MP NEET UG 2026: 17 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों के बीच MBBS की 6,020 सीटें, जानें 20 अगस्त का पूरा अपडेट….

MP NEET UG 2026 MBBS Admission.

MP NEET UG 2026:

MP NEET UG Counselling 2026:

मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में MBBS Admission 2026 को लेकर काउंसलिंग प्रक्रिया तेज हो गई हैं| राज्य की NEET UG 2026 मेरिट लिस्ट में कुल 17,093 उम्मीदवारों को शामिल किया गया हैं| दूसरी ओर, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की 2026-27 की सीट मैट्रिक्स के अनुसार मध्य प्रदेश में MBBS की कुल 6,020 सीटें उपलब्ध हैं| ऐसे में हजारों मेडिकल उम्मीदवारों के बीच MBBS सीट हासिल करने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही हैं|

NEET UG 2026 Rank List: MBBS और BDS एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी, जानें पूरी प्रक्रिया…

मध्य प्रदेश में MBBS और BDS दाखिले के लिए राज्य स्तर की काउंसलिंग Department of Public Health and Medical Education, Madhya Pradesh की ओर से आयोजित की जा रही हैं| उम्मीदवारों को मेरिट, NEET UG स्कोर, कैटेगरी, उपलब्ध सीट और भरे गए कॉलेज विकल्पों के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी|

MP NEET UG 2026 में 17,093 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी

मध्य प्रदेश की NEET UG 2026 राज्य मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी हैं| इसमें कुल 17,093 NEET-qualified candidates को राज्य कोटे की MBBS और BDS सीटों के लिए काउंसलिंग में भाग लेने का मौका मिला हैं| मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों का स्टेट रैंक, NEET स्कोर, आल इंडिया रैंक और अन्य ज़रूरी विवरण शामिल हैं|

इस बार मेरिट लिस्ट में जबलपुर के Aryaman Singh Solanki ने पहला स्थान हासिल किया हैं| उन्होंने 720 में से 696 अंक प्राप्त किए और उनकी आल इंडिया रैंक 46 रही| दूसरी स्थान पर Sarthak Sahu रहे, जिन्होंने 680 अंक हासिल किए|

इससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि मध्य प्रदेश में मेडिकल सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा कितनी अधिक हैं|

मध्य प्रदेश में MBBS की कुल 6,020 सीटें

NMC की आधिकारिक 2026-27 MBBS सीट मैट्रिक्स के अनुसार मध्य प्रदेश में कुल 6,020 MBBS सीटें हैं| इनमें सरकारी और निजी दोनों मेडिकल कॉलेजों की सीटें शामिल हैं|

सीटों का विवरण इस प्रकार हैं:

  • सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें:

3,020

  • निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें:

3,000

  • कुल MBBS सीटें:

6,020

NMC के आंकड़ों के अनुसार पिछले आंकड़े की तुलना में मध्य प्रदेश में MBBS सीटों में 420 सीटों की बढ़ोतरी हुई हैं| 2025 में कुल सीटों की संख्या 5,600 थी, जो 2026 में बढ़कर 6,020 हो गई हैं|

17,093 उम्मीदवार और 6,020 सीटें, कितनी बड़ी हैं प्रतियोगिता?

MP NEET UG 2026 में 17,093 उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में हैं, जबकि राज्य में कुल MBBS सीटें 6,020 हैं| हालांकि सभी उम्मीदवार केवल MBBS सीटों के लिए ही प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे हैं और सीटों का वास्तविक आवंटन कोटा, कॉलेज, कैटेगरी और काउंसलिंग नियमों के अनुसार होगा|

फिर भी इन आंकड़ों से साफ हैं कि MBBS Admission in Madhya Pradesh के लिए इस वर्ष मुकाबला काफी महत्वपूर्ण हैं|

सरकारी कॉलेजों में सीट हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को विशेष रूप से अपने NEET स्कोर और राज्य मेरिट रैंक के आधार पर कॉलेज विकल्प भरते समय सावधानी बरतनी होगी|

20 अगस्त को क्या होगा?

20 अगस्त की तारीख को लेकर उम्मीदवारों को एक महत्वपूर्ण अंतर समझना ज़रूरी हैं| MP राज्य काउंसलिंग की प्रक्रिया और MCC की All India Quota counselling अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं|

15 अगस्त 2026 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार MP की राज्य मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी हैं| वहीं MCC ने NEET UG 2026 के 15% All India Quota के लिए Round 1 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया हैं| MCC के अनुसार Round 1 का सीट अलाटमेंट रिजल्ट 19 अगस्त को जारी किया जाना हैं इसके बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग/जॉइनिंग 20 अगस्त से 25 अगस्त तक होनी हैं|

इसलिए उम्मीदवारों को 20 अगस्त की तारीख को केवल MP राज्य सीट अलाटमेंट के साथ जोड़कर नहीं देखना चाहिए| उन्हें अपने संबंधित काउंसलिंग पोर्टल पर जारी आधिकारिक शेड्यूल को जरुर देखना चाहिए|

MP NEET UG Counselling 2026 कैसे होगी?

मध्य प्रदेश में MBBS और BDS में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को राज्य काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता हैं| सामान्य तौर पर प्रक्रिया में ये चरण शामिल होते हैं:

1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

NEET UG में क्वालीफाई करने वाले पात्र उम्मीदवारों को MP NEET counselling portal पर रजिस्ट्रेशन करना होता हैं|

2. मेरिट लिस्ट

रजिस्ट्रेशन के बाद पत्र उम्मीदवारों की राज्य मेरिट लिस्ट तैयार की जाती हैं| 2026 के लिए MP की मेरिट लिस्ट में 17,093 उम्मीदवार शामिल हैं|

3. कॉलेज और कोर्स की चॉइस भरना

उम्मीदवार अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स को प्राथमिकता के क्रम में भरते हैं| इसमें सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं|

4. सीट अलाटमेंट

उम्मीदवार की मेरिट, NEET रैंक, कैटेगरी, उपलब्ध सीट और चॉइस के आधार पर सीट आवंटित की जाती हैं|

MP NEET UG 2026 MBBS Admission.
MP NEET UG 2026 में MBBS दाखिला.

5. कॉलेज में रिपोर्टिंग

सीट मिलने के बाद उम्मीदवार को निर्धारित समय के भीतर संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना होता हैं| वहाँ दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती हैं|

MBBS सीट अलाटमेंट किन बातों पर निर्भर करता हैं?

MP NEET UG seat allotment केवल NEET स्कोर देखकर नहीं किया जाता| कई चीजें इसमें भूमिका निभाती हैं|

मुख्य आधार हैं:

  • NEET UG 2026 रैंक
  • MP राज्य मेरिट रैंक
  • उम्मीदवार की कैटेगरी
  • उपलब्ध MBBS सीटें
  • सरकारी या निजी कॉलेज की चॉइस
  • उम्मीदवार द्वारा भरी गई preference
  • संबंधित कॉलेज में उस समय उपलब्ध सीट
  • लागू आरक्षण और काउंसलिंग नियम

इसलिए समान NEET स्कोर वाले दो उम्मीदवारों को अलग-अलग कॉलेज मिल सकते हैं|

MP में सरकारी और निजी MBBS कॉलेजों की सीटें

NMC की 2026-27 सीट मैट्रिक्स के मुताबिक मध्य प्रदेश में MBBS की 6,020 सीटों में 3,020 सरकारी और 3,000 निजी सीटें हैं|

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या सीमित होने के कारण यहाँ प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा अधिक हो सकती हैं| निजी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या भी काफी हैं, लेकिन उम्मीदवारों को कॉलेज की फ़ीस और अन्य खर्चो की जानकारी पहले आधिकारिक स्रोत से जाँच लेनी चाहिए|

NEET UG 2026 में क्वालीफाईंग कटऑफ

2026-27 सत्र के लिए NEET UG qualifying criteria के अनुसार सामान्य और EWS उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम qualifying percentile 50th percentile हैं| ओब OBC, SC और ST उम्मीदवारों के लिए यह 40th percentile हैं| PwD उम्मीदवारों के लिए संबंधित श्रेणी के अनुसार अलग qualifying percentile लागू होता हैं|

ध्यान रहे कि NEET qualifying cutoff और MBBS admission cutoff अलग-अलग चीजें हैं|

किसी उम्मीदवार का NEET में क्वालीफाई करना ज़रूरी हैं, लेकिन केवल qualifying marks प्राप्त करने से किसी विशेष मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट मिलने की गारंटी नहीं होती| वास्तविक admission cutoff कॉलेज, कैटेगरी, कोटा और उपलब्ध सीटों के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं|

उम्मीदवारों को अब क्या करना चाहिए?

MP NEET UG 2026 counselling में शामिल उम्मीदवारों को अपनी लॉग इन आईडी और काउंसलिंग पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट देखना चाहिए|

उन्हें विशेष रूप से इन चीजों की जाँच करनी चाहिए:

  • अपनी MP NEET UG merit rank
  • NEET score और AIR
  • भरी गई college preferences
  • seat allotment result
  • alotted college
  • reporting date
  • document verification की जानकारी
  • admission fee से जुड़ी जानकारी
  • आगे की counselling round में upgrade का विकल्प

किसी भी महत्वपूर्ण तारीख या प्रवेश संबंधी निर्णय के लिए सोशल मीडिया पोस्ट या अनधिकृत वेबसाइट पर निर्भर रहने के बजाय DME Madhya Pradesh के आधिकारिक पोर्टल पर जारी सुचना को प्राथमिकता दें|

MP NEET UG Merit List 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार अपनी राज्य मेरिट लिस्ट देखने के लिए DME Madhya Pradesh के काउंसलिंग पोर्टल पर जा सकते हैं|

मेरिट लिस्ट चेक करने की सामान्य प्रक्रिया:

  1. DME Madhya Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट खोलें|
  2. State Merit List से संबंधित लिंक चुनें|
  3. PDF खोलें|
  4. अपने नाम या रोल नंबर से जानकारी खोजें|
  5. भविष्य के लिए PDF सेव कर लें|

2026 की मेरिट लिस्ट के लिए आधिकारिक पोर्टल के रूप में DME MP का पोर्टल dme.mponline.gov.in बताया गया हैं|

निष्कर्ष:-

MP NEET UG Counselling 2026 इस समय हजारों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण चरण हैं| मध्य प्रदेश की राज्य मेरिट लिस्ट में 17,093 उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि NMC की 2026-27 सीट मैट्रिक्स में राज्य के लिए 6,020 MBBS सीटें दर्ज हैं| इनमें 3,020 सरकारी और 3,000 निजी सीटें शामिल हैं|

उम्मीदवारों को सीट अलाटमेंट की तारीख, कॉलेज विकल्प, दस्तावेज सत्यापन और रिपोर्टिंग की समयसीमा पर विशेष ध्यान देना चाहिए| साथ ही MP राज्य काउंसलिंग और MCC की All India Quota counselling को अलग-अलग समझना ज़रूरी हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *