रोम में PM मोदी का भव्य स्वागत, मेलोनी बोलीं- “वेलकम माय फ्रेंड”

रोम में पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात|

रोम में PM मोदी का भव्य स्वागत,

इटली पहुँचते ही PM मोदी का शानदार स्वागत:-

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi जब इटली की राजधानी Rome पहुंचे तो वहाँ उनका बेहद भव्य अंदाज में स्वागत किया गया| एयरपोर्ट से लेकर होटल तक भारतीय समुदाय के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला| हाथों में तिरंगा लिए लोग “मोदी-मोदी” के नारे लगा रहे थे|

मोदी सरकार का बड़ा निर्देश! बैंकों को मिला “लॉकडाउन जैसा” आदेश, अब ये काम करने से बचना होगा

इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने भी पीएम मोदी का खास अंदाज में स्वागत किया| उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा – “Welcome to Rome, my friend!” यानी “रोम में आपका स्वागत हैं, मेरे दोस्त|” यह पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई|

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ “Melodi”

पीएम मोदी और मेलोनी की दिसती पहले भी कई बार चर्चा में रह चुकी हैं| इस बार भी दोनों नेताओं की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर “Melodi” ट्रेंड करने लगा|

“Melodi” शब्द मोदी और मेलोनी के नामों को जोड़कर बनाया गया हैं| लोगों ने दोनों नेताओं की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ़ की| कई यूजर्स ने इसे भारत और इटली की मजबूत दोस्ती का प्रतीक बताया|

भारतीय समुदाय ने किया गर्मजोशी से स्वागत:-

रोम में रहने वाले भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए खास तैयारियाँ की थीं| पारंपरिक नृत्य, भारतीय संगीत और तिरंगे के साथ लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया|

PM मोदी की बड़ी अपील के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान, बोले-“तेल बचाईए, एक साल तक सोना खरीदने से बचिए”

पीएम मोदी ने भी लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया| इस दौरान कई लोग भावुक भी नजर आए| बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक हर कोई पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखा|

मोदी और मेलोनी के बीच हुई अहम बातचीत:-

इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई| दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और निवेश जैसे विषयों पर बातचीत की|

भारत और इटली के बीच पिछले कुछ वर्षों में संबंध लगातार मजबूत हुए हैं| दोनों देश अब रणनीतिक साझेदार के रूम में आगे बढ़ रहे हैं| माना जा रहा हैं कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच बड़े समझौते भी हो सकते हैं|

IMEC परियोजना पर रही खास चर्चा:-

इस मुलाकात में भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकॉनोमिक कॉरिडोर यानी IMEC परियोजना पर भी चर्चा हुई| यह परियोजना भारत और यूरोप के बीच व्यापारिक संपर्क को मजबूत बनने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं|

विशेषज्ञों का मानना हैं कि इससे व्यापार और परिवहन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ सकता हैं| भारत के लिए भी यह परियोजना आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं|

PM Modi UP Visit: उत्तर प्रदेश को मिलेगा रु.20,000 करोड़ का ‘विकास कवच’, प्रधानमंत्री मोदी का काशी और लखनऊ में मेगा शो

रोम और काशी के रिश्ते का किया जिक्र:-

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में Varanasi और रोम के बीच सांस्कृतिक समानताओं का भी जिक्र किया| उन्होंने कहा की दोनों शहर दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं|

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली सिर्फ राजनीतिक साझेदार नहीं बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी काफी करीब हैं| उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के रिश्ते भविष्य में और मजबूत होंगे|

मेलोनी को गिफ्ट की भारतीय “Melody” टॉफी:-

इस यात्रा का सबसे दिलचस्प पल तक देखने को मिला जब पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर “Melody” टॉफी गिफ्ट की| इसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया|

CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा कदम! पीएम मोदी को लिखा पत्र, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग

लोगों ने इस पल को “Melodi Moment” नाम दिया| इंटरनेट पर यूजर्स ने इस दोस्ताना अंदाज को खूब पसंद किया और मजेदार मीम्स भी शेयर किए|

भारत-इटली संबंधों को मिलेगी नई मजबूती:-

पीएम मोदी की यह यात्रा सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं मानी जा रही बल्कि इसे भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों का बड़ा संकेत माना जा रहा हैं|

व्यापार, रक्षा, पर्यटन और तकनीक जैसे कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा हैं| आने वाले समय में भारत और इटली के बीच संबंध नई ऊंचाईयों तक पहुँच सकते हैं|

दुनियाभर में चर्चा में रही यह मुलाकात:-

पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात सिर्फ भारत और इटली तक सीमित नहीं रही बल्कि दुनियाभर के मीडिया में इसकी चर्चा हुई| दोनों नेताओं की दोस्ती और गर्मजोशी ने लोगो  का ध्यान अपनी ओर खींचा|

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और विडियों ने इस यात्रा को और खास बना दिया| लोगों ने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और मजबूत अंतर्राष्ट्रीय रिश्तों का प्रतीक बताया|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *