डिनर के लिए होटल जैसा दम आलू रेसिपी: आसान मसालेदार दम आलू बनाने की विधि…

कड़ाही में बनती हुई मसालेदार दम आलू रेसिपी.

डिनर के लिए होटल जैसा दम आलू रेसिपी:

अगर रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर मन ऊब गया हैं और आप डिनर में कुछ नया, मसालेदार और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो दम आलू एक बेहतरीन विकल्प हैं| यह ऐसी लोकप्रिय भारतीय डिश हैं जिसे रोटी, पराठा, नान, जीरा राइस या सादे चावल के साथ बड़े चाव से खाया जाता हैं|

दम आलू की सबसे बड़ी खासियत इसका गाढ़ा, मसालेदार और खुशबूदार ग्रेवी बेस होता हैं, जिसमें छोटे आलू धीमी आंच पर पकाएं जाते हैं| यही वजह हैं कि इसे घर पर भी बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता हैं|

Eid Special: पुरानी दिल्ली के शाही बावर्ची की ‘सीक्रेट’ रेसिपी- घर पर बनाएं दावतों वाली मटन बिरयानी और लजीज शीर-खुरमा!

इस लेख में हम आपको दम आलू बनाने की पूरी रेसिपी, ज़रूरी सामग्री, स्वाद बढ़ाने के टिप्स और कुछ खास जानकारी विस्तार से बताएंगे|

दम आलू क्या हैं?

दम आलू उत्तर भारत और खासतौर पर कश्मीरी तथा पंजाबी खानपान की प्रसिद्ध डिश हैं| इसमें छोटे आलू को हल्का फ्राई या उबालकर मसालेदार ग्रेवी में धीमी आंच पर पकाया जाता हैं| “दम” का मतलब होता हैं धीमी आंच पर पकाना, जिससे मसाले आलू के अंदर तक अपना स्वाद छोड़ते हैं|

आज यह डिश भारत लगभग हर घर और रेस्टोरेंट में पसंद की जाती हैं|

दम आलू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

लगभग 4 लोगों के लिए-

  • 500 ग्राम छोटे आलू
  • 2 बड़े प्याज (बारीक कटे हुए)
  • 2 टमाटर (पीस लें)
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 3 बड़े चम्मच दही
  • 2 बड़े चम्मच तेज
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 तेजपत्ता
  • 1 छोटा तिकड़ा दालचीनी
  • 2 लौंग
  • 2 हरी इलायची
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • हरा धनिया सजावट के लिए
होटल स्टाइल दम आलू रेसिपी.
स्वादिष्ट होटल स्टाइल दम आलू|

आलू तैयार करने का सही तरीका

  • सबसे पहले छोटे आलू अच्छी तरह धो लें|
  • अब इन्हें कुकर में 1 से 2 सिटी उबाल लें|
  • उबालने के बाद छिलका निकाल लें|
  • अब कांटे या टुथपिक की मदद से आलू में छोटे-छोटे छेड़ कर दें|
  • इसके बाद कड़ाही में थोड़ा तेज गर्म करके आलू को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें|
  • इस प्रक्रिया से मसाले आलू के अंदर तक अच्छी तरह पहुँचते हैं और स्वाद कई गुना बढ़ जाता हैं|

स्वादिष्ट मसाला तैयार करने की विधि

  • एक पैन में तेल गर्म करें|
  • अब जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर कुछ सेकंड भुन लें|
  • इसके बाद बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं|
  • अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कच्ची खुशबू खत्म होने तक भुनें|
  • फिर टमाटर की प्यूरी डालें|
  • अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह पकाएं|
  • जब मसाले से तेज अलग होने लगे, तब इसमें फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं|
  • यही मसाला दम आलू का असली स्वाद तैयार करता हैं|

