रोम में PM मोदी का भव्य स्वागत,
इटली पहुँचते ही PM मोदी का शानदार स्वागत:-
भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi जब इटली की राजधानी Rome पहुंचे तो वहाँ उनका बेहद भव्य अंदाज में स्वागत किया गया| एयरपोर्ट से लेकर होटल तक भारतीय समुदाय के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला| हाथों में तिरंगा लिए लोग “मोदी-मोदी” के नारे लगा रहे थे|
इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने भी पीएम मोदी का खास अंदाज में स्वागत किया| उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा – “Welcome to Rome, my friend!” यानी “रोम में आपका स्वागत हैं, मेरे दोस्त|” यह पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई|
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ “Melodi”
पीएम मोदी और मेलोनी की दिसती पहले भी कई बार चर्चा में रह चुकी हैं| इस बार भी दोनों नेताओं की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर “Melodi” ट्रेंड करने लगा|
“Melodi” शब्द मोदी और मेलोनी के नामों को जोड़कर बनाया गया हैं| लोगों ने दोनों नेताओं की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ़ की| कई यूजर्स ने इसे भारत और इटली की मजबूत दोस्ती का प्रतीक बताया|
भारतीय समुदाय ने किया गर्मजोशी से स्वागत:-
रोम में रहने वाले भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए खास तैयारियाँ की थीं| पारंपरिक नृत्य, भारतीय संगीत और तिरंगे के साथ लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया|
पीएम मोदी ने भी लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया| इस दौरान कई लोग भावुक भी नजर आए| बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक हर कोई पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखा|
मोदी और मेलोनी के बीच हुई अहम बातचीत:-
इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई| दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और निवेश जैसे विषयों पर बातचीत की|
भारत और इटली के बीच पिछले कुछ वर्षों में संबंध लगातार मजबूत हुए हैं| दोनों देश अब रणनीतिक साझेदार के रूम में आगे बढ़ रहे हैं| माना जा रहा हैं कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच बड़े समझौते भी हो सकते हैं|
IMEC परियोजना पर रही खास चर्चा:-
इस मुलाकात में भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकॉनोमिक कॉरिडोर यानी IMEC परियोजना पर भी चर्चा हुई| यह परियोजना भारत और यूरोप के बीच व्यापारिक संपर्क को मजबूत बनने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं|
विशेषज्ञों का मानना हैं कि इससे व्यापार और परिवहन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ सकता हैं| भारत के लिए भी यह परियोजना आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं|
रोम और काशी के रिश्ते का किया जिक्र:-
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में Varanasi और रोम के बीच सांस्कृतिक समानताओं का भी जिक्र किया| उन्होंने कहा की दोनों शहर दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं|
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली सिर्फ राजनीतिक साझेदार नहीं बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी काफी करीब हैं| उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के रिश्ते भविष्य में और मजबूत होंगे|
मेलोनी को गिफ्ट की भारतीय “Melody” टॉफी:-
इस यात्रा का सबसे दिलचस्प पल तक देखने को मिला जब पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर “Melody” टॉफी गिफ्ट की| इसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया|
CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा कदम! पीएम मोदी को लिखा पत्र, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग
लोगों ने इस पल को “Melodi Moment” नाम दिया| इंटरनेट पर यूजर्स ने इस दोस्ताना अंदाज को खूब पसंद किया और मजेदार मीम्स भी शेयर किए|
भारत-इटली संबंधों को मिलेगी नई मजबूती:-
पीएम मोदी की यह यात्रा सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं मानी जा रही बल्कि इसे भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों का बड़ा संकेत माना जा रहा हैं|
व्यापार, रक्षा, पर्यटन और तकनीक जैसे कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा हैं| आने वाले समय में भारत और इटली के बीच संबंध नई ऊंचाईयों तक पहुँच सकते हैं|
दुनियाभर में चर्चा में रही यह मुलाकात:-
पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात सिर्फ भारत और इटली तक सीमित नहीं रही बल्कि दुनियाभर के मीडिया में इसकी चर्चा हुई| दोनों नेताओं की दोस्ती और गर्मजोशी ने लोगो का ध्यान अपनी ओर खींचा|
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और विडियों ने इस यात्रा को और खास बना दिया| लोगों ने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और मजबूत अंतर्राष्ट्रीय रिश्तों का प्रतीक बताया|
