OnePlus Pad 4: टैबलेट की दुनिया में तहलका! फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

OnePlus Pad 4: टैबलेट की दुनिया में तहलका!

OnePlus Pad 4 का प्रीमियम डिजाईन और डिस्प्ले
नए OnePlus Pad 4 का प्रीमियम लुक और कैमरा डिजाईन Photo: AI Generated 

टैबलेट मार्केट में नई क्रांति:-

पिछले कुछ वर्षो में टैबलेट का बाजार काफी तेजी से बढ़ा हैं| जहाँ पहले टैबलेट केवल मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होते थे, वहीं अब ये लैपटॉप का विकल्प बनते जा रहे हैं| इसी कड़ी में प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अपना अब तक का सबसे शक्तिशाली टैबलेट OnePlus Pad 4 पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं| टेक जगत में इस टैबलेट की चर्चा इसके लीक हुए स्पेसिफ़िकेशन और लांच डेट को लेकर जोरों पर हैं| क्या यह नया टैबलेट एपल के आईपैड और सैमसंग की एस-सीरिज को टक्कर दे पाएगा, आईए जानते हैं|

1. लांच की तारीख और भारतीय बाजार (Expected Launch):-

ताजा रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार, OnePlus Pad 4 को 30 अप्रैल 2026 को भारत सहित वैश्विक बाजारों में लांच किया जा सकता हैं| वनप्लस हमेशा से अपने डिवाईसेज को ‘Flagship Killer’ के तौर पर पेश करता रहा हैं, और इस बार कंपनी का लक्ष्य प्रीमियम टैबलेट सेगमेंट में अपनी बादशाहत कायम करना हैं| भारतीय बाजार में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर ग्राहकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा हैं|

वोट नही दिया तो क्या मिलेगी सजा? सुप्रीम कोर्ट का एतिहासिक फैसला और अनिवार्य मतदान पर महा-बहस

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश

लोकसभा सीटों का विस्तार: 543 से 850 की ओर बढ़ता भारत

Nitish Kumar News Live: नितीश कुमार के आवास पहुंचे जेडीयू के दिग्गज, क्या आज ही थमेगा 20 साल का सफर, नए CM पर आई बड़ी खबर!

2. डिस्प्ले: विजुअल एक्सपीरियंस का नया स्तर:-

OnePlus Pad 4 की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्क्रीन होने वाली हैं|

  • डिस्प्ले साइज़:- इसमें 13.1 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले दी जा सकती हैं| यह साइज़ उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो टैबलेट पर विडियो एडिटिंग, गेमिंग या फ़िल्में देखना पसंद करते हैं|
  • रिफ्रेश रेट:- स्मूथ अनुभव के लिए इसमे 144Hz का रिफेश रेट दिया गया हैं, जो गेमिंग के दौरान जरा भी लैग (Lag) नहीं होने देगा|
  • ब्राइटनेस:- 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ, इसे तेज धुप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा|

3. परफार्मेंस: प्रोसेसर जो बिजली से तेज चले:-

जब बात परफार्मेंस की आती हैं, तो वनप्लस कभी समझौता नहीं करता|

  • प्रोसेसर:- इसमें दुनिया का सबसे ताकतवर चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 ( या नवीनतम स्नैपड्रैगन 8 जेन सीरिज) होने की पूरी संभावना हैं| यह प्रोसेसर 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित हैं, जो न केवल तेज हैं बल्कि बैटरी की भी भारी बचत करता हैं|
  • RAM और स्टोरेज:- यह टैबलेट 12GB और 16GB LPDDR5X RAM विकल्पों के साथ आएगा| स्टोरेज की बात करें तो इसमें 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी, जिससे डेटा ट्रांसफर की स्पीड बेमिसाल होगी|

4. बैटरी और चार्जिंग: एक बार चार्ज करें, दिनों तक इस्तेमाल करें:-

टैबलेट यूजर्स की सबसे बड़ी चिंता बैटरी होती हैं| OnePlus Pad 4 में से पूरी तरह खत्म कर दिया गया हैं|

  • बैटरी क्षमता:- इसमे 13,380 mAh की विशाल बैटरी दी गई हैं| यह अब तक के किसी भी मुख्यधारा टैबलेट में सबसे बड़ी बैटरियों में से एक हैं|
  • चार्जिंग स्पीड:- कंपनी इसके साथ 100W का SuperVOOC फ़ास्ट चार्जर दे रही हैं| दावा किया जा रहा हैं कि इतनी बड़ी बैटरी को यह चार्जर मात्र 60 से 70 मिनट में पूरा चार्ज कर देगा|

