बिना AC के भी शिमला जैसा ठंडा रहेगा आपका घर, अपनाएं ये 5 जादुई तरीके

बिना AC के भी शिमला जैसा ठंडा रहेगा आपका घर

बिना AC के घर ठंडा रखने के घरेलू उपाय
इन आसान तरीकों से घर को रखें प्राकृतिक रूप से ठंडा| Photo: AI Generated 

जैसे-जैसे गर्मी का पारा बढ़ रहा हैं, वैसे-वैसे लोगों की निर्भरता एयर कंडिशनर (AC) पर बढ़ती जा रही हैं| लेकिन AC न केवल बिजली का बिल बढ़ाता हैं, बल्कि यह पर्यावरण और हमारी सेहत के लिए भी उतना ही नुकसानदेह हैं| क्या आपने कभी सोचा हैं कि जब पुराने समय में AC नहीं थे, तब लोग अपने घरों को कैसे ठंडा रखते थे|

विज्ञान और वास्तुकला के कुछ सरल नियमों का पालन करके आप अपने घर के तापमान को प्राकृतिक रूप से 5 से 10 डिग्री तक कम कर सकते हैं| इस लेख में हम उन प्रभावी घरेलू उपायों (Home Hacks) के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे जो आपके घर को भीषण गर्मी में भी कुल रखेंगे|

भीषण गर्मी में वरदान हैं ये 5 सुपरफूड्स, लू और बीमारियों की होगी छुट्टी

सावधान! उत्तर प्रदेश में ‘लू’ का रेड अलर्ट: मौत का कहर और बचाव के तरीके

1. क्रॉस वेंटीलेशन (Cross Ventilation) का सही उपयोग:-

घर को ठंडा रखने का सबसे बुनियादी नियम हवा का सही संचार हैं|

  • कब खोलें खिड़कियाँ:- गर्मी के दिनों में दोपहर के समय खिड़कियाँ बंद रखनी चाहिए क्योंकि बाहर की गर्म हवा (लू) अंदर आकर तापमान बढ़ा देती हैं| खिड़कियाँ सुबह 5:00 से 8:00 के बीच और शाम को 7:00 बजे के बाद ही खोलें|
  • क्रॉस वेंटीलेशन:- आमने-सामने की खिड़कियाँ खोलने से गर्म हवा बाहर निकल जाती हैं और ताज़ी ठंडी हवा अंदर आती हैं|

2. छतों पर ‘व्हाईट रिफ्लेक्टिव’ पेंट या चुने का प्रयोग:-

अगर आप सबसे ऊपरी मंजिल (Top Floor) पर रहते हैं, तो छत की गर्मी सीधे आपके कमरे में आती हैं|

  • सफेद रंग का जादू:- सफेद रंग सूर्य की किरणों को सबसे ज्यादा रिफ्लेक्ट (परावर्तित) करता हैं| छत पर ‘हिट रिफ्लेक्टिव पेंट’ या साधारण चुने की पुताई करने से छत ठंडी रहती हैं और कमरे का तापमान काफी गिर जाता हैं|
  • मिट्टी के बर्तन और घास:- छत पर खस की चटाई या गीली बोरी बिछाने से भी नेचुरल कुलिंग मिलती हैं|

3. ‘इंडोर प्लांट्स’ जो तापमान घटाते हैं:-

पेड़-पौधे केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि वे ‘ट्रांस्पिरेशन’ (वाष्पोत्सर्जन) की प्रक्रिया के जरिए हवा को ठंडा भी करते हैं|

  • बेस्ट प्लांट्स:- एलोवेरा, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट और फर्न जैसे पौधे हवा की नमी बनाए रखते हैं और हानिकारक गैसों को सोख लेते हैं|
  • प्लेसमेंट:- इन पौधों को खिड़कियों के पास रखने से अंदर आने वाली हवा ठंडी होकर आती हैं|

4. पारंपरिक ‘खस’ और सूती पर्दों का इस्तेमाल:-

आजकल के फैंसी पर्दों की जगह अगर आप पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करें, तो AC की जरूरत नहीं पड़ेगी|

  • खस की चटाई:- खिड़कियों पर खस की चटाई लगाएं और उस पर पानी का छिड़काव करें| इससे आने वाली हवा किसी कूलर से भी ज्यादा ठंडी महसूस होगी|
  • सफेद सूती पर्दे:- गहरे रंग के पर्दे गर्मी सोखते हैं, इसलिए गर्मियों में हल्के रंग के मोटे सूती पर्दों का इस्तेमाल करें| इन्हें गीला करके लटकाना और भी फायदेमंद होता हैं|

5. बिजली के उपकरणों और लाइटों का स्मार्ट इस्तेमाल:-

क्या आप जानते हैं कि आपके घर में जलने वाले बल्ब और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी गर्मी पैदा करते हैं|

  • LED का प्रयोग:- पुराने पीले बल्ब और ट्यूबलाइट काफी गर्मी छोड़ते हैं| इनकी जगह ठंडी रोशनी देने वाले LED बल्बों का इस्तेमाल करें|
  • अनचाहे प्लग निकालें:- जो उपकरण इस्तेमाल में न हों, उन्हें स्विच ऑफ कर दें| कंप्यूटर, टेलीविजन और ओवन बंद होने पर भी गर्मी उत्सर्जित करते हैं|

कुछ अतिरिक्त टिप्स (Extra Cooling Hacks):-

  1. बर्फ वाला पंखा:- टेबल फैन के सामने एक कटोरे में बर्फ के टुकड़े रख दें| पंखे की हवा बर्फ से टकराकर पुरे कमरे में ठंडी फुहार फैलाएगी|
  2. फर्श की सफाई:- दोपहर में डॉ बार ठंडे पानी से पोंछा लगाने से फर्श की गर्मी शांत होती हैं और घर के अंदर नमी बनी रहती हैं|
  3. रत का मैनेजमेंट:- रत के समय घर के सभी अंदरूनी दरवाजे खुले रखें ताकि हवा का दबाव कम हो और गर्मी बाहर निकल सके|

:- प्राकृतिक तरीकों से घर को ठंडा रखना न केवल सस्ता हैं, बल्कि यह आपको कई बीमारियों से भी बचाता हैं| इन उपायों को अपनाकर आप प्रकृति के करीब रह सकते हैं और बिजली के भारी बिल से भी छुटकारा पा सकते हैं| इस गर्मी, तकनीक की जगह कुदरती ठंडक का आनंद लें|

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version