Walking Vs Running: वजन कम करने और फिट रहने के लिए क्या चुनें? जानिए एक्सपर्ट्स की राय…

Walking Vs Running की तुलना.

Walking Vs Running:

आज के समय में फिट रहना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना हर किसी की प्राथमिकता बन चुकी हैं| लेकिन जब बात वजन घटाने, डील को स्वस्थ रखने और शरीर को एक्टिव रखने की आती हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता हैं- Walking (पैदल चलना) बेहतर हैं या Running (दौड़ना)?

कुछ लोग मनाते हैं कि दौड़ने से वजन कम होता हैं, जबकि कई विशेषज्ञ नियमित पैदल चलने को अधिक सुरक्षित और लंबे समय तक अपनाए जाने वाला विकल्प बताते हैं|

असल में दोनों एक्सरसाइज के अपने-अपने फायदे हैं| यह इस बात पर निर्भर करता हैं कि आपकी उम्र, फिटनेस लेवल, स्वास्थ्य स्थिति और लक्ष्य क्या हैं|

Breakfast Ideas: सुबह के नाश्ते की टेंशन खत्म! एक कटोरी सूजी से बनाएं 6 स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ते, दिनभर रहेगी भरपूर एनर्जी…

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि Walking और Running में क्या अंतर हैं, वजन घटाने के लिए कौन बेहतर हैं, किस्से ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं और किसे कौन-सा विकल्प चुनना चाहिए|

Table of Contents

Walking और Running में क्या अंतर हैं?

Walking यानी सामान्य या तेज गति से पैदल चलना एक Low Impact Exercise मानी जाती हैं| इसमें जोड़ो पर कम दबाव पड़ता हैं और लगभग हर उम्र के लोग इसे आसानी से कर सकते हैं|

वहीं Running एक High Impact Exercise हैं, जिसमें शरीर की मांसपेशियों और हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती हैं| इससे कम समय में ज्यादा कैलोरी खर्च होती हैं, लेकिन चोट लगने का खतरा भी अपेक्षाकृत अधिक हो सकता हैं|

वजन घटाने के लिए कौन बेहतर हैं?

यदि आपका लक्ष्य तेजी से कैलोरी बर्न करना हैं, तो Running अधिक प्रभावी मानी जाती हैं|

उदहारण के तौर पर-

  • 30 मिनट की तेज Walking से लगभग 120-220 कैलोरी तक खर्च हो सकती हैं|
  • वहीं 30 मिनट की Running से लगभग 250-450 कैलोरी या उससे अधिक खर्च हो सकती हैं| यह व्यक्ति के वजन और गति पर निर्भर करता हैं|

हालांकि केवल कैलोरी बर्न ही वजन घटाने का एकमात्र आधार नहीं हैं| यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से Walking कर सकता हैं और उसे लंबे समय तक जारी रखता हैं, तो इससे भी वजन कम करने में अच्छा परिणाम मिल सकता हैं|

Heart Health के लिए क्या बेहतर हैं?

Walking और Running दोनों ही हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं|

नियमित रूप से पैदल चलने या दौड़ने से-

  • हृदय मजबूत बन सकता हैं|
  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता हैं|
  • हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम हो सकता हैं|
  • शरीर की सहनशक्ति बढ़ती हैं|
  • हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिल सकती हैं|

यदि किसी व्यक्ति को पहले से हृदय संबंधी समस्या हैं, तो नई एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना उचित रहता हैं|

Walking के प्रमुख फायदे

Walking एक ऐसी एक्सरसाइज हैं जिसे बिना किसी विशेष उपकरण के लगभग कहीं भी किया जा सकता हैं|

इसके कुछ प्रमुख लाभ हैं-

1. जोड़ो पर कम दबाव

घुटनों और टखनों पर कम असर पड़ता हैं, इसलिए यह बुजुर्गो और शुरूआती लोगों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता हैं|

2. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

नियमित Walking तनाव कम करने, मुड बेहतर बनाने और मानसिक ताजगी महसूस कराने में मदद कर सकती हैं|

3. डायबिटीज में सहायक

भोजन के बाद हल्की Walking करने से कई लोगों में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती हैं|

4. लंबे समय तक आसानी से की जा सकती हैं

Walking कम थकाने वाली होती हैं, इसलिए इसे रोजाना अपनी दिनचर्या में शामिल करना आसान होता हैं|

Running के प्रमुख फायदे

यदि आपकी फिटनेस अच्छी हैं और डॉक्टर ने किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई हैं, तो Running कई अतिरिक्त लाभ दे सकती हैं|

1. अधिक कैलोरी बर्न

कम समय में अधिक ऊर्जा खर्च होती हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती हैं|

2. Stamina बढ़ाने में मदद

Running नियमित करने से शरीर की सहनशक्ति और फेफड़ो की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती हैं|

3. मेटाबॉलिज़्म तेज करने में सहायक

दौड़ने के बाद भी शरीर कुछ समय तक अतिरिक्त कैलोरी खर्च करता रहता हैं, जिसे कई लोग “Afterburn Effect” के रूप में जानते हैं|

4. मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद

Running पैरों, कूल्हों और शरीर के निचले हिस्से की कई मांसपेशियों को सक्रिय करती हैं|

शुरूआती लोगों के लिए कौन बेहतर हैं?

