मऊ को मिली बड़ी सौगात: 10 करोड़ से बनेगा आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र, एक ही जगह मिलेंगी कई सेवाएं…

मऊ में बनने वाला आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र.

मऊ को मिली बड़ी सौगात:

मऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के लोगों के लिए नगरीय सुविधाओं से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई हैं| नगर विकास एंव ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने मऊ नगर पालिका परिषद परिसर में बनने वाले आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र का भूमिपूजन किया| करीब 10 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना को लगभग डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैं|

उत्तराखंड की बेटियों का बढ़ा सम्मान: 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 8 अगस्त को सीएम धामी करेंगे सम्मानित…

यह सुविधा केंद्र केवल एक नया सरकारी भवन नहीं होगा, बल्कि इसका उद्देश्य नगर पालिका से संबंधित कई सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना हैं| इससे नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए अलग-अलग कार्यालयों और काउंटरों के चक्कर लगाने की परेशानी कम हो सकती हैं|

मऊ में क्यों महत्वपूर्ण हैं यह नागरिक सुविधा केंद्र?

किसी शहर में नागरिकों को सबसे अधिक परेशानी तब होती हैं जब उन्हें एक प्रमाणपत्र या टैक्स से जुड़े काम के लिए अलग-अलग काउंटरों पर जाना पड़ता हैं| कई बार प्रक्रिया समझने, आवेदन जमा करने और संबंधित विभाग तक पहुँचने में काफी समय लग जाता हैं|

मऊ में प्रस्तावित आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र का उद्देश्य इसी तरह की समस्याओं को कम करना हैं| मंत्री ए.के.शर्मा के अनुसार केंद्र में नगर पालिका से जुड़ी सेवाओं को सरल, पारदर्शी, डिजिटल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा|

इस परियोजना को मऊ के शहरी प्रशासन में एक आधुनिक सेवा मॉडल के रूप में देखा जा रहा हैं|

करीब 10 करोड़ रूपये की लागत से होगा निर्माण

मऊ का यह आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र करीब 10 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से तैयार किया जाएगा| परियोजना को पूरा करने के लिए लगभग डेढ़ साल का लक्ष्य रखा गया हैं|

निर्माण पूरा होने के बाद यहाँ नागरिकों को विभिन्न नगर पालिका सेवाओं के लिए एक व्यवस्थित मिल सकेगी| इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोगों को अलग-अलग जगहों पर जाकर जानकारी लेने के बजाय एक ही केंद्र से संबंधित सेवाओं के बारे में जानकारी और सुविधा मिल सकेगी|

हालांकि किसी भी निर्माण परियोजना की वास्तविक समयसीमा कार्य की प्रगति और प्रशासनिक प्रक्रिया पर निर्भर करती हैं|

उत्तर प्रदेश का पांचवां आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र

मऊ में बनने वाला यह केंद्र उत्तर प्रदेश का पांचवां आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र बताया गया हैं| इससे पहले अयोध्या, गाजियाबाद, गोरखपुर और लखनऊ में इस प्रकार के केंद्रों का उल्लेख किया गया|

इससे मऊ को प्रदेश के उन शहरों की सूचि में जगह मिलेगी जहाँ नागरिक सेवाओं को एक आधुनिक और केंद्रीकृत व्यवस्था के माध्यम से उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा हैं|

सरकार का उद्देश्य शहरों में रहने वाले लोगों के लिए सरकारी सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाना हैं|

एक ही जगह मिलेंगी कई ज़रूरी सेवाएं

आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र में नगर पालिका से संबंधित कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना हैं| इनमें प्रमुख रूप से:

  • जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित सेवाएं|
  • मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित सेवाएं
  • हॉउस टैक्स से जुड़े कार्य
  • वाटर टैक्स से संबंधित कार्य
  • नगर पालिका की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी सेवाएं
  • अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्य

शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई हैं|

इसका मतलब यह हैं कि नागरिकों को अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग सरकारी दफ्तरों में जाने की आवश्यकता कम हो सकती हैं|

प्रथम टल पर बनाए जाएंगे करीब 18 काउंटर

इस सुविधा केंद्र की खास बात यहाँ प्रस्तावित सेवा काउंटर होंगे| उपलब्ध जानकारी के अनुसार केंद्र के प्रथम टल पर नागरिक सेवाओं के लिए करीब 18 काउंटर बनाए जाने की योजना हैं|