5. डिजाईन और बनावट (Design & Build):-

वनपल्स अपने ‘एस्थेटिक’ डिजाईन के लिए जाना जाता हैं|

  • बॉडी:- OnePlus Pad 4 पूरी तरह से CNC एल्युमिनियम अलाय बॉडी से बना होगा, तो इसे एक प्रीमियम और मजबूत फिल देता हैं|
  • कैमरा सेटअप:- पीछे की तरह वनप्लस का सिग्नेचर सर्कुलर कैमरा माड्यूल होगा, जिसमें 50MP का मुख्य सेंसर दिया जाएगा| सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए सामने की तरफ 16MP का अल्ट्रा-वाईड कैमरा होगा|

6. सॉफ्टवेयर और प्रोडक्टिविटी:-

यह टैबलेट OxygenOS 15 (Android 16 पर आधारित) पर चलेगा| इस बार वनप्लस ने ‘AI फीचर्स’ पर खास ध्यान दिया हैं:

  1. AI नोट टेकिंग:- आप जो बोलेंगे, टैबलेट उसे अपने आप नोट्स में बदल देगा|
  2. मल्टी-टास्किंग:- एक साथ 4 एप्स को स्क्रीन पर बिना किसी परेशानी के चलाया जा सकेगा|
  3. OnePlus Ecosystem:- अगर आपके पास वनप्लस का फोन हैं, तो कॉल, मैसेज और फाइलें तुरंत टैबलेट पर शेयर कर सकेगे|

7. गेमिंग के लिए खास क्या हैं:-

आजकल युवा टैबलेट का इस्तेमाल गेमिंग के लिए ज्यादा कर रहे हैं| OnePlus Pad 4 में HyperBoost गेमिंग इंजन दिया गया हैं|

  • यह भारी गेम्स जैसे Genshin Impact और BGMI को हाई ग्राफिक्स पर बिना फ्रेम ड्राप के चलाने में सक्षम हैं|
  • इसके चार स्टीरियो स्पीकर्स में Dolby Atmos का सपोर्ट हैं, जो गेमिंग के दुआरण सराउंड साउंड का अनुभव देता हैं|

8. क्या यह लैपटॉप की जगह ले सकता हैं:-

वनप्लस इसके साथ एक नई Magnetic Keyboard Folio और OnePlus Stylo 3 (Stylus) भी लाँच कर रहा हैं|

  • किबोर्ड में अब एक बड़ा ट्रैकपैड दिया गया हैं, जो इसे मिनी-लैपटॉप जैसा बना देता हैं|
  • स्टाईलो की लेटेंसी (Latency) को कम करके 2ms किया गया हैं, जिससे ड्राईंग और राईटिंग बिल्कुल असली पेन-पेपर जैसी लगती हैं|

9. कीमत का अनुमान (Expected Price in India):-

हालांकि आधिकारिक कीमत का खुलासा लांच के दिन ही होगा, लेकिन बाजार के जानकारों का मानना हैं कि:

  • बेस वेरिएंट (12GB+256GB) की कीमत रु.39,999 से रु.44,999 के बीच हो सकती हैं|
  • टॉप वेरिएंट की कीमत रु.50,000 के पार जा सकती हैं| यह कीमत इसे आईपैड एयर और सैमसंग टैब S9 FE के मुकाबले एक बहुत ही आकर्षक विकल्प बनाती हैं|

क्या आपको इसका इंतजार करना चाहिए:-

यदि आप एक ऐसा टैबलेट ढूढ़ रहे हैं जो दिखने में सुंदर हो, जिसकी बैटरी खत्म होने का नाम न ले और जो परफार्मेंस में किसी भी लैपटॉप को मात दे सके, तो OnePlus Pad 4 निश्चित रूप से आपके लिए हैं| यह न केवल छात्रों के लिए बल्कि प्रोफेशनल ग्राफिक्स डिजाईनरों और गेमर्स के लिए भी एक ‘आल-इन-वन’ डिवाईस साबित होगा|

30 अप्रैल को होने वाले मेगा लाँच इवेंट पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं| क्या वनप्लस एक बार फिर बाजी मार पाएगा, हमें कमेन्ट में जरुर बताएं|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version