यदि आपने पहले कभी नियमित एक्सरसाइज नहीं की हैं, तो शुरुआत Walking से करना अधिक सुरक्षित माना जाता हैं|

Breakfast Ideas: सुबह की टेंशन खत्म! सिर्फ एक कटोरी बेसन से बनाएं 6 स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ते, पूरा परिवार करेगा पसंद…

धीरे-धीरे जब शरीर की क्षमता बढ़ने लगे, तब हल्की Jogging और बाद में Running की ओर बढ़ा जा सकता हैं|

इस तरह चोट लगने का जोखिम भी कम रहता हैं और शरीर को नई गतिविधि अपनाने का समय मिल जाता हैं|

क्या Running के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं?

हालांकि Running एक प्रभावी एक्सरसाइज मानी जाती हैं, लेकिन इसे सही तकनीक और तैयारी के साथ करना ज़रूरी हैं| गलत तरीके से या अचानक अधिक दौड़ने पर कुछ लोगों को समस्याएं हो सकती हैं|

संभावित जोखिम:-

  • घुटनों और टखनों पर अधिक दबाव पड़ सकता हैं|
  • मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द हो सकता हैं|
  • सही जूते न पहनने पर पैरों में चोट लगने की संभावना बढ़ सकती हैं|
  • शुरुआत में अधिक दुरी दौड़ने से शरीर जल्दी थक सकता हैं|

इसी वजह से विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शुरुआत धीरे-धीरे करें और अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही दौड़ें|

Walking कब बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं?

Walking कई लोगों के लिए सबसे सुरक्षित और आसान एक्सरसाइज मानी जाती हैं|

यह विशेष रूप से इन लोगों के लिए बेहतर हो सकती हैं-

  • जिनकी उम्र अधिक हैं|
  • जिनका वजन ज्यादा हैं|
  • जिन्हें घुटनों में दर्द रहता हैं|
  • जो पहली बार फिटनेस शुरू कर रहे हैं|
  • जिनकी हाल ही में सर्जरी हुई हो (डॉक्टर की सलाह के अनुसार)|
  • जिन्हें लंबे समय तक नियमित एक्सरसाइज करने की आदत बनानी हो|

Running किन लोगों के लिए उपयुक्त हो सकती हैं?

यदि आपकी फिटनेस अच्छी हैं और कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं हैं, तो Running आपके लिए लाभदायक हो सकती हैं|

यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती हैं-

  • जो तेजी से कैलोरी बर्न करना चाहते हैं|
  • जो अपनी स्टैमिना बढ़ाना चाहते हैं|
  • जो खेल या मैराथन जैसी गतिविधियों की तैयारी कर रहे हैं|
  • जो नियमित रूप से व्यायाम करते हैं|

क्या Walking और Running को साथ में किया जा सकता हैं?

बिल्कुल|

कई फिटनेस विशेषज्ञ Walk-Run Method की सलाह देते हैं| इसमें कुछ मिनट तेल चाल से चलना और फिर कुछ मिनट हल्की दौड़ लगाना शामिल होता हैं|

उदहारण:-

  • 5 मिनट वार्म-अप (Walking)
  • 2 मिनट Running
  • 3 मिनट Walking
  • इसे 5-6 बार दोहराएँ|
  • अंत में 5 मिनट धीरे-धीरे चलकर शरीर को सामान्य स्थिति में लाएं|

यह तरीका शुरूआती लोगों के लिए भी सुविधाजनक हो सकता हैं|

बेहतर परिणाम के लिए इन बातों का रखें ध्यान

चाहे आप Walking करें या Running, इन आदतों को अपनाना भी ज़रूरी हैं-

  • रोजाना कम से कम 30-45 मिनट सक्रिय रहें|
  • व्यायाम से पहले वार्म-अप करें|
  • बाद में हल्की स्ट्रेचिंग करें|
  • पर्याप्त पानी पिएं|
  • संतुलित और पौष्टिक आहार लें|
  • पर्याप्त नींद लें|
  • सप्ताह में कम से कम 5 दिन नियमित व्यायाम करें|

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

फिटनेस विशेषज्ञों के अनुसार Walking और Running दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं|

यदि आपका लक्ष्य सिर्फ सक्रिय रहना, दिल को स्वस्थ रखना और लंबे समय तक नियमित व्यायाम करना हैं, तो Walking एक शानदार विकल्प हो सकती हैं|

यदि आपका लक्ष्य कम समय में अधिक कैलोरी खर्च करना और फिटनेस लेवल बढ़ाना हैं, तो Running अधिक प्रभावी हो सकती हैं|

सबसे महत्वपूर्ण बात यह हैं कि वही एक्सरसाइज चुनें जिसे आप लंबे समय तक नियमित रूप से जारी रख सकें|

निष्कर्ष:-

यदि सवाल यह हैं कि Walking या Running में कौन बेहतर हैं, तो इसका कोई एक जवाब सभी लोगों के लिए सही नहीं हो सकता हैं|

  • वजन तेजी से घटाने के लिए Running अधिक प्रभावी हो सकती हैं|
  • नियमित फिटनेस, जोड़ो की सुरक्षा और लंबे समय तक अपनाने के लिए Walking बेहतर विकल्प मानी जाती हैं|

यदि आप शुरुआत कर रहे हैं, तो पहले Walking से शुरुआत करें और धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार Running को शामिल करें|

नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप अपने फिटनेस लक्ष्य को बेहतर तरीके से हासिल कर सकते हैं|

FAQs:-

Q 1. वजन कम करने के लिए Walking बेहतर हैं या Running?

Running कम समय में अधिक कैलोरी बर्न करती हैं, जबकि Walking नियमित रूप से करने पर भी वजन घटाने में मदद कर सकती हैं|

Q 2. क्या रोज 30 मिनट Walking करना पर्याप्त हैं?

हाँ, नियमित 30 मिनट की तेज चाल से Walking समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मानी जाती हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *