थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन:
तमिलनाडू की राजनीति में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री बने थलापति विजय की हो रही हैं| अभिनेता से नेता बने विजय ने सत्ता संभालते ही प्रशासनिक स्तर पर बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं| हाल ही में तमिलनाडू सरकार ने कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का एलान किया हैं| इन बदलावों को नई सरकार की कार्यशैली और प्रशासनिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा हैं|
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय सरकार का यह पहला बड़ा ब्यूरोक्रेटिक फेरबदल माना जा रहा हैं| कई महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारीयों की नियुक्ति की गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं| इससे साफ़ माना जा रहा हैं कि नई सरकार प्रशासन को अपने तरीके से मजबूत करना चाहती हैं|
तमिलनाडू में क्यों हुआ बड़ा IAS ट्रांसफर?
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना हैं कि नई सरकार बनने के बाद प्रशासनिक फेरबदल सामान्य प्रक्रिया होती हैं| मुख्यमंत्री विजय की सरकार भी जब अपने भरोसेमंद और अनुभवी अधिकारियों के जरिए विभिन्न विभागों में तेजी से काम शुरू करना चाहती हैं|
इन तबादलों में वित्त, पर्यटन, स्वास्थ्य, राजस्व प्रशासन, आपदा प्रबंधन और TASMAC जैसे अहम विभाग शामिल हैं| सरकार का उद्देश्य विभागों में नई ऊर्जा और तेज फैसले लेने की क्षमता बढाना बताया जा रहा हैं|
किस IAS अधिकारी को मिला कौन सा विभाग?
तमिलनाडू सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कई वरिष्ठ अधिकारीयों को नई पोस्टिंग दी गई हैं| आईए विस्तार से जानते हैं किस अधिकारी को कौन सी जिम्मेदारी मिली हैं|
एन.मुरूगनंदम बने राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के ACS:-
वरिष्ठ IAS अधिकारी N. Muruganandam को अवकाश से लौटने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव और राजस्व प्रशासन एंव आपदा प्रबंधन आयुक्त बनाया गया हैं| पहले यह जिम्मेदारी P. Amudha के पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में थी|
सरकार के इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा हैं क्योंकि तमिलनाडू में मानसून और प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए यह विभाग काफी महत्वपूर्ण हैं|
एम. ए. सिद्दीक को मिला वित्त विभाग:-
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रहे M. A. Siddique को अब तमिलनाडू के वित्त विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया हैं| उन्होंने T. Udhayachandran की जगह ली हैं|
वित्त विभाग किसी भी राज्य सरकार का सबसे अमहत्वपूर्ण विभाग माना जाता हैं| ऐसे में विजय सरकार ने अनुभवी अधिकारी को यह जिम्मेदारी देकर साफ़ संकेत दिया हैं कि आर्थिक योजनाओं और बजट पर खास फोकस रहेगा|
एस. स्वर्णा को पर्यटन और धार्मिक बंदोबस्ती विभाग:-
डॉ. S. Swarna को पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक बंदोबस्ती विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया हैं| इससे पहले वे RUSA परियोजना की राज्य निदेशक थीं|
विजय का राजतिलक: तमिलनाडू में TVK का ‘ब्लॉकबस्टर’ उदय
तमिलनाडू में पर्यटन और मंदिर प्रशासन का बड़ा महत्व हैं| सरकार अब इस विभाग में नई योजनाओं और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी दिखाई दे रही हैं|
TASMAC में भी बड़ा बदलाव:-
K. NanthaKumar को तमिलनाडू स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन यानी TASMAC का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया हैं| इससे पहले वे सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार थे|
TASMAC तमिलनाडू सरकार के लिए राजस्व का बड़ा स्रोत माना जाता हैं| ऐसे में इस विभाग में बदलाव को काफी अहम माना जा रहा हैं|
स्वास्थ्य विभाग में भी फेरबदल:-
तमिलनाडू सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा बदलाव किया हैं| Dr. Darez Ahamed को स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया हैं| वे पहले GUIDANCE के एमडी और CEO थे|
वहीं Anu George को पशुपालन, डेयरी, मत्स्य और मछुआरा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई हैं|
मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त हुए नए अधिकारी:-
मुख्यमंत्री विजय के कार्यालय में भी नई नियुक्तियां हुई हैं| Dr. P. Senthil Kumar को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव-सचिव I बनाया गया हैं| वहीं G. Lakshmi Priya को सचिव II नियुक्त किया गया हैं|
नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में अनुभवी अधिकारीयों की नियुक्ति को प्रशासनिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा हैं|
विजय सरकार का पहला बड़ा संदेश:-
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना हैं कि यह फेरबदल केवल ट्रांसफर नहीं बल्कि विजय सरकार का बड़ा प्रशासनिक संदेश हैं| सरकार ऐसे अधिकारीयों को जिम्मेदारी देना चाहती हैं तो तेज फैसले लेने और नई योजनाओं को लागू करने में सक्षम हों|
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय लगातार सुशासन, पारदर्शिता और तेज प्रशासन की बात कर रहे हैं| ऐसे में यह बदलाव उनकी कार्यशैली की शुरुआत माना जा रहा हैं|
सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज:-
IAS अधिकारियों के तबादले की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही हैं| विजय समर्थक इसे “नई शुरुआत” बता रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे राजनीतिक रणनीति कह रहा हैं|
कई लोगों का कहना हैं कि नई सरकार प्रशासन में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रही हैं| वहीं कुछ लोग इन फैसलों को आगामी योजनाओं से जोड़कर भी देख रहे हैं|
तमिलनाडू की राजनीति में नया दौर:-
थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद तमिलनाडू की राजनीति में एक नया दौर शुरू होता दिखाई दे रहा हैं| फ़िल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय अब प्रशासनिक फैसलों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं|
राज्य के लोग अब यह देखना चाहते हैं कि नई सरकार अपने वादों को कितनी तेजी से पूरा करती हैं| आने वाले दिनों में और भी बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं|
निष्कर्ष:-
तमिलनाडू में विजय सरकार द्वारा किए गए IAS अधिकारियों के तबादले को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं| कई बड़े विभागों में नए अधिकारियों की नियुक्ति कर सरकार ने साफ़ संकेत दिया हैं कि वह प्रशासनिक स्तर पर तेजी से काम करना चाहती हैं|
अब सभी की नजर इस बात पर हैं कि नई टीम के साथ विजय सरकार राज्य में क्या बड़े बदलाव लाती हैं और जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती हैं|
