Breakfast Ideas:
अगर आप भी रोज सुबह यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि नेश्ते में क्या बनाया जाए, तो यह लेख आपके लिए हैं| आज हम आपको Breakfast Ideas के तहत सूजी से बनने वाली 6 ऐसी आसान, स्वादिष्ट और पौष्टिक दिश के बारे में बताएंगे जिन्हें कम समय में तैयार किया जा सकता हैं| सूजी लगभग हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाती हैं और इससे बनने वाले व्यंजन स्वाद के साथ-साथ शरीर को भी भरपूर ऊर्जा देते हैं|
सुबह का नाश्ता पुरे दिन की शुरुआत का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता हैं| ऐसे में हेल्दी और हल्का नाश्ता आपके शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाए रखता हैं|
Breakfast Ideas: क्यों हैं सूजी सबसे अच्छा विकल्प?
सूजी में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, प्रोटीन और कई ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं| यह जल्दी पंच जाती हैं और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती हैं| यही कारण हैं कि डॉक्टर और न्यूट्रीशन एक्सपर्ट भी संतुलित मात्रा में सूजी से बने नाश्ते की सलाह देते हैं|
1. सूजी का उपमा
अगर जल्दी में स्वादिष्ट नाश्ता बनाना हो तो सूजी का उपमा सबसे बेहतरीन विकल्प हैं|
बनाने की सामग्री
- 1 कटोरी सूजी
- प्याज
- टमाटर
- गाजर
- मटर
- हरी मिर्च
- राई
- करी पत्ता
- नमक
- तेल
बनाने का तरीका
सबसे पहले सूजी को हल्का भुन लें| अब कड़ाही में तेल गर्म करके राई, करी पत्ता और सब्जियां डालकर भुनें| इसके बाद सूजी डालें और गर्म पानी मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं|
इसके फायदे
- हल्का और पौष्टिक
- जल्दी तैयार
- लंबे समय तक ऊर्जा देता हैं|
2. सूजी का चिला
Breakfast Ideas में सूजी का चिला भी काफी लोकप्रिय हैं|
सामग्री
- सूजी
- दही
- शिमला मिर्च
- प्याज
- धनिया
- नमक
- काली मिर्च
बनाने का तरीका
सभी सामग्री मिलाकर घोल तैयार करें| तवे पर हल्का तेल लगाकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेक लें|
फायदे
- प्रोटीन और फाइबर से भरपूर
- बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता हैं|
3. सूजी इडली
अगर आप तेल कम खाना चाहते हैं तो सूजी इडली एक शानदार विकल्प हैं|
सामग्री
अगर आप तेल कम खाना चाहते हैं तो सूजी इडली एक शानदार बिकल्प हैं|
सामग्री
- सूजी
- दही
- ईनो
- नमक
बनाने का तरीका
सूजी और दही का घोल तैयार करें| अंत में ईनो डालकर तुरंत इडली स्टैंड में भरें और 12-15 मिनट तक भाप में पकाएं|
इसके फायदे
- कम तेल
- पचने में आसान
- हेल्दी ब्रेकफास्ट
4. सूजी ढोकला
सूजी से बना ढोकला भी सुबह के नाश्ते के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता हैं|
इसमें राई, हरी मिर्च और करी पत्ते का तड़का लगाने से स्वाद कई गुना बढ़ जाता हैं|
फायदे
- स्पंजी और स्वादिष्ट
- बच्चों के टिफिन के लिए भी उपयुक्त
- कम समय में तैयार
सूजी खाने के स्वास्थ्य लाभ
- शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती हैं|
- पाचन बेहतर रहता हैं|
- लंबे समय तक भूख नहीं लगती|
- वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती हैं|
- रोजमर्रा की भागदौड़ में शरीर को आवश्यक कार्बोहाइड्रेट मिलता हैं|
5. सूजी टोस्ट
अगर आपके पास समय कम हैं और आप झटपट स्वादिष्ट नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो सूजी टोस्ट एक बेहतरीन विकल्प हैं| इसे बनाने में केवल 10-15 मिनट का समय लगता हैं|
आवश्यक सामग्री
- 1 कटोरी सूजी
- 1/2 कप दही
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1 बारीक़ कटी शिमला मिर्च
- 1 कद्दूकस की हुई गाजर
- हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च
- ब्रेड स्लाइस
- थोड़ा सा तेल या घी
बनाने का तरीका
सबसे पहले सूजी और दही मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें| इसके बाद इसमें सभी सब्जियां और मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें| अब इस मिश्रण को ब्रेड पर फैलाएं और तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें|
फायदे
- कम समय में तैयार हो जाता हैं|
- बच्चों के टिफिन के लिए बेहतरीन विकल्प|
- स्वाद और पोषण दोनों से भरपूर|
6. सूजी उत्तपम
अगर आप दक्षिण भारतीय स्वाद पसंद करते हैं, तो सूजी उत्तपम एक हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता हैं|
सामग्री
- 1 कटोरी सूजी
- 1/2 कप दही
- प्याज
- टमाटर
- शिमला मिर्च
- गाजर
- हरी मिर्च
- नमक
बनाने की विधि
सूजी और दही का गाढ़ा घोल तैयार करें| इसमें सब्जियां मिलाएं और तवे पर हल्का तेल डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें|
इसके फायदे
- फाइबर और विटामिन से भरपूर
- लंबे समय तक पेट भरा रहता हैं|
- स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता|
सूजी से बनने वाले नाश्ते खाने के बड़े फायदे
Breakfast Ideas में सूजी से बनी डिश को शामिल करने के कई लाभ हैं|
- शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती हैं|
- लंबे समय तक भूख नहीं लगती|
- पाचन तंत्र बेहतर रहता हैं| वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती हैं|
- बच्चों और बुजुर्गो दोनों के लिए उपयुक्त|
- कम तेल में भी स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं|
- रोजाना के नाश्ते में आसानी से शामिल किया जा सकता हैं|
कीं लोगों को सूजी सीमित मात्रा में खानी चाहिए?
हालांकि सूजी एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए|
- मधुमेह के मरीज डॉक्टर की सलाह के अनुसार सेवन करें|
- ग्लूटेन से एलर्जी वाले लोग सूजी खाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें|
- संतुलित आहार के साथ ही सूजी का सेवन करें|
हेल्दी नाश्ता बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- ताज़ी सब्जियों का उपयोग करें|
- ज्यादा तेल का प्रयोग न करें|
- कम नमक और कम मसालों का इस्तेमाल करें|
- दही और हरी चटनी के साथ परोसें|
- नाश्ते के साथ मौसमी फल भी शामिल करें|
निष्कर्ष:-
अगर आप रोज सुबह यह सोचते हैं कि नाश्ते में क्या बनाया जाए, तो Breakfast Ideas के तहत सूजी से बनने वाली ये 6 आसान और स्वादिष्ट डिश आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं| उपमा, चिला, इडली, ढोकला, टोस्ट और उत्तपम न केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि शरीर को आवश्यक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं| कम समय में बनने वाले ये व्यंजन पुरे परिवार के लिए एक हेल्दी और संतुलित नाश्ता साबित हो सकते हैं|
FAQs:-
Q 1. क्या सूजी रोज नाश्ते में खा सकते हैं?
हाँ, संतुलित मात्रा में सूजी का सेवन किया जा सकता हैं| इसके साथ सब्जियां और दही शामिल करने से पोषण और बढ़ जाता हैं|
Q 2. सूजी से सबसे जल्दी बनने वाली डिश कौन-सी हैं?
सूजी का उपमा और सूजी टोस्ट सबसे जल्दी बनने वाले विकल्पों में शामिल हैं|
Q 3. क्या सूजी वजन कम करने में मदद करती हैं?
यदि सीमित मात्रा में और कम तेल के साथ खाई जाए, तो यह संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकती हैं|
Q 4. बच्चों के लिए कौन-सी सूजी डिश बेहतर हैं?
सूजी इडली, सूजी चिला और सूजी टोस्ट बच्चों के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं|
Q 5. क्या सूजी का नाश्ता दिनभर ऊर्जा देता हैं?
हाँ, सूजी में कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं|
