CBSE Board Exam 2026: क्या बदला हैं इस बार?
हर साल लाखों छात्र CBSE Board Exam में शामिल होते हैं| वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव चर्चा में हैं| इनका उद्देश्य केवल परीक्षा लेना नहीं, बल्कि छात्रों की Conceptual Understanding, Analytical Thinking और Problem Solving Skills का बेहतर मुल्यांकन करना हैं| इसी दिशा में CBSE ने परीक्षा प्रणाली और मुल्यांकन प्रक्रिया में कई सुधार लागु किए हैं|
यदि आप Class 10 या Class 12 के छात्र हैं, तो इन बदलावों को समझना आपकी तैयारी के लिए बेहद ज़रूरी हैं|
CBSE Board Exam 2026 में क्या नए बदलाव हुए हैं?
2026 की बोर्ड परीक्षाओं में NEP 2026 National Curriculum Framework (NCF) अनुरूप कई सुधार लागु किए गए हैं| इनमें प्रश्नों का स्वरूप, मुल्यांकन प्रणाली और डिजिटल प्रक्रियाएं शामिल हैं|
Competency-Based Questions पर अधिक फोकस
अब केवल रटकर उत्तर लिखने से अच्छे अंक लाना कठिन होगा|
Competency-Based Questions क्या हैं?
ये ऐसे प्रश्न होते हैं जो छात्रों की समझ, विश्लेषण क्षमता और वास्तविक जीवन में ज्ञान के उपयोग की जाँच करते हैं|
इनमें शामिल हो सकते हैं:
- Case Study Questions
- Source-Based Questions
- Assertion & Reason
- Situation Based Questions
CBSE ने इन प्रश्नों का महत्व बढ़ाया हैं ताकि छात्र अवधारणाओं को बेहतर तरीके से समझें|
नया Question Paper Pattern
2026 में प्रश्नपत्र को अधिक संतुलित और कौशल आधारित बनाया गया हैं|
प्रश्नों के प्रकार:-
Objective Questions (MCQ):-
छोटे और सटीक उत्तर वाले प्रश्न|
Competency-Based Questions:-
समझ और विश्लेषण पर आधारित प्रश्न|
Short Answer Questions:-
संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट उत्तर लिखने वाले प्रश्न|
Long Answer Questions:-
विस्तृत उत्तर देने वाले प्रश्न, जिनमें अवधारणा की गहरी समझ आवश्यक होती हैं|
CBSE का उद्देश्य छात्रों की Learning Outcomes का बेहतर मुल्यांकन करना हैं, न कि केवल याद की गई जानकारी का|
Marking Scheme में क्या बदलाव हुए हैं?
नई मुल्यांकन प्रणाली में केवल अंतिम उत्तर ही नहीं, बल्कि उत्तर लिखने का तरीका और तर्क भी महत्वपूर्ण हो गए हैं|
Step-wise Marking
विशेषकर गणित और विज्ञान जैसे विषयों में सही प्रक्रिया अपनाने पर आंशिक अंक मिलने की संभावना रहती हैं|
Presentation का महत्व:-
- साफ-सुथरी लिखावट
- सही Diagram
- उचित Heading
- Point-wise उत्तर
अच्छी प्रस्तुति उत्तर को अधिक प्रभावी बनाती हैं|
Class 10 और Class 12 के छात्रों के लिए क्या महत्वपूर्ण हैं?
CBSE के अनुसार छात्रों को केवल किताबें पढ़ने तक सीमित नहीं रहना चाहिए|
NCERT पर विशेष ध्यान दें:-
अधिकांश प्रश्न NCERT की अवधारणाओं पर आधारित होते हैं|
Sample Papers हल करें:-
Official Sample Papers और Previous Year Papers हल करने से प्रश्नों का स्तर और पैटर्न समझने में मदद मिलती हैं|
Time Management सीखें:-
3 घंटे की परीक्षा में समय का सही उपयोग अच्छे अंक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं|
डिजिटल मुल्यांकन (Digital Evaluation) की शुरुआत
2026 से Class 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मुल्यांकन के लिए On-Screen Marking (OSM) प्रणाली लागू की गई हैं| इसका उद्देश्य मुल्यांकन को तेज, अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना हैं| वहीं, Class 10 की उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन अभी पारंपरिक तरीके से जारी हैं|
CBSE Board Exam 2026 की तैयारी कैसे करें?
यदि आप Class 10 या Class 12 के छात्र हैं, तो केवल अधिक घंटे पढ़ना ही सफलता की गारंटी नहीं हैं| सही रणनीति, नियमित अभ्यास और समय का सही उपयोग अच्छे अंक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं|
Subject-wise Preparation Strategy
हर विषय की तैयारी का तरीका अलग होना चाहिए| इससे समय की बचत होती हैं और प्रदर्शन भी बेहतर होता हैं|
गणित (Mathematics):-
गणित में अच्छे अंक लाने के लिए रोजाना अभ्यास करना सबसे ज़रूरी हैं|
क्या करें?
