NEET UG 2026 Re-Exam के एडमिट कार्ड जारी: जाने डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और ज़रूरी दिशा-निर्देश..

NEET UG 2026 Re-Exam के एडमिट कार्ड जारी:

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं| राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं| जिन अभ्यर्थियों को पुनर्परीक्षा (Re-Exam) में शामिल होना हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाऊनलोड कर सकते हैं| NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी हैं कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जाँच लें|

बिहार की सांस्कृतिक विरासत को मिली नई पहचान: पूर्व CM नितीश कुमार ने जताई ख़ुशी, नालंदा गयाजी और भोजपुर के उत्पादों को GI टैग मिले..

इस वर्ष NEET UG 2026 परीक्षा कई कारणों से चर्चा में रही| परीक्षा की निष्पक्षता को बनाए रखने और उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करने के लिए कुछ अभ्यर्थियों के लिए पुनर्परीक्षा आयोजित की जा रही हैं| इसी क्रम में NTA ने 14 जून 2026 को री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी किए|

कब होगी NEET UG 2026 रे-एग्जाम?

NTA द्वारा जारी सुचना के अनुसार NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी| परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी| उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचने की सलाह दी गई हैं|

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

चरण 1

NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ|

चरण 2

होमपेज पर उपलब्ध “NEET UG 2026 Re-Examination Admit Card” लिंक पर क्लिक करें|

चरण 3

अपना आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि दर्ज करें|

चरण 4

सुरक्षा कोड (Captcha) भरकर लॉग इन करें|

चरण 5

स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा|

चरण 6

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए कम से कम दो से तीन प्रिंटआउट सुरक्षित रखें|

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारियां होंगी?

री-NEET एडमिट कार्ड में निम्न विवरण उपलब्ध होंगे:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • जन्मतिथि
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश

यदि किसी जानकारी में त्रुटी दिखाई देती हैं तो उम्मीदवार तुरंत NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करें|

पुराना एडमिट कार्ड नहीं होगा मान्य

NTA ने स्पष्ट किया हैं कि री-एग्जाम के लिए नया एडमिट कार्ड जारी किया गया हैं| पहले जारी किया गया एडमिट कार्ड पुनर्परीक्षा में मान्य नहीं होगा| सभी उम्मीदवारों को नया हॉल टिकट डाउनलोड करना अनिवार्य हैं|

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का सबसे बड़ा महासंग्राम

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना होगा?

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:

  • री-NEET 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट आकार का फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • NTA द्वारा निर्धारित अन्य दस्तावेज

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा|

किन वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं?

NTA ने उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुएं न ले जाने की सलाह दी हैं| इनमें मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स और अन्य संचार उपकरण शामिल हैं| नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा सकती हैं|

खान सर को कोर्ट से राहत, FIR और फायरिंग केस में आया नया मोड़…

वेबसाइट पर आई तकनीकी समस्याएं

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कई छात्रों ने वेबसाइट पर तकनीकी समस्याओं की शिकायत की| कुछ उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा| NTA ने इन समस्याओं को स्वीकार करते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया और छात्रों से समय-समय पर वेबसाइट चेक करने को कहा|

NTA ने शुरू किया विशेष शिकायत पोर्टल

रे-एग्जाम से पहले NTA ने फर्जी पेपर लिक की अफवाहों और प्रतिरूपण (Impersonation) की शिकायतों के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया हैं| उम्मीदवार या आम नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दे सकते हैं| इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाना हैं|

फ़ीस रिफंड से जुड़ी सुविधा

NTA ने उन उम्मीदवारों के लिए बैंक विवरण सुधार सुविधा भी शुरू की हैं जिनकी फ़ीस रिफंड प्रक्रिया चल रही हैं| अभ्यर्थी अपने बैंक खाते की जानकारी सत्यापित या संशोधित कर सकते हैं ताकि रिफंड सही खाते में प्राप्त हो सके|

2026 में ही हो सकते हैं, यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव! जानिए क्या हैं पूरी चर्चा….

परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

देशभर में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं| विभिन्न राज्यों के प्रशासन और पुलिस विभाग को परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं| परीक्षा केंद्रों पर निगरानी, यातायात प्रबंधन और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं|

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

  • परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें|
  • एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी जाँच लें|
  • परीक्षा केंद्र का पता पहले से देख लें|
  • परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पहुंचे|
  • केवल अनुमत दस्तावेज ही साथ रखें|
  • किसी भी अफवाह या फर्जी सुचना पर विश्वास न करें|
  • केवल NTA की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें|

निष्कर्ष:-

NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी होना एक महत्वपूर्ण चरण हैं| NTA ने परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं| उम्मीदवारों को सलाह दी जाती हैं कि वे जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, सभी दिशा-निर्देश का पालन करें और परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान दें| 21 जून 2026 को होने वाली यह पुनर्परीक्षा हजारों मेडिकल अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी हुई हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना आवश्यक हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version