रोज 10,000 कदम चलने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं
रोज 10,000 कदम चलने की आदत क्यों बन गई हैं लोकप्रिय?
पिछले कुछ वर्षों में फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर लोगों की जागरूकता तेजी से बढ़ी हैं| ऐसे में “रोज 10,000 कदम चलने” का लक्ष्य भी काफी लोकप्रिय हुआ हैं| मोबाइल एप, स्मार्टवाच और फिटनेस बैंड भी रोजाना कदमों की गिनती दिखाते हैं, जिससे लोग अपने दैनिक लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करते हैं|
रोज सुबह खाली पेट पानी पीने के 10 बड़े फायदे, लेकिन इन लोगों को रहना चाहिए सावधान!
हालांकि कई लोग यह मान लेते हैं कि 10,000 कदम ही स्वस्थ रहने का एकमात्र नियम हैं| वास्तव में ऐसा नहीं हैं| यह एक उपयोगी लक्ष्य हो सकता हैं, लेकिन हर व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य, जीवनशैली और शारीरिक क्षमता अलग होती हैं| इसलिए ज़रूरी यह हैं कि नियमित रूप से सक्रिय रहा जाए|
अगर आप रोजाना पैदल चलने की आदत बनाते हैं, तो इससे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को कई लाभ मिल सकते हैं|
रोज 10,000 कदम चलने के 10 बड़े फायदे
1. दिल को स्वस्थ रखने में मदद
नियमित पैदल चलना हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता हैं| यह रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद कर सकता हैं और सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने में योगदान देता हैं|
2. वजन नियंत्रित रखने में सहायक
रोजाना पैदल चलने से कैलोरी खर्च होती हैं| यदि इसके साथ संतुलित भोजन और पर्याप्त नींद भी हो, तो वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती हैं|
3. शरीर की सहनशक्ति बढ़ सकती हैं
शुरुआत में लंबी दुरी चलना मुश्किल लग सकता हैं, लेकिन नियमित अभ्यास से शरीर की स्टैमिना और सहनशक्ति धीरे-धीरे बेहतर हो सकती हैं|
4. मानसिक तनाव कम करने में मदद
तेज कदमों से खुली हवा में टहलना कई लोगों को मानसिक रूप से शांत महसूस कराने में मदद करता हैं| नियमित वाक तनाव कम करने और मुड बेहतर रखने में सहायक हो सकती हैं|
5. ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में योगदान
भोजन के बाद थोड़ी देर पैदल चलना कई लोगों के लिए लाभदायक हो सकता हैं| यह स्वस्थ जीवनशैली का एक अच्छा हिस्सा माना जाता हैं, खासकर जब डॉक्टर ने शारीरिक गतिविधि की सलाह दी हो|
6. हड्डियाँ और मांसपेशियां मजबूत रखने में मदद
पैदल चलना एक आसान वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को सक्रिय रखने में मदद करती हैं|
7. बेहतर नींद पाने में सहायक
जो लोग नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि करते हैं, उन्हें अक्सर अच्छी नींद आने में मदद मिलती हैं| शाम या सुबह की वाक आपकी नींद की गुणवत्ता को बेहतर बना सकती हैं|
8. ऊर्जा और एक्टिवनेस बढ़ सकती हैं
दिनभर बैठे रहने की तुलना में नियमित पैदल चलने से शरीर अधिक सक्रिय महसूस करता हैं| इससे सुस्ती कम हो सकती हैं और दिनभर काम करने की ऊर्जा बनी रह सकती हैं|
9. पाचन तंत्र को सपोर्ट
खाना खाने के बाद हल्की वाक करने से कई लोगों को पाचन बेहतर महसूस होता हैं| हालांकि बहुत तेज चलना भोजन के तुरंत बाद उचित नहीं माना जाता हैं|
10. स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शुरुआत
रोजाना कदम गिनने की आदत आपको अन्य अच्छी आदतें अपनाने के लिए भी प्रेरित कर सकती हैं, जैसे समय पर सोना, संतुलित भोजन करना और पर्याप्त पानी पीना|
क्या सच में 10,000 कदम चलना ज़रूरी हैं?
यह सबसे बड़ा सवाल हैं| विशेषज्ञों के अनुसार हर व्यक्ति के लिए 10,000 कदम ज़रूरी नहीं हैं| अगर कोई व्यक्ति अभी बहुत कम चलता हैं, तो उसके लिए 4,000-6,000 कदम से शुरुआत करना भी एक अच्छा कदम हो सकता हैं| धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार कदम बढ़ाना अधिक सुरक्षित और व्यावहारिक तरीका हैं|
Walking Vs Running: वजन कम करने और फिट रहने के लिए क्या चुनें? जानिए एक्सपर्ट्स की राय…
याद रखें कि नियमित रूप से चलना, बिल्कुल न चलने से कहीं बेहतर हैं|
रोज 10,000 कदम चलने का सही तरीका
अगर आप पहली बार नियमित वाक शुरू कर रहे हैं, तो शुरुआत में ही 10,000 कदम चलने का लक्ष्य न रखें| शरीर को धीरे-धीरे इस आदत के अनुसार ढालना बेहतर रहता हैं|
इन बातों का ध्यान रखें-
- शुरुआत 3,000-5,000 कदम प्रतिदिन से करें|
- हर सप्ताह 500-1,000 कदम बढ़ाने का प्रयास करें|
- आरामदायक और सही फिटिंग वाले जूते पहनें|
- चलने से पहले 5 मिनट हल्का वार्म-अप करें|
- चलते समय शरीर सीधा रखें और सामान्य गति से साँस लें|
- जरूरत महसूस होने पर बीच-बीच में आराम करें|
- दिनभर में अलग-अलग समय पर भी कदम पुरे किए जा सकते हैं|
क्या 10,000 कदम एक साथ चलना ज़रूरी हैं?