- NCERT की सभी एक्सरसाइज पूरी करें|
- रोज कम से कम 15-20 प्रश्न हल करें|
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें|
- Formula Revision Notebook बनाएं|
- समय सीमा में Mock Test दें|
विज्ञान (Science):-
विज्ञान में केवल याद करना पर्याप्त नहीं हैं| प्रत्येक Concept को समझना अधिक महत्वपूर्ण हैं|
तैयारी कैसे करें?
- NCERT Textbook को ध्यान से पढ़ें|
- महत्वपूर्ण Diagram का अभ्यास करें|
- Chemistry के Reaction नियमित दोहराएँ|
- Physics के Numerical Question हल करें|
- Biology की Terminology पर विशेष ध्यान दें|
सामाजिक विज्ञान (Social Science):-
यह विषय अच्छे अंक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं|
तैयारी के सुझाव:-
- Maps का नियमित अभ्यास करें|
- Dates और Events की Short Notes बनाएं|
- Chapter-wise Revision करें|
- उत्तर Point-wise लिखने का अभ्यास करें|
अंग्रेजी (English):-
English में Writing Skills और Grammar दोनों महत्वपूर्ण हैं|
क्या करें?
- रोज Reading Practice करें|
- Grammar Questions हल करें|
- Letter Writing और Artical Writing का अभ्यास करें|
- Sample Papers हल करें|
हिंदी:-
हिंदी में अच्छे अंक लाने के लिए भाषा की शुद्धता और प्रस्तुति दोनों महत्वपूर्ण हैं|
तैयारी के तरीके:-
- गद्य और पद्य को अच्छी तरह समझें|
- व्याकरण का नियमित अभ्यास करें|
- लेखन कौशल (निबंध, पत्र, अनुच्छेद) का अभ्यास करें|
- साफ और व्यवस्थित उत्तर लिखें|
90 दिन की Study Plan
यदि परीक्षा में लगभग 90 दिन शेष हैं, तो आप अपनी तैयारी को तीन चरणों में बाँट सकते हैं|
पहले 30 दिन:-
- पूरा Syllabus समाप्त करें|
- सभी कठिन अध्यायों को समझें|
- Short Notes तैयार करें|
अगले 30 दिन:-
- Sample Papers हल करें|
- Previous Year Papers का अभ्यास करें|
- कमजोर विषयों पर अधिक समय दें|
अंतिम 30 दिन:-
- केवल Revision करें|
- रोज एक Full-Length Mock Test दें|
- गलतियों का विश्लेषण करें और सुधार करें|
छात्रों द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियाँ
कई छात्र तैयारी के दौरान कुछ ऐसी गलतियाँ करते हैं जिनका सीधा असर असर उनके परिणाम पर पड़ता हैं|
1. NCERT को नजरअंदाज करना:-
CBSE बोर्ड परीक्षा में अधिकांश प्रश्न NCERT की अवधारणाओं पर आधारित होते हैं| इसलिए NCERT को प्राथमिकता दें|
2. केवल रटकर पढ़ाई करना:-
नई परीक्षा प्रणाली में Concept-Based और Competency-Based प्रश्नों का महत्व बढ़ा हैं| इसलिए विषय को समझकर पढ़ें|
3. Revision न करना:-
एक बार पढ़ा हुआ विषय बिना दोहराए लंबे समय तक याद नहीं रहता| नियमित Revision आवश्यक हैं|
4. Mock Test न देना:-
Mock Test से समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और प्रश्नों को हल करने की गति बेहतर होती हैं|
Time Management Tips
Study Timetable बनाएं:-
हर विषय के लिए निश्चित समय तय करें|
छोटे लक्ष्य बनाएं:-
पुरे Chapter की बजाय छोटे-छोटे Topics पूरा करें|
Break लेना न भूलें:-
लगातार कई घंटे पढ़ने की बजाय 45-60 मिनट पढ़ाई के बाद 5-10 मिनट का छोटा ब्रेक लें|
पर्याप्त नींद लें:-
रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद आपकी याददाश्त और एकाग्रता के लिए ज़रूरी हैं|
निष्कर्ष:-
CBSE Board Exam 2026 छात्रों के लिए केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि उनके भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण चरण हैं| नई परीक्षा प्रणाली में समझ, विश्लेषण क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान को अधिक महत्व दिया जा रहा हैं| इसलिए केवल रटने की बजाय विषयों को गहराई से समझना अधिक आवश्यक हैं|
यदि छात्र नियमित अध्ययन, सही समय प्रबंधन, NCERT पर फोकस, Sample Papers का अभ्यास और लगातार Revision करते हैं, तो अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना काफी बढ़ जाती हैं|
साथ ही, बोर्ड द्वारा जारी सभी आधिकारिक सूचनाओं पर नियमित नजर रखना भी ज़रूरी हैं ताकि परीक्षा से जुड़े किसी भी नए बदलाव की जानकारी समय पर मिल सके|
