डिनर के लिए होटल जैसा दम आलू रेसिपी:
अगर रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर मन ऊब गया हैं और आप डिनर में कुछ नया, मसालेदार और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो दम आलू एक बेहतरीन विकल्प हैं| यह ऐसी लोकप्रिय भारतीय डिश हैं जिसे रोटी, पराठा, नान, जीरा राइस या सादे चावल के साथ बड़े चाव से खाया जाता हैं|
दम आलू की सबसे बड़ी खासियत इसका गाढ़ा, मसालेदार और खुशबूदार ग्रेवी बेस होता हैं, जिसमें छोटे आलू धीमी आंच पर पकाएं जाते हैं| यही वजह हैं कि इसे घर पर भी बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता हैं|
इस लेख में हम आपको दम आलू बनाने की पूरी रेसिपी, ज़रूरी सामग्री, स्वाद बढ़ाने के टिप्स और कुछ खास जानकारी विस्तार से बताएंगे|
दम आलू क्या हैं?
दम आलू उत्तर भारत और खासतौर पर कश्मीरी तथा पंजाबी खानपान की प्रसिद्ध डिश हैं| इसमें छोटे आलू को हल्का फ्राई या उबालकर मसालेदार ग्रेवी में धीमी आंच पर पकाया जाता हैं| “दम” का मतलब होता हैं धीमी आंच पर पकाना, जिससे मसाले आलू के अंदर तक अपना स्वाद छोड़ते हैं|
आज यह डिश भारत लगभग हर घर और रेस्टोरेंट में पसंद की जाती हैं|
दम आलू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
लगभग 4 लोगों के लिए-
- 500 ग्राम छोटे आलू
- 2 बड़े प्याज (बारीक कटे हुए)
- 2 टमाटर (पीस लें)
- 2 हरी मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 3 बड़े चम्मच दही
- 2 बड़े चम्मच तेज
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 तेजपत्ता
- 1 छोटा तिकड़ा दालचीनी
- 2 लौंग
- 2 हरी इलायची
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- हरा धनिया सजावट के लिए
आलू तैयार करने का सही तरीका
- सबसे पहले छोटे आलू अच्छी तरह धो लें|
- अब इन्हें कुकर में 1 से 2 सिटी उबाल लें|
- उबालने के बाद छिलका निकाल लें|
- अब कांटे या टुथपिक की मदद से आलू में छोटे-छोटे छेड़ कर दें|
- इसके बाद कड़ाही में थोड़ा तेज गर्म करके आलू को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें|
- इस प्रक्रिया से मसाले आलू के अंदर तक अच्छी तरह पहुँचते हैं और स्वाद कई गुना बढ़ जाता हैं|
स्वादिष्ट मसाला तैयार करने की विधि
- एक पैन में तेल गर्म करें|
- अब जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर कुछ सेकंड भुन लें|
- इसके बाद बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं|
- अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कच्ची खुशबू खत्म होने तक भुनें|
- फिर टमाटर की प्यूरी डालें|
- अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह पकाएं|
- जब मसाले से तेज अलग होने लगे, तब इसमें फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं|
- यही मसाला दम आलू का असली स्वाद तैयार करता हैं|
दम आलू बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
- अब तैयार मसाले में फ्राई किए हुए आलू डाल दें|
- सभी आलू को मसाले में अच्छी तरह मिलाएं|
- जरूरत के अनुसार थोड़ा गर्म पानी डालें|
- अब ढक्कन बंद करके लगभग 12 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं|
- बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाते रहें|
- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और आलू में मसाले अच्छी तरह समा जाएँ, तब ऊपर से गरम मसाला डालें|
- अंत में बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें|
- अब आपका स्वादिष्ट दम आलू तैयार हैं|
होटल जैसा स्वाद पाने के आसान टिप्स
- छोटे आलू का उपयोग करें|
- आलू को हल्का फ्राई जरुर करें|
- दही हमेशा फेंटकर डालें|
- मसाले को अच्छी तरह भुनें|
- धीमी आंच पर पकाएं|
- आखिर में थोड़ा कसूरी मेथी डालने से स्वाद और खुशबू बढ़ जाती हैं|
- चाहें तो एक चम्मच ताज़ी क्रीम भी मिला सकते हैं|
दम आलू के साथ क्या परोसें?
दम आलू कई प्रकार की रोटियों और चावल के साथ शानदार लगता हैं|
आप इसे इन चीजों के साथ परोस सकते हैं-
- जीरा राइस
- सादा चावल
- तंदूरी रोटी
- बटर नान
- मिस्सी रोटी
- लच्छा पराठा
- पूरी
- खीरे का रायता
- सलाद
- पापड़
पोषण संबंधी जानकारी
दम आलू में आलू से कार्बोहाइड्रेट मिलता हैं, जबकि दही से कैल्शियम और प्रोटीन की कुछ मात्रा प्राप्त होती हैं| यदि इसे कम तेज में बनाया जाए तो यह संतुलित भोजन का हिस्सा बन सकता हैं| अधिक तेज या क्रीम का उपयोग करने पर इसकी कैलोरी बढ़ सकती हैं, इसलिए अपनी आवश्यकता के अनुसार सामग्री का चयन करें|
दम आलू बनाते समय होने वाली सामान्य गलतियाँ
- आलू को अधिक उबाल देना|
- मसाले को अच्छो तरह न भूनना|
- दही सीधे डाल देना|
- तेज आंच पर पकाना|
- बहुत ज्यादा पानी डाल देना|
- गरम मसाला शुरुआत में डाल देना|
इन गलतियों से बचकर आप हर बार बेहतरीन स्वाद पा सकते हैं|
निष्कर्ष:-
यदि आप डिनर में रोज की साधारण सब्जियों से अलग कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो दम आलू एक बेहतरीन विकल्प हैं| इसकी मसालेदार ग्रेवी, मुलायम आलू और खुशबूदार स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता हैं| सही सामग्री, संतुलित मसालों और धीमी आंच पर पकाने की विधि अपनाकर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा दम आलू तैयार कर सकते हैं| इसे रोटी, नाम, पराठा या चावल के साथ परोंसकर अपने परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें|
FAQs:-
Q 1. क्या बिना प्याज और लहसुन के दम आलू बनाया जा सकता हैं?
हाँ, टमाटर, दही, काजू पेस्ट और मसालों की मदद से स्वादिष्ट दम आलू बनाया जा सकता हैं|
Q 2. क्या बड़े आलू इस्तेमाल कर सकते हैं?
हाँ, लेकिन छोटे टुकड़ों में काटकर उपयोग करें|
Q 3. क्या दम आलू पहले से बनाकर रखा जा सकता हैं?
हाँ, यह डिश कुछ घंटों बाद और भी स्वादिष्ट लगती हैं क्योंकि मसाले अच्छी तरह मिल जाते हैं|
Q 4. क्या इसे बच्चों के लिए बनाया जा सकता हैं?
हाँ, लेकिन लाल मिर्च कम रखें|
Q 5. दम आलू कितने समय तक सुरक्षित रहता हैं?
फ्रिज में एयरटाईट कंटेनर में रखने पर लगभग 24 घंटे तक सुरक्षित रह सकता हैं|