इन काउंटरों का इस्तेमाल अलग-अलग नागरिक सेवाओं से संबंधित कार्यो के लिए किया जाएगा| इससे लोगों को अपनी समस्या या आवेदन के लिए संबंधित काउंटर आसानी से मिल सकेगा|

एक ही भवन में कई सेवाओं के काउंटर होने से व्यवस्था अधिक संगठित होने की उम्मीद हैं|

‘वन दे गवर्नेस’ की अवधारणा पर जोर

मऊ के आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र को आगे चलकर ‘वन दे गवर्नेस’ की अवधारणा के अनुरूप विकसित करने की बात कही गई हैं| इसका मूल उद्देश्य नागरिकों को कम से कम समय में अधिक से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराना हैं|

अगर यह व्यवस्था प्रभावी तरीके से लागू होती हैं तो नागरिकों को बार-बार कार्यालय जाने की जरूरत कम हो सकती हैं| इससे समय की बचत के साथ सरकारी सेवाओ को लेकर लोगो का अनुभव भी बेहतर हो सकता हैं|

हालांकि किसी सेवा का वास्तविक निस्तारण समय उसके प्रकार, दस्तावेजों और संबंधित प्रक्रिया पर निर्भर करेगा|

केवल सरकारी सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगा केंद्र

इस परियोजना की खास बात यह भी हैं कि प्रस्तावित भवन को केवल सरकारी सेवाओं का केंद्र बनाने की योजना नहीं हैं|

उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार भवन के निचले हिस्से में जनसुविधा केंद्र, लाइब्रेरी, खान-पान और योग से जुड़ी सुविधाएँ विकसित करने की योजना भी बताई गई हैं|

इससे केंद्र का इस्तेमाल केवल प्रमाणपत्र या टैक्स से जुड़े काम के लिए ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य उपयोगी नागरिक गतिविधियों के लिए भी किया जा सकता हैं|

यदि प्रस्तावित सुविधाएँ योजना के अनुसार विकसित होती हैं तो यह भवन मऊ शहर के लोगों के लिए बहुउद्देशीय सार्वजनिक सुविधा स्थल के रूप में काम कर सकता हैं|

नागरिकों को क्या फायदा होगा?

मऊ में आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र बनने के बाद आम लोगों को कई स्तर पर फायदा मिलने की उम्मीद हैं|

1. समय की बचत

एक ही स्थान पर कई सेवाएं मिलने से अलग-अलग कार्यालयों में जाने की जरूरत कम हो सकती हैं|

2. प्रक्रिया में सुविधा

अलग-अलग सेवाओं के लिए निर्धारित काउंटर होने से नागरिकों को अपनी जरूरत के अनुसार सही जगह पहुँचने में आसानी हो सकती हैं|

3. डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा

परियोजना का उद्देश्य नगर पालिका सेवाओं को डिजिटल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना भी हैं|

4. पारदर्शिता में सुधार

सेवाओं को व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराने से आवेदन और निस्तारण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिल सकती हैं|

5. सरकारी कार्यालयों के चक्कर कम होंगे

सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह हो सकता हैं कि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए अलग-अलग जगह जाने की जरूरत कम पड़े|

ए.के. शर्मा ने क्या कहाँ?

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नगर विकास एंव ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने नागरिक सुविधा केंद्र को केवल भवन निर्माण की परियोजना के बजाय नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने की पहल के रूप में बताया| उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शहरों में रहने वाले लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए|

मंत्री ने नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी डिजिटल और समयबद्ध बनाने की दिशा में इस केंद्र की भूमिका पर जोर दिया|

अटल बिहारी वाजपेयी को भी दी श्रद्धांजली

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ए. के. शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की| उन्होंने वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण और सुशासन में योगदान को याद किया|

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजली दी|

निष्कर्ष:-

मऊ में करीब 10 करोड़ की लागत से बनने वाला आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र जिले के शहरी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण परियोजना साबित हो सकता हैं| इसका उद्देश्य नगर पालिका की कई सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर नागरिकों की परेशानी और समय दोनों को कम करना हैं|

केंद्र में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, हॉउस टैक्स, वाटर टैक्स सहित कई सेवाओं के लिए व्यवस्था प्रस्तावित हैं| प्रथम तल पर करीब 18 काउंटर बनाए जाने की योजना हैं और आगे इसे ‘वन दे गवर्नेस’ की अवधारणा से जोड़ने की बात कही गई हैं|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *