गर्मी का ‘सुपरफ़ूड’: लू और बीमारी को पास नही भटकनें देंगी ये 5 चींजे, आज ही डाइट में शामिल करें

गर्मी का ‘सुपरफ़ूड’: लू और बीमारी को पास नही भटकनें देंगी ये 5 चींजे,

भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के 5 अचूक घरेलू उपायों का इन्फोग्राफिक चार्ट|
भीषण गर्मी के कहर से बचने के लिए इन 5 आसान और असरदार घरेलू उपायों को अपनाएं| Photo: AI Generated 

वाराणसी/गाजीपुर: सूरज की तपिश और लू के थपेड़ो ने उत्तर प्रदेश समेत पुरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया हैं| दिन का पारा लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा हैं, जिससे अस्पतालों में पेट दर्द, उल्टी और लू (Heatstroke) के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ हैं| डॉक्टरो के अनुसार, इस मौसम में हम क्या खाते हैं, इसका सीधा असर हमारे शरीर की गर्मी झेलने की क्षमता पर पड़ता हैं| गलत खान-पण न केवल आपको बीमार कर सकता हैं, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर कर देता हैं|

आज हम इस विशेष रिपोर्ट में आपको बताएंगे की भीषण गर्मी के इस दौर में आपको अपनी ‘थाली’ में क्या बदलाव करने चाहिए ताकि आप और आपका परिवार पूरी तरह सुरक्षित रहे|

भीषण गर्मी और लू का कहर: केवल पानी पीना काफी नहीं! खुद को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 अचूक तरीके

सावधान! उत्तर प्रदेश में ‘लू’ का रेड अलर्ट: मौत का कहर और बचाव के तरीके

बिना AC के भी शिमला जैसा ठंडा रहेगा आपका घर, अपनाएं ये 5 जादुई तरीके

गर्मी की छुट्टियों में कम बजट में लें शिमला जैसा मजा, ये हैं भारत की 5 ऑफबीट जगहें

तपती धुप में कार के टायर फटने और आग लगने का खतरा, सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मी में खान-पान क्यों बदल जाता हैं:-

सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में हमारी पाचन अग्नि थोड़ी धीमी हो जाती हैं| भारी और तैलीय भोजन को पचाने के लिए शरीर को अधिक ऊर्जा और पानी की आवश्यकता होती हैं| जब हम गर्मी में भारी भोजन करते हैं, तो शरीर का आंतरिक तापमान बढ़ जाता हैं, जिससे बेचैनी और पसीना अधिक आता हैं| इसलिए विशेषज्ञों की सलाह हैं कि इस मौसम में ‘हल्का और ठंडा’ भोजन ही सर्वोत्तम हैं|

गर्मी से लड़ने वाले 5 जादुई आहार:-

1. तरबूज और खरबूजा: प्रकृति के वाटर टैंक:-

तरबूज में लगभग 92% पानी होता हैं| इसमें ‘लाईकोपीन’ नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता हैं, जो त्वचा को सूरज की हानिकारण युवी किरणों से बचाता हैं| खरबूजा शरीर को विटामिन-सी और पोटैशियम प्रदान करता हैं, जिससे गर्मी के कारण होने वाली थकान तुरंत दूर होती हैं| दोपहर के समय इनका सेवन शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता|

2. खीरा और ककड़ी: हाइड्रेशन का पावरहॉउस:-

खीरा और ककड़ी फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत हैं| ये न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं बल्कि पेट की जलन और एसिडिटी को भी शांत करते हैं| लंच में सलाद के तौर पर इनका उपयोग अनिवार्य हैं| इनमे मौजूद सिलिका आपकी त्वचा में चमक बनाए रखता हैं, जो धुप के कारण मुरझा जाती हैं|

3. दही और मट्ठा:-

गर्मी में पेट की बीमारियाँ सबसे ज्यदा होती हैं| दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया (Probiotics) पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं| दोपहर के भोजन के साथ एक गिलास नमकीन छाछ या मट्ठा अमृत के समान हैं| यह शरीर के तापमान को तुरंत कम करता हैं और पेट को ठंडक पहुँचाता हैं|

4. प्याज: लू का सबसे बड़ा दुश्मन:-

उत्तर भारत में पुरानी कहावत हैं कि जेब में प्याज रखकर निकलने से लू नहीं लगती| वैज्ञानिक तौर पर, प्याज में ‘क्वेरसेटिन’ होता हैं, जो एंटी-हिस्टामाइन की तरह काम करता हैं और शरीर को हिट स्ट्रोक से बचाता हैं| कच्चा प्याज सलाद में खाने से लू लगने का खतरा काफी कम हो जाता हैं|

5. पुदीना और सौंफ: प्राकृतिक कुलेंट:-

पुदीने की चटनी या पुदीने का शरबत शरीर को अंदर से ठंडा रखने का काम करता हैं| इसी तरह, भोजन के बाद सौंफ का सेवन या सौंफ का पानी पीना पेट की गर्मी को शांत करता हैं और मुंह की ताजगी बनाए रखता हैं|

भूलकर भी न करें ये गलतियाँ (सावधानियाँ):-

  • बाहर के कटे फल:- रेलवे स्टेशनों या बस स्टैंडो पर बिकने वाले कटे हुए फल और खुला खाना खाने से बचें| गर्मी में बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं, जिससे ‘फ़ूड पॉइंजनिंग’ का खतरा रहता हैं|
  • ज्यादा चाय-कॉफ़ी:- चाय और कॉफ़ी में मौजूद कैफीन शरीर को डिहाइड्रेटकरता हैं| गर्मी के दिनों में इनका सेवन कम से कम करें|
  • मसालेदार और तला हुआ भोजन:- अधिक मिर्च-मसाले और तेल वाला खाना शरीर में गर्मी पैदा करता हैं और पसीना बढ़ाता हैं| इससे आपको अधिक प्यास लगेगी और थकान महसूस होगी|
  • बासी खाना:- गर्मी में भोजन बहुत जल्दी खराब होता हैं| हमेशा ताजा बना हुआ खाना ही खाएं|

वाराणसी और गाजीपुर के स्थानीय नुस्खे:-

हमारे पूर्वांचल के क्षेत्रों में गर्मी से बचने के लिए ‘सत्तू’ और ‘गन्ने का रस’ बहुत लोकप्रिय हैं| चने का सत्तू न केवल पेट ठंडा रखता हैं, बल्कि यह उर्जा का भी बड़ा स्रोत हैं| साथ ही, बेल का शरबत (Wood Apple Juice) पेट की सभी समस्याओं के लिए रामबाण इलाज माना जाता हैं|

गर्मी का मौसम अपनी चरम सीमा पर हैं, ऐसे में अपनी डाइट में तरल पदार्थो और ताजे फलों को प्राथमिकता दें| याद रखें, सही खान-पान ही आपकी सबसे बड़ी ढाल हैं| स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version