट में काम करेगी| ऐसे में आने वाले समय में तमिलनाडू में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं|

निष्कर्ष:-

मुख्यमंत्री विजय का 717 शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला तमिलनाडू की राजनीति और समाज दोनों के लिए बड़ा कदम माना जा रहा हैं| धार्मिक स्थलों, स्कूलों और बस स्त्नद के पास मौजूद दुकानों को हटाने से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही हैं|

इसके साथ ही गरीब परिवार के लिए नई योजनाओं और सामाजिक सुधार की बात ने भी लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं| अब देखना होगा कि विजय सरकार अपने बाकी वादों को कितनी तेजी और मजबूती से जमीन पर उतारती हैं|

“मेरी राय में स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानें बंद करना समाज और बच्चो के भविष्य के लिए बहुत ही अच्छा कदम माना जा सकता हैं| अगर सरकार गरीब परिवारों के लिए किए गए वादों को सही तरीके से पूरा करें तो लोगों को काफी राहत मिल सकती हैं| विजय थलापति ने बहुत ही अच्छा कार्य  किए हैं|”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *