LPG Cylinder Booking Rules 2026:

LPG Update New Rules from May 1st:-
अगर आप भी घर में रसोई गैस (LPG) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं| 1 मई 2026 से एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े नियमों में कुछ बड़े बदलाव लागू हो गए हैं| इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब और गैस बुक करने के तरीके पर पड़ने वाला हैं|
सरकार और तेज कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने गैस वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया हैं| आईए विस्तार से जानते हैं कि आज से कौन-कौन से नियम बदल गए हैं और आपको अब सिलेंडर बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखना होगा|
1. डिलीवरी के लिए अनिवार्य हुआ ‘OTP’ (DAC सिस्टम):-
1 मई से डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई हैं| अब बिना ओटिपी साझा किए आपको सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिलेगी|
- कैसे काम करेगा:- जैसे ही आप सिलेंडर बुक करेंगे, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक चार अंकों का कोड (OTP) आएगा|
- अनिवार्यता:- जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लेकर आएगा, तो आपको उसे वह कोड दिखाना होगा| कोड मैच होने के बाद ही डिलीवरी की प्रक्रिया पूरी होगी|
- उद्देश्य:- इसका मुख्य उद्देश्य गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकना और यह सुनिश्चित करना हैं कि सिलेंडर सही ग्राहक तक ही पहुंचे|
2. केवाईसी (KYC) अपडेट न होने पर बुकिंग में दिक्कत:-
तेल कंपनियों ने स्पष्ट कर दिया हैं कि जिन ग्राहकों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की हैं, उन्हें 1 मई के बाद सिलेंडर बुक करने में परेशानी आ सकती हैं|
- अगर आपका आधार कार्ड गैस कनेक्शन से लिंक नहीं हैं या आपकी बायोमैट्रिक डिटेल्स अपडेटेड नहीं हैं, तो आपकी सब्सिडी रोकी जा सकती हैं या आपका कनेक्शन अस्थायी रूप से सस्पेंड किया जा सकता हