जॉन्टेस 125cc ट्विन-सिलेंडर:

दुनिया भर में मोटरसाइकिल मार्केट में अब एक नया हंगामा शुरू हो गया हैं| जब भी हम 125 cc बाइक्स की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में अक्सर माईलेज देने वाली साधारण कम्यूटर बाइक्स की तस्वीर आती हैं| लेकिन, जॉन्टेस (Zontes) ने इस पुरानी सोच को पूरी तरह बदल कर रख दिया हैं| कंपनी ने अपनी नई 125cc ट्विन-सिलेंडर (Twin-Cylinder) बाइक को लांच किया हैं, जो न सिर्फ दिखने में एक बड़ी सुपरबाइक जैसी लगती हैं, बल्कि इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो अक्सर 600cc से 800cc की महंगी बाइक्स में देखने को मिलते हैं|
इस पोस्ट में हम इस नए “छोटे पैकेट, बड़े धमाके” की हर एक बारीकी को समझेंगे|
Mercedes CLA Electric Launch India: लग्जरी और रेंज का नया राजा, जानें क्या हैं खास
1. डिजाईन जो सबका ध्यान खींच ले:-
इस बाइक की सबसे बड़ी और अनोखी खासियत इसका सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म (Single-Sided Swingarm) हैं| आम तौर पर 125cc की बाइक्स में दोनों तरफ स्विंगआर्म होते हैं, लेकिन जॉन्टेस ने इसमें प्रीमियम टच देते हुए सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म लगाया हैं| इस वजह से पिछला अलाय व्हील पूरी तरह दीखता हैं, जो इसे एक विदेशी इटालियन सुपरबाइक वाला लुक देता हैं|
- मस्कुलर बॉडीवर्क:- इसका स्टैंड काफी एग्रेसिव हैं| इसमें शार्प एलईडी हेडलाइट्स, एक बड़ा फ्यूल टैंक और स्पोर्टी सिप्ल्ट सीट्स दी गई हैं|
- प्रीमियम क्वालिटी:- इसकी पेंट क्वालिटी और फिनिशिंग इतनी बेहतरीन हैं कि पहली नजर में कोई भी इसे 125cc की बाइक नहीं कहेगा|
2. इंजन और परफॉर्मेंस: दो सिलेंडर का दम:-
इस बाइक का असली आकर्षण इसका इंजन हैं| जहाँ दुनिया की लगभग सारी 125cc बाइक्स सिंगल-सिलेंडर होती हैं, वहां जॉन्टेस ने इसमें ट्विन-सिलेंडर (दो-सिलेंडर) इंजन का इस्तेमाल किया हैं|
तकनीकी जानकारी (Technical Specifications):-
फीचर – विवरण
इंजन टाईप – 125cc, लिक्विड-कुल्ड, ट्विन-सिलेंडर
अधिकतम पावर – 13.8 bhp @ 9,500 rpm
अधिकतम टार्क – 10.9 Nm @ 8,500 rpm
ट्रांसमिशन – 6-स्पीड गियरबॉक्स
फ्यूल सिस्टम – इलेक्ट्रानिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI)
3. हाई-टेक फीचर्स: किसी सुपरबाइक से कम नहीं:-
जॉन्टेस हमेशा से ही अपनी बाइक्स में ढेर सारे गैजेट्स देने के लिए जानी जाती हैं, और इस 125cc बीस्ट में भी वही डीएनए दीखता हैं:
- फुल-कलर टीएफटी डिस्प्ले (TFT Display):- इसका डैशबोर्ड एक मिनी स्मार्टफोन की तरह हैं, जिसमे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और फोन अल्टर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं|
- की-लेस एंट्री (Keyless Entry):- आपको बार-बार चाबी लगाने की जरूरत नहीं हैं| बस सेंसर वाला रिमोट पॉकेट में रखिए और एक बटन दबाते ही बाइक स्टार्ट हो जाएगी|
- ड्यूल-चैनल एबीएस (Dual-Channel ABS):- सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं किया गया हैं| इसमें दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ बाश (Bosch) का ड्यूल-चैनल एबीएस सिस्टम दिया गया हैं|
- बैकलिट स्विचेस:- रात के वक्त हैंडल पर दिए गए बटन्स चमकते हैं, जो इसे बेहद प्रीमियम बनाते हैं|
4. सस्पेंशन और कम्फर्ट:-
Tata Motors Car Offers 2026: क्या इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में आई यह भारी गिरावट एक बड़ा संकेत हैं?
सफर को आरामदायक और स्टाइलिश बनाने के लिए इसमें प्रीमियम हार्डवेयर का उपयोग किया गया हैं:
- फ्रंट:- इसमें मोटे अपसाइड-डाउन (USD) फोक्र्स दिए गए हैं, जो हैंडलिंग को बेहतर बनाते हैं|
- रियर:- पिछले हिस्से में एडजस्टेबल मोनोशाक सस्पेंशन मिलता हैं|
- टायर:- इसमें चौड़े रेडियल टायर का इस्तेमाल किया गया हैं जो मोड़ (कार्नर्स) पर बाइक को बेहतरीन पकड़ देते हैं|
5. क्या यह भारत में लाँच होगी?
फ़िलहाल, जॉन्टेस में इस मॉडल को यूरोपियन और अन्य अंतर्राष्ट्रीय मार्केट्स के लिए पेश किया हैं भारत में जॉन्टेस पहले से ही अपनी बड़ी बाइक्स (350cc रेंज) के साथ मौजूद हैं| अगर भारत में प्रीमियम 125cc सेग्म्नेट के क्रेज बढ़ता हैं, तो कंपनी इसे यहाँ भी ला सकती हैं|
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह हैं कि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं क्योंकि ट्विन-सिलेंडर तकनीक और सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म जैसे पाटर्स काफी महंगे होते हैं|
निष्कर्ष:-
जॉन्टेस की यह नई मोटरसाइकिल उन युवाओं के लिए एक सपना हो सकती हैं जो:
- एक ऐसी बाइक चाहते है जो रोड पर सबकी नजरों में आए|
- जिन्हें कम इंजन कैपेसिटी में एक ” बड़ी बाइक” का अनुभव चाहिए|
- जिन्हें “ट्विन-सिलेंडर” की स्मुथ्नेस और बेहतरीन आवाज पसंद हैं|
सही मायनों में, जॉन्टेस ने यह दिखा दिया हैं कि 125cc सेगमेंट सिर्फ माईलेज तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि यह स्टाइलिश और पावरफुल भी हो सकता हैं|
अस्वीकरण:- यह जानकारी ऑटो-एक्सपर्ट रिपोर्ट्स पर आधारित हैं| हर देश के नियम और स्पेसिफिकेशन्स अलग हो सकते हैं|
Suggestion:- हालांकि अभी तक यह बाइक इंडिया में लांच नही हुई हैं|