दम आलू बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

  • अब तैयार मसाले में फ्राई किए हुए आलू डाल दें|
  • सभी आलू को मसाले में अच्छी तरह मिलाएं|
  • जरूरत के अनुसार थोड़ा गर्म पानी डालें|
  • अब ढक्कन बंद करके लगभग 12 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं|
  • बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाते रहें|
  • जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और आलू में मसाले अच्छी तरह समा जाएँ, तब ऊपर से गरम मसाला डालें|
  • अंत में बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें|
  • अब आपका स्वादिष्ट दम आलू तैयार हैं|

होटल जैसा स्वाद पाने के आसान टिप्स

  • छोटे आलू का उपयोग करें|
  • आलू को हल्का फ्राई जरुर करें|
  • दही हमेशा फेंटकर डालें|
  • मसाले को अच्छी तरह भुनें|
  • धीमी आंच पर पकाएं|
  • आखिर में थोड़ा कसूरी मेथी डालने से स्वाद और खुशबू बढ़ जाती हैं|
  • चाहें तो एक चम्मच ताज़ी क्रीम भी मिला सकते हैं|

दम आलू के साथ क्या परोसें?

दम आलू कई प्रकार की रोटियों और चावल के साथ शानदार लगता हैं|

आप इसे इन चीजों के साथ परोस सकते हैं-

  • जीरा राइस
  • सादा चावल
  • तंदूरी रोटी
  • बटर नान
  • मिस्सी रोटी
  • लच्छा पराठा
  • पूरी
  • खीरे का रायता
  • सलाद
  • पापड़

पोषण संबंधी जानकारी

दम आलू में आलू से कार्बोहाइड्रेट मिलता हैं, जबकि दही से कैल्शियम और प्रोटीन की कुछ मात्रा प्राप्त होती हैं| यदि इसे कम तेज में बनाया जाए तो यह संतुलित भोजन का हिस्सा बन सकता हैं| अधिक तेज या क्रीम का उपयोग करने पर इसकी कैलोरी बढ़ सकती हैं, इसलिए अपनी आवश्यकता के अनुसार सामग्री का चयन करें|

दम आलू बनाते समय होने वाली सामान्य गलतियाँ

  • आलू को अधिक उबाल देना|
  • मसाले को अच्छो तरह न भूनना|
  • दही सीधे डाल देना|
  • तेज आंच पर पकाना|
  • बहुत ज्यादा पानी डाल देना|
  • गरम मसाला शुरुआत में डाल देना|

इन गलतियों से बचकर आप हर बार बेहतरीन स्वाद पा सकते हैं|

निष्कर्ष:-

यदि आप डिनर में रोज की साधारण सब्जियों से अलग कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो दम आलू एक बेहतरीन विकल्प हैं| इसकी मसालेदार ग्रेवी, मुलायम आलू और खुशबूदार स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता हैं| सही सामग्री, संतुलित मसालों और धीमी आंच पर पकाने की विधि अपनाकर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा दम आलू तैयार कर सकते हैं| इसे रोटी, नाम, पराठा या चावल के साथ परोंसकर अपने परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें|

FAQs:-

Q 1. क्या बिना प्याज और लहसुन के दम आलू बनाया जा सकता हैं?

हाँ, टमाटर, दही, काजू पेस्ट और मसालों की मदद से स्वादिष्ट दम आलू बनाया जा सकता हैं|

Q 2. क्या बड़े आलू इस्तेमाल कर सकते हैं?

हाँ, लेकिन छोटे टुकड़ों में काटकर उपयोग करें|

Q 3. क्या दम आलू पहले से बनाकर रखा जा सकता हैं?

हाँ, यह डिश कुछ घंटों बाद और भी स्वादिष्ट लगती हैं क्योंकि मसाले अच्छी तरह मिल जाते हैं|

Q 4. क्या इसे बच्चों के लिए बनाया जा सकता हैं?

हाँ,  लेकिन लाल मिर्च कम रखें|

Q 5. दम आलू कितने समय तक सुरक्षित रहता हैं?

फ्रिज में एयरटाईट कंटेनर में रखने पर लगभग 24 घंटे तक सुरक्षित रह सकता हैं|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *