गर्मी की छुट्टियों में कम बजट में लें शिमला जैसा मजा, ये हैं भारत की 5 ऑफबीट जगहें

गर्मी की छुट्टियों में कम बजट में लें शिमला जैसा मजा

भारत के 5 बजट फ्रेंडली हिल स्टेशंस की जानकारी
कम खर्च में इन हसीन वादियों की करें सैर| Photo: AI Generated 

मई और जून की चिलचिलाती गर्मी में हर कोई पहाड़ों की ठंडी वादियों में जाना चाहता हैं| लेकिन अक्सर शिमला, मनाली और नैनीताल जैसे प्रसिद्ध हिल स्टेशंस पर इस समय इतनी भीड़ और महंगाई होती हैं कि सुकून मिलना मुश्किल हो जाता हैं| होटल के ऊंचे दाम और ट्रैफिक जाम आपकी छुट्टियों का मजा किरकिरा कर सकते हैं|

अगर आप भी इस गर्मी में कहीं घुमने का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि आपकी जेब पर ज्यादा असर न पड़े, तो यह लेख आपके लिए हैं| हमने भारत की ऐसी 5 ऑफबीट और बजट फ्रेंडली जगहों की सूचि तैयार की हैं, जहाँ आप कम खर्च में प्रकृति की गोद में शांति और ठंडक का आनन्द ले सकते हैं|

बिना AC के भी शिमला जैसा ठंडा रहेगा आपका घर, अपनाएं ये 5 जादुई तरीके

भीषण गर्मी में वरदान हैं ये 5 सुपरफूड्स, लू और बीमारियों की होगी छुट्टी

सावधान! उत्तर प्रदेश में ‘लू’ का रेड अलर्ट: मौत का कहर और बचाव के तरीके

संसद में महासंग्राम: क्या बदल जाएगा भारत का राजनीतिक नक्शा?

1. लैंसडाउन, उत्तराखंड (Lansdowne: सुकून का दूसरा नाम):-

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित लैंसडाउन एक बहुत ही शांत और साफ-सुथरा हिल स्टेशन हैं| यह अंग्रेजों के समय की एक छावनी (Cantt) थी, इसलिए यहाँ आज भी बहुत अनुशासन और शांति देखने को मिलती हैं|

  • क्यों जाएँ:- यहाँ की चिड और देवदार के घने जंगल गर्मी के अहसास को खत्म कर देते हैं| यहाँ ज्यादा शोर-शराबा नहीं हैं, इसलिए यह कपल्स और फैमिली के लिए बेस्ट हैं|
  • बजट:- दिल्ली से नजदीक होने के कारण यहाँ बस या ट्रेन से आसानी से पहुंचा जा सकता हैं| यहाँ 1500 से 2000 रूपये में अच्छे होमस्टे मिल जाते हैं|
  • मुख्य आकर्षण:- भुल्ला ताल झील, टिप-इन-टॉप पॉइंट और सेंट मैरी चर्च|

2. चक्राता, उत्तराखंड (Chakrata:रहस्यमयी वादियाँ):-

अगर आपको भीडभाड बिल्कुल पसंद नहीं हैं, तो चक्राता आपके लिए स्वर्ग जैसा हैं| देहरादून से लगभग 90 किमी दूर स्थित यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती हैं|

  • खासियत:- यहाँ का ‘टाईगर फॉल’ (Tiger Fall) भारत के सबसे ऊँचे झरनों में से एक हैं| इसकी ठंडी फुहारें आपकी सारी थकान मिटा देंगी|
  • खर्च:- यहाँ रहने और खाने का खर्च अन्य टूरिस्ट प्लेसेस के मुकाबले काफी कम हैं|
  • सावधानी:- यह एक सैन्य क्षेत्र हैं, इसलिए कुछ जगहों पर जाने के लिए परमिट की जरूत पड़ सकती हैं|

3. तवांग, अरुणाचल प्रदेश (Tawang: बादलों के ऊपर):-

अगर आप उत्तर भारत थोड़ा दूर पूर्वोत्तर (North East) की ओर रुख करना चाहते हैं, तो तवांग सबसे बेहतरीन विकल्प हैं|

  • प्राकृतिक सौंदर्य:- ऊंचे पहाड़, जमी हुई झीलें और बौद्ध मठ यहाँ की खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं| जून के महीने में भी यहाँ का तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रहता हैं|
  • बजट यात्रा:- हालांकि यहाँ पहुँचने में थोड़ा समय लगता हैं, लेकिन एक बार पहुचने के बाद यहाँ का खाना और लोकल ट्रांसपोर्ट बहुत सस्ता हैं|

4. पचमढ़ी, मध्य प्रदेश (Pachmarhi: सतपुड़ा की रानी):-

मध्य भारत के लोगो के लिए पचमढ़ी गर्मी से राहत पाने का सबसे अच्छा केंद्र हैं| इसे ‘सतपुड़ा की रानी’ कहा जाता हैं|

  • विशेषता:- यहाँ कई प्राचीन गुफाएँ और ऊंचे झरने हैं| बी-फॉल और डचेस फॉल में नहाना एक अद्भुत अनुभव होता हैं|
  • सुविधा:- यहाँ सरकारी गेस्ट हॉउस और प्राइवेट होटल्स हर बजट में उपलब्ध हैं| यहाँ की हरियाली आपको भूलने नहीं देगी कि आप किसी हिल स्टेशन पर हैं|

5. कसोल और खीरगंगा, हिमाचल प्रदेश (Kasol:एडवेंचर प्रेमियों के लिए):-

कम उम्र के युवाओं और सोलो ट्रेवलर्स के लिए कसोल एक बेहतरीन बजट डेस्टिनेशन हैं|

  • ट्रैकिंग का मजा:- कसोल से खीरगंगा का ट्रेक आपको पहाड़ों की ऐसी ऊंचाईयों पर ले जाएगा जहाँ जून में भी आपको जैकेट की जरूरत पड़ेगी|
  • कैपिंग:- पार्वती नदी के किनारे कैंपिंग करना बहुत सस्ता और रोमांचक होता हैं| यहाँ 500 से 1000 रूपये प्रति रात में कैंप मिल जाते हैं|

बजट यात्रा के लिए कुछ स्मार्ट टिप्स:-

  1. एडवांस बुकिंग:- होटल और टिकट आखिरी समय पर न बुक करें, कम से कम 15 दिन पहले बुक करने पर भारी छुट मिलती हैं|
  2. लोकल फ़ूड:- बड़े रेस्टोरेंट्स की जगह स्थानीय ढाबों और होमस्टे में खाना खाएं, यह सस्ता और शुद्ध होता हैं|
  3. ऑफ-सीजन का फायदा:- कोशिश करें कि वीकेंड (शनिवार-रविवार) की जगह वर्किंग डेज (सोमवार से शुक्रवार) में घूमें, होटल के दाम आधे मिलते हैं|

:- छुट्टियाँ मनाने के लिए ज़रूरी नहीं कि आपके पास लाखों का बजट हो| बस सही जगह का चुनाव और थोड़ी सी प्लानिंग आपको गर्मी से राहत दिला सकती हैं| ऊपर बताई गई जगहें न केवल आपकी जेब के अनुकूल हैं, बल्कि आपको एक यादगार अनुभव भी देंगी| तो देर किस बात की, अपना बैग पैक करें और निकल पड़ें इन हसीन वादियों की ओर|

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version