Breakfast Ideas:
अगर आप रोज सुबह यह सोचकर परेशान रहते हैं कि नाश्ते में क्या बनाया जाए, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं हैं| आज हम आपके लिए Breakfast Ideas के तहत बेसन से बनने वाली 6 ऐसी स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता हैं| बेसन भारतीय रसोई का एक ऐसा खाद्य पदार्थ हैं जिससे कई पौष्टिक व्यंजन बनाए जाते हैं| इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को दिनभर ऊर्जा देने में मदद करते हैं|
अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं और स्वाद के साथ पोषण भी चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं|
Breakfast Ideas: नाश्ते में बेसन क्यों हैं अच्छा विकल्प?
बेसन में प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्र में होता हैं| यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता हैं और शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता हैं| सही मात्र में और कम तेल के साथ बनाया गया बेसन का नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता हैं|
1. बेसन का चिला
सुबह के नाश्ते के लिए बेसन का चिला सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक हैं|
आवश्यक सामग्री
- 1 कटोरी बेसन
- प्याज
- टमाटर
- हरी मिर्च
- हर धनिया
- अजवाइन
- नमक
- हल्दी
- लाल मिर्च
- थोड़ा तेल
बनाने की विधि
सभी सामग्री को बेसन में मिलाकर घोल तैयार करें| तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंक लें|
फायदें
- प्रोटीन से भरपूर
- जल्दी तैयार
- लंबे समय तक पेट भरा रहता हैं
2. बेसन का ढोकला
अगर आप कम तेल वाला नाश्ता पसंद करते हैं तो बेसन का ढोकला बेहतरीन विकल्प हैं|
सामग्री
- बेसन
- दही
- ईनो
- नमक
- राई
- करी पत्ता
बनाने का तरीका
बेसन और दही का घोल तैयार करें| अंत में ईनो डालें और तुरंत स्टीमर में 15 मिनट तक पकाएं| ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का लगाएं|
फायदे
- हल्का
- स्वादिष्ट
- कम तेल वाला
3. बेसन टोस्ट
अगर आपके पास समय कम हैं तो बेसन टोस्ट जल्दी बनने वाला हेल्दी नाश्ता हैं|
सामग्री
- बेसन
- दही
- प्याज
- शिमला मिर्च
- धनिया
- ब्रेड
बनाने की विधि
बेसन का गाढ़ा घोल तैयार करें| ब्रेड पर लगाकर तवे पर दोनों तरफ से सेक लें|
फायदे
- बच्चों के लिए बेहतरीन
- कुरकुरा और स्वादिष्ट
- 15 मिनट में तैयार
4. बेसन उत्तपम
दक्षिण भारतीय स्वाद पसंद करने वालों के लिए बेसन उत्तपम अच्छा विकल्प हैं|
सामग्री
- प्याज
- टमाटर
- गाजर
- शिमला मिर्च
फायदे
- फाइबर से भरपूर
- स्वादिष्ट
- हेल्दी
बेसन खाने के प्रमुख फायदे
- शरीर को ऊर्जा देता हैं|
- प्रोटीन की अच्छी मात्रा मिलती हैं|
- लंबे समय तक भूख नहीं लगती हैं|
- पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद करता हैं|
- हेल्दी ब्रेकफास्ट का अच्छा विकल्प हैं|
5. बेसन इडली
अगर आप कम तेल और हल्का नाश्ता पसंद करते हैं, तो बेसन की इडली एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं| इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह स्वाद के साथ पोषक भी देता हैं|
सामग्री
- 1 कटोरी बेसन
- 1/2 कप दही
- 1 चम्मच ईनो
- स्वादानुसार नमक
- थोड़ा पानी
बनाने का तरीका
सबसे पहले बेसन, दही और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें| इसमें नमक डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें| अब ईनो मिलाकर तुरंत इडली मोल्ड में भरें और 12-15 मिनट तक भाप में पकाएं| इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसें|
फायदे
- कम तेल में तैयार होती हैं|
- पचने में आसान होती हैं|
- बच्चों और बुजुर्गो के लिए भी उपयुक्त हैं|
6. बेसन पैनकेक
अगर आप रोज के चीले से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो बेसन पैनकेक एक स्वादिष्ट विकल्प हैं|
आवश्यक सामग्री
- 1 कटोरी बेसन
- बारीक़ कटी प्याज
- टमाटर
- शिमला मिर्च
- गाजर
- हर धनिया
- नमक
- काली मिर्च
- थोड़ा तेल
बनाने की विधि
सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें| नॉन-स्टिक तवे पर हल्का तेल डालें और पैनकेक की तरह दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं|
फायदे
- पौष्टिक और स्वादिष्ट
- फाइबर और प्रोटीन से भरपूर
- पुरे परिवार के लिए उपयुक्त
बेसन खाने के स्वास्थ्य लाभ
Breakfast Ideas में बेसन से बने नाश्ते को शामिल करने के कई फायदे हैं|
- शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती हैं|
- प्रोटीन की अच्छी मात्रा प्राप्त होती हैं|
- फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता हैं|
- लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता हैं|
- मांसपेशियों के लिए लाभदायक माना जाता हैं|
- कम तेल में स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं|
- वजन नियंत्रित रखने वाली संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकता हैं|
बेसन का नाश्ता बनते समय इन बातों का ध्यान रखें
- ताजा बेसन का ही उपयोग करें|
- मौसमी सब्जियां मिलाएं|
- अधिक तेल का प्रयोग न करें|
- हरी चटनी या दही के साथ परोसें|
- स्वाद के लिए बहुत ज्यादा नमक या मसाले न डालें|
कीं लोगों को सीमित मात्रा में खाना चाहिए?
हालांकि बेसन पौष्टिक होता हैं, लेकिन जिन लोगों को किसी विशेष खाद्य पदार्थ से एलर्जी हैं या जिन्हें डॉक्टर ने विशेष आहार की सलाह दी हैं, वे अपने चिकित्सक या आहार विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करें|
निष्कर्ष:-
अगर आप रोज सुबह स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो Breakfast Ideas के तहत बेसन से बनने वाली ये 6 रेसिपी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं| बेसन का चिला, ढोकला, टोस्ट, उत्तपम, इडली और पैनकेक स्वाद, पोषण और आसानी का शानदार मेल हैं| इन्हें अपने साप्ताहिक नाश्ते में शामिल करके आप पुरे परिवार के लिए हेल्दी और टेस्टी भोजन तैयार कर सकते हैं|
FAQs:-
Q 1. क्या बेसन रोज नाश्ते में खाया जा सकता हैं?
हाँ, संतुलित मात्रा में और संतुलित आहार के हिस्से के रूप में बेसन का सेवन किया जा सकता हैं|
Q 2. बेसन से सबसे जल्दी बनने वाली दिश कौन-सी हैं?
बेसन का चिला और बेसन टोस्ट सबसे जल्दी तैयार होने वाले विकल्प हैं|
Q 3. क्या बेसन का नाश्ता बच्चों के लिए अच्छा हैं?
हाँ, सब्जियों के साथ बनाया गया बेसन का नाश्ता बच्चों के लिए भी अच्छा विकल्प हो सकता हैं|
Q 4. क्या बेसन वजन नियंत्रित रखने में मदद करता हैं?
यदि संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ लिया जाए, तो बेसन फाइबर और प्रोटीन के कारण संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकता हैं|
Q 5. बेसन के साथ क्या परोसना चाहिए?
हरी चटनी, दही, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोसने से स्वाद और भी बढ़ जाता हैं|
