बंगाल में बड़ी वारदात: शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया हैं| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के करीबी सहयोगी और निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई| इस घटना के बाद पुरे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई हैं| भाजपा ने इसे “सुनियोजित राजनीतिक हत्या” बताया हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की हैं|
विजय का राजतिलक: तमिलनाडू में TVK का ‘ब्लॉकबस्टर’ उदय
देर रात हुआ हमला:-
जानकारी के अनुसार, यह घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई| बताया जा रहा हैं कि चंद्रनाथ रथ देर रात अपने घर लौट रहे थे| इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं| गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार थे और वारदात को अंजाम देने के आबाद मौके से फरार हो गए| पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं और जांच शुरू कर दी हैं|
कौन थे चंद्रनाथ रथ?
चंद्रनाथ रथ लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी माने जाते थे| रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे पहले भारतीय वायुसेना से भी जुड़े रहे थे और बाद में भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने लगे| चुनावी रणनीति और संगठनात्मक कामों में उनकी अहम भूमिका बताई जाती थी|
भाजपा नेताओं का कहना हैं कि रथ पार्टी के बेहद भरोसेमंद और समर्पित कार्यकर्ता थे| उनकी अचानक हत्या से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा हैं|
सत्ता का महासंग्राम 2026: किसके सिर सजा ताज और कहाँ ढहे राजनीतिक किले?
शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
घटना के बाद Suvendu Adhikari ने सोशल मीडिया से बातचीत में इस हत्या को “दिल दहला देने वाली” और “पूर्व नियोजित हत्या” बताया| उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला कई दिनों की निगरानी के बाद किया गया| हालांकि उन्होंने सीधे किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन भाजपा नेताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए|
शुभेंदु अधिकारी ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील भी की और कहा की दोषियों को जल्द सजा मिलनी चाहिए|
राजनीतिक माहौल गरमाया:-
इस हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया हैं| भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा लगातार बढ़ रही हैं| वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भी इस घटना की निंदा की और निष्पक्ष जांच की मांग की हैं|
TMC नेताओं ने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा स्वीकार नहीं की जा सकती और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए|
SIT जांच शुरू:-
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया हैं| अधिकारीयों का कहना हैं कि हमलावरों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही हैं| कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही हैं|
जाँच एजेंसियों का मानना हैं कि यह हमला पहले से प्लान किया गया हो सकता हैं| कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया हैं कि हमलावरों ने फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल किया था|
इलाके में बढाई गई सुरक्षा:-
हत्या के बाद उत्तर 24 परगना जिले के कई इलाकों में तनाव का माहौल बन गया| पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी हैं और अतिरिक्त बल तैनात किया गया हैं| भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह विरोध प्रदर्शन भी किए|
प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा हैं ताकि किसी तरह की हिंसा न फैले|
चुनाव के बाद बढ़ी हिंसा की चर्चा:-
यह घटना ऐसे समय हुई हैं जब अफ्सिम बंगाल में हाल ही में विधानसभा चुनावों के परिणाम आए हैं| चुनावी माहौल के बाद राज्य में हिंसा और तनाव की खबरें लगातार सामने आ रही हैं| राजनीतिक विश्लेषकों का कहना हैं कि बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएँ लंबे समय से चिंता का विषय रही हैं|
हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी राजनीतिक एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की हैं, लेकिन भाजपा इस मामले को राजनीतिक हत्या बता रही हैं|
जनता में नाराजगी:-
सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही हैं| कई लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की हैं| हालांकि सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन आधिकारिक जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी|
निष्कर्ष:-
चंद्रनाथ रथ की हत्या ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को झकझोर कर रख दिया हैं| एक तरफ भाजपा इसे राजनीति साजिश बता रही हैं, तो दूसरी तरफ राज्य सरकार और पुलिस निष्पक्ष जांच का भरोसा दे रही हैं| अब सबकी नजर जांच एजेंसियों पर हैं कि आखिर इस सनसनीखेज हत्या के पीछे कौन लोग थे और उनका मकसद क्या था|
फ़िलहाल पुलिस जांच जारी हैं और आने वाले दिनों में इस मामले में कई खुलासे हो सकते हैं|
