भीषण गर्मी में वरदान हैं ये 5 सुपरफूड्स, लू और बीमारियों की होगी छुट्टी

भीषण गर्मी में वरदान हैं ये 5 सुपरफूड्स

गर्मियों के 5 मुख्य सुपरफूड्स की जानकारी
ये 5 सुपरफूड्स आपको गर्मी और लू से बचाएंगे| Photo: AI Generated 

भारत में गर्मी का पारा 40 डिग्री के पार जाना अब आम बात हो गई हैं| सूरज की तपिश न केवल हमारी त्वचा को झुलसाती हैं, बल्कि शरीर के अंदरूनी तंत्र को भी बुरी तरह प्रभावित करती हैं| डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), हिट स्ट्रोक (लू लगना), और पाचन संबंधी बीमारियाँ इस मौसम में सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं| ऐसे में सिर्फ पानी पीना काफी नही हैं| आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि खान-पान में बदलाव करके हम शरीर को ‘नेचुरल कुलेंट’ प्रदान कर सकते हैं|

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि वे कौन से सुपरफूड्स हैं जो न केवल आपके शरीर को ठंडा रखेंगे, बल्कि आपकी इम्युनिटी को भी इस भीषण गर्मी में फौलादी बनाएंगे|

सावधान! उत्तर प्रदेश में ‘लू’ का रेड अलर्ट: मौत का कहर और बचाव के तरीके

1. सत्तू: भारत का अपना ‘देसी प्रोटीन शेक’:-

सत्तू, जिसे अक्सर गरीबों का बादाम कहा जाता हैं, गर्मियों के लिए सबसे शक्तिशाली सुपरफूड्स हैं| भुने हुए जौ और चने से तैयार यह आटा प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम का खजाना हैं|

  • तासीर और प्रभाव:- सत्तू की तासीर बहुत ठंडी होती हैं| जब आप इसे पानी में घोलकर पिटे हैं, तो यह तुरंत पेट की जलन को शांत करता हैं|
  • लू से बचाव:- पुराने समय से ही धुप में निकलने से पहले सत्तू का शरबत पीने की सलाह दी जाती हैं ताकि लू न लगे|
  • एनर्जी बूस्टर:- इसमें मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट आपको लंबे समय तक उर्जावान रखते हैं|

2. बेल का फल (Wood Apple): पेट का सुरक्षा कवच:-

गर्मी के मौसम में बेल का शरबत किसी अमृत से कम नहीं हैं| यह फल विशेष रूप से पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, दस्त और हिट स्ट्रोक के लिए रामबाण माना जाता हैं|

  • पाचन में सुधार:- बेल में ‘टैनिंग’ और ‘पेक्टिन’ होता हैं जो आंतों की सफाई करता हैं|
  • विटामिन सी का स्रोत:- यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं|
  • सेवन की विधि:- इसका ताजा गुदा निकालकर शरबत बनाएं| कोशिश करें कि इसमें चीनी की जगह गुड़ या धागे वाली मिश्री का प्रयोग करें|

3. लौकी और तोरई: पानी से भरपूर सब्जियां:-

गर्मियों में भारी और मसालेदार सब्जियों की जगह पानी से भरपूर सब्जियों को प्राथमिकता देनी चाहिए| लौकी और तोरई में लगभग 92% से 96% तक पानी होता हैं|

  • वजन घटाने में सहायक:- इनमे कैलोरी बहुत कम और फाइबर ज्यादा होता हैं, जो वजन कम करने वालों के लिए बेस्ट हैं|
  • किडनी के लिए फायदेमंद:- यह मूत्रवर्धक (diuretic) होती हैं, जिससे शरीर के ताक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और यूरिन इन्फेक्शन का खतरा कम होता हैं|

4. तरबूज और खरबूजा: हाइड्रेशन का मीठा तरीका:-

फल हमेशा मौसमी ही खाने चाहिए| तरबूज में ‘लाईकोपीन’ नमक एंटीऑक्सीडेंट होता हैं जो सूरज की हानिकारक UV किरणों से त्वचा की रक्षा करता हैं|

  • इलेक्ट्रोलाइटस का संतुलन:- खरबूजे में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता हैं, जो गर्मी के कारण होने वाले ब्लड प्रेशर के उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करता हैं|
  • त्वचा में निखार:- इन फलों के नियमित सेवन से चेहरे पर प्राकृतिक चमक बनी रहती हैं|

5. पुदीना और कच्चा प्याज: लू के दुश्मन:-

कच्चा प्याज और पुदीना गर्मियों में औषधीय गुणों की तरह काम करते हैं| प्याज में ‘क्वेरसेटिन’ होता हैं, जो लू के प्रभाव को खत्म करने के लिए जाना जाता हैं|

  • पुदीने की ताजगी:- पुदीना न केवल चटनी के रूप में स्वाद बढ़ाता हैं, बल्कि यह शरीर के तापमान को कम करने में भी मदद करता हैं|
  • प्याज का महत्व:- दोपहर के खाने में सलाद के तौर पर कच्चा प्याज खाना आपको भीषण हिट वेव से बचा सकता हैं|

गर्मियों में क्या न करें:-

जितना ज़रूरी यह जानना हैं कि क्या खाएं, उतना ही ज़रूरी यह भी हैं कि क्या न खाएं:

  1. ज्यादा चाय और कॉफ़ी:- कैफीन शरीर को डीहाईड्रेट करता हैं, जिससे पानी की कमी बढ़ सकती हैं|
  2. मसालेदार और तला हुआ भोजन:- यह शरीर में पित्त बढ़ाता हैं और पाचन को धीमा कर देता हैं|
  3. बर्फ वाला ठंडा पानी:- फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी पीने से गले में खराश और पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती हैं| घड़े का पानी सबसे उत्तम हैं|

:- गर्मी का मौसम अपनी सेहत के प्रति लापरवाह होने का समय नहीं हैं| यदि आप अपनी दिनचर्या में ऊपर बताए गए 5 सुपरफूड्स को शामिल करते हैं, तो आप न केवल लू से बचेंगे बल्कि पुरे सीजन उर्जा से भरपूर महसूस करेंगे| याद रखें, ‘स्वस्थ शरीर ही सुखी जीवन का आधार हैं’|

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top