नहीं, ज़रूरी नहीं कि आप सभी 10,000 कदम एक बार में ही पुरे करें|
उदहारण के लिए-
- सुबह 3,000 कदम
- दोपहर में 2,000 कदम
- शाम को 5,000 कदम
इस तरह पुरे दिन में भी लक्ष्य पूरा किया जा सकता हैं| इससे थकान भी कम महसूस होती हैं और व्यस्त लोगों के लिए यह तरीका आसान रहता हैं|
रोज पैदल चलते समय होने वाली आम गलतियाँ
1. बहुत तेजी से शुरुआत करना
पहले ही दिन लंबी दुरी चलने की कोशिश करने से मांसपेशियों में दर्द या थकान हो सकती हैं|
2. गलत जूते पहनना
अनुचित जूते पहनने से पैरों, घुटनों और टखनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता हैं|
3. पानी कम पीना
चलने से पहले और बाद में पर्याप्त पानी पीना ज़रूरी हैं, खासकर गर्म मौसम में|
4. दर्द होने पर भी लगातार चलते रहना
यदि तेज दर्द, चक्कर या साँस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत रुकें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें|
5. केवल कदमों पर ध्यान देना
सिर्फ 10,000 कदम पुरे करना ही फिटनेस नहीं हैं| संतुलित भोजन, अच्छी नींद और अन्य शारीरिक गतिविधियाँ भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं|
किन लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए?
हालांकि पैदल चलना अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता हैं, लेकिन कुछ स्थितियों में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होता हैं|
- गंभीर हृदय रोग वाले व्यक्ति|
- हाल ही में सर्जरी कराने वाले लोग|
- गंभीर गठिया या घुटनों के दर्द से परेशान लोग|
- संतुलन बनाने में कठिनाई महसूस करने वाले बुजुर्ग|
- गर्भवती महिलाएं, यदि डॉक्टर ने विशेष निर्देश दिए हों|
क्या केवल पैदल चलने से वजन कम हो जाएगा?
केवल पैदल चलना वजन घटाने की गारंटी नहीं हैं| यदि आप अधिक कैलोरी ले रहे हैं और शारीरिक गतिविधि कम हैं, तो केवल कदम बढ़ाने से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते हैं|
बेहतर परिमाण के लिए-
- संतुलित आहार लें|
- पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर शामिल करें|
- मीठे पेय और अत्यधिक प्रोसेस्ड फ़ूड कम करें|
- रोज 7-8 घंटे की नींद लें|
- नियमित रूप से पैदल चलने के साथ हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करें|
FAQs:-
Q 1. क्या हर व्यक्ति को रोज 10,000 कदम चलना चाहिए?
यह लक्ष्य सभी के लिए ज़रूरी नहीं हैं| अपनी उम्र, स्वास्थ्य और फिटनेस स्तर के अनुसार लक्ष्य तय करें|
Q 2. क्या 5,000 कदम चलना भी फायदेमंद हैं?
हाँ| यदि आप पहले बहुत कम चलते थे, तो 5,000 कदम भी अच्छी शुरुआत हो सकती हैं|
Q 3. सबसे अच्छा समय कब हैं?
सुबह और शाम दोनों समय पैदल चल सकते हैं| जो समय आपकी दिनचर्या में आसानी से फिट हो, वही सबसे अच्छा हैं|
Q 4. क्या घर के अंदर चलने से भी कदम गिने जाते हैं?
हाँ| यदि आपका फिटनेस बैंड या मोबाइल सही तरीके से कदम गिनता हैं, तो घर के अंदर चलने वाले कदम भी शामिल होते हैं|
Q 5. क्या तेज चलना बेहतर हैं?
यदि आपकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य हैं, तो सामान्य से थोड़ी तेज गति (Brisk Walking) अधिक लाभदायक मानी जाती हैं| लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार ही गति रखें|
निष्कर्ष:-
रोज 10,000 कदम चलना एक अच्छा फिटनेस लक्ष्य हो सकता हैं, लेकिन इसे सफलता का एकमात्र पैमाना नहीं मानना चाहिए| सबसे महत्वपूर्ण बात हैं कि आप नियमित रूप से सक्रिय रहें और अपनी क्षमता के अनुसार शारीरिक गतिविधि करें| यदि आप रोज थोड़ा-थोड़ा चलना शुरू करते हैं और धीरे-धीरे अपनी दुरी बढ़ाते हैं, तो यह आदत लंबे समय तक आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती हैं| स्वस्थ भोजन, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और तनाव प्रबंधन के साथ नियमित वाक एक संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली की मजबूत नींव बन सकती हैं|
