NEET UG 2026 Rank List: MBBS और BDS एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी, जानें पूरी प्रक्रिया…

counselling process for MBBS admission.

NEET UG 2026 Rank List:

देशभर में लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों का इंतजार आख़िरकार खत्म हो गया हैं| NEET UG 2026 Rank List जारी होने के साथ ही अब MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया अगले चरण में पहुँच गई हैं| रैंक लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अब अपनी आल इंडिया रैंक (AIR), कैटेगरी रैंक और काउंसलिंग की तैयारी में जुट गए हैं|

NEP 2020 Update 2026: नई शिक्षा नीति से छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों में क्या बदलाव आए? पूरी जानकारी…

NEET UG भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा हैं, जिसके माध्यम से सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता हैं| इस वर्ष भी परीक्षा में लाखों विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रतिस्पर्धा पहले की तरह काफी कड़ी रही|

Table of Contents

टॉपर्स ने किया शानदार प्रदर्शन

इस वर्ष जारी मेरिट सूचि में कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया| शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों ने लगभग पूर्ण अंक हासिल कर अपनी मेहनत और तैयारी का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया| देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों ने टॉप रैंक में जगह बनाई, जिससे यह स्पष्ट होता हैं कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही हैं|

विशेषज्ञों का मानना हैं कि इस वर्ष उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण शीर्ष रैंक के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहा| कई छात्रों के अंक समान ऐसे की स्थिति में निर्धारित टाई-ब्रेकिंग नियमों के आधार पर अंतिम रैंक तय की गई|

MBBS और BDS एडमिशन में रैंक लिस्ट क्यों हैं महत्वपूर्ण?

NEET UG Rank List केवल परीक्षा परिणाम नहीं होती, बल्कि मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का आधार भी होती हैं| उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक और श्रेणी (Category) के आधार पर काउंसलिंग के दौरान कॉलेज और कोर्स का आवंटन किया गया हैं|

सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सिमिति सीटों के कारण बेहतर रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों की अधिक विकल्प मिलते हैं| वहीं निजी मेडिकल कॉलेजों में भी प्रवेश के लिए NEET रैंक अनिवार्य होती हैं|

इसी वजह से मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी रैंक के अनुसार काउंसलिंग की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए|

मेरिट लिस्ट कैसे तैयार की जारी हैं?

NEET UG परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर कुंजी जारी की जाती हैं| आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाता हैं| इसके बाद प्राप्त अंकों के अनुसार सभी उम्मीदवारों की ऑल इंडिया रैंक (AIR) निर्धारित की जाती हैं|

यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो निर्धारित टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किए जाते हैं| इनमें संबंधित विषयों में प्राप्त अंक और अन्य निर्धारित मानदंडों को ध्यान में रखकर अंतिम रैंक तय की जाती हैं|

MBBS और BDS काउंसलिंग प्रक्रिया कैसे होगी?

NEET UG 2026 Rank List जारी होने के बाद अब सबसे महत्वपूर्ण चरण काउंसलिंग प्रक्रिया का होता हैं| इसी प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवारों को MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश मिलता हैं|

ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की सीटों के लिए काउंसलिंग संबंधित केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा आयोजित की जाती हैं, जबकि राज्य कोटा की सीटों के लिए प्रत्येक राज्य की निर्धारित काउंसलिंग एजेंसी अलग-अलग प्रक्रिया अपनाती हैं| उम्मीदवारोंको अपनी पात्रता के अनुसार समय पर पंजीकरण करना आवश्यक होगा|

काउंसलिंग के दौरान उम्मदीवारों को अपनी पंसद के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों का चयन करना होता हैं| इसके बाद रैंक, श्रेणी, सीटों की उपलब्धता और आरक्षण नियमों के आधार पर सीट आवंटित की जाती हैं|

काउंसलिंग की प्रमुख प्रक्रिया

काउंसलिंग के दौरान सामान्यतः निम्न चरण पुरे किए जाते हैं-

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • काउंसलिंग शुल्क का भुगतान
  • कॉलेज और कोर्स की चॉइस फिलिंग
  • चॉइस लॉक करना
  • सीट आवंटन परिणाम
  • दस्तावेजों का सत्यापन
  • संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग
  • प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना

यदि किसी उम्मीदवार को पहले राउंड में सीट नहीं मिलती या वह सीट अपग्रेड कराना चाहता हैं, तो वह अगले राउंड की काउंसलिंग में भी भाग ले सकता हैं|

सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश

NEET UG के माध्यम से देशभर के सरकारी और निजी मेदिज्ल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता हैं| सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फ़ीस अपेक्षाकृत कम होती हैं, इसलिए अधिकांश छात्रों की पहली पसंद यही कॉलेज होते हैं|

वहीं निजी मेडिकल कॉलेजों में भी NEET स्कोर अनिवार्य होता हैं| हालांकि इन संस्थानों की फ़ीस सरकारी कॉलेजों की तुलना में अधिक हो सकती हैं| उम्मीदवारों को कॉलेज चुनते समय फ़ीस, मान्यता, इंटर्नशिप सुविधा और अस्पताल की गुणवत्ता जैसी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए|

संभावित कटऑफ को समझें

कटऑफ हर वर्ष कई कारणों से बदल सकती हैं, जैसे-

  • परीक्षा का कठिनाई स्तर
  • कुल अभ्यर्थियों की संख्या
  • उपलब्ध सीटों की संख्या
  • छात्रों का प्रदर्शन
  • आरक्षण नियम

यदि परीक्षा अपेक्षाकृत आसान होती हैं तो कटऑफ बढ़ सकती हैं, जबकि कठिन प्रश्नपत्र होने पर कटऑफ कम रहने की संभावना रहती हैं|

उम्मीदवारों को केवल कटऑफ पर निर्भर रहने के बजाय अपनी रैंक के अनुसार अधिक से अधिक कॉलेजों का विकल्प भरना चाहिए|

सीट आवंटन किन आधारों पर होता हैं?

मेडिकल कॉलेज में सीट आवंटन केवल अंकों के आधार पर नहीं होता| इसके लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखा जाता हैं-

  • ऑल इंडिया रैंक (AIR)
  • श्रेणी (General, OBC, SC, ST, EWS आदि)
  • उम्मीदवार द्वारा भरे गए कॉलेज विकल्प
  • सीटों की उपलब्धता
  • आरक्षण नीति
  • संबंधित राज्य की पात्रता

इसी कारण समान  अंक होने पर भी अलग-अलग उम्मीदवारों को अलग कॉलेज मिल सकते हैं|

जरूरी दस्तावेज तैयार रखें

काउंसलिंग शुरू होने से पहले सभी उम्मीदवारों को अपने आव्वश्य्क दस्तावेज तैयार रखने चाहिए-

  • NEET UP 2026 Admit Card
  • Score Card/Rank Card
  • Class 10 Marksheet
  • Class 12 Marksheet
  • जन्म प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • Category Certificate (यदि लागु हो)
  • EWS Certificate (यदि लागू हो)
  • PwD Certificate (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (State Quota के लिए)

दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटी होने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए पहले से सभी प्रमाणपत्रों की जांच कर केन|

छात्रों के लिए महत्वपूर्व सलाह

रैंक लिस्ट जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी पर भरोसा न करें| केवल आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल और संबंधित संस्थाओं द्वारा जारी सुचना के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया पूरी करें|

कॉलेज का चयन करते समय केवल रैंक ही नहीं बल्कि कॉलेज की मान्यता, पढ़ाई की गुणवत्ता, अस्पताल की सुविधा, इंटर्नशिप और पिछले वर्षों के रिकॉर्ड पर भी ध्यान दें|

यदि आपकी रैंक अपेक्षा से कम आई हैं तो भी निराश न हों| कई राउंड की काउंसलिंग के दौरान सीटों की स्थिति बदलती रहती हैं और बाद के चरणों में भी प्रवेश मिलने की संभावना बनी रहती हो|

मेडिकल कॉलेज चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

कॉलेज का चयन केवल उसकी लोकप्रियता के आधार पर नहीं करना चाहिए| उम्मीदवारों को निम्न बिंदुओं पर भी ध्यान देना चाहिए-

  • कॉलेज की मान्यता (Recognition)
  • अनुभवी फैकल्टी
  • संबद्ध शिक्षण अस्पताल
  • इंटर्नशिप की सुविधा
  • पिछले वर्षों का परिणाम
  • प्लेसमेंट और PG रिजल्ट
  • हास्टल एंव अन्य सुविधाएँ
  • कॉलेज की वार्षिक फ़ीस
  • कॉलेज का स्थान और परिवहन सुविधा

इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय भविष्य के मेडिकल करियर के लिए लाभदायक साबित हो सकता हैं|

NEET UG 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव

  • केवल आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर भरोसा करें|
  • सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें|
  • काउंसलिंग की प्रत्येक तिथि नोट करें|
  • चॉइस फिलिंग सोच-समझकर करें|
  • सभी राउंड में भाग लेने का अवसर न छोड़ें|
  • किसी भी गलत सुचना या अफवाह से बचें|
  • कॉलेज आवंटन के बाद समय पर रिपोर्टिंग करें|

निष्कर्ष:-

NEET UG 2026 Rank List जारी होने के साथ ही देशभर के लाखों छात्रों के लिए मेडिकल प्रवेश की प्रक्रिया का नया चरण शुरू हो गया हैं| अब उम्मीदवारों को अपनी रैंक के अनुसार सही कॉलेज और कोर्स का चयन करते हुए काउंसलिंग प्रक्रिया में समय पर भाग लेना चाहिए| सही जानकारी, आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी और निर्धारित समयसीमा का पालन करके छात्र MBBS, BDS और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकते हैं|

धैर्य, सही योजना और आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा रखते हुए आगे बढ़ना ही सफल मेडिकल करियर की दिशा में पहला कदम साबित होगा|

FAQs:-

Q 1. क्या NEET UG Rank List के बिना MBBS में प्रवेश मिल सकता हैं?

नहीं, भारत में MBBS और BDS सहित अधिकांश मेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET UG में पात्र होना अनिवार्य हैं|

Q 2. क्या कम रैंक आने पर भी सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल सकता हैं?

यह आपकी श्रेणी, राज्य, उपलब्ध सीटों और संबंधित वर्ष की कटऑफ पर निर्भर करता हैं|

Q 3. क्या निजी मेडिकल कॉलेज में भी NEET आवश्यक हैं?

हाँ, भारत के अधिकांश निजी मेडिकल कॉलेजों में भी प्रवेश के लिए NEET UG योग्यता आवश्यक होती हैं|

Q 4. अगर पहले राउंड में सीट नहीं मिले तो क्या करें|

उम्मीदवार अगले राउंड की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं| कई बार के राउंड में सीट उपलब्ध हो जाती हैं|

Q 5. क्या काउंसलिंग ऑनलाइन होती हैं?

रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया सामान्यतः ऑनलाइन होती हैं, जबकि दस्तावेज सत्यापन और कॉलेज रिपोर्टिंग संबंधित नियमों के अनुसार की जाती हैं|

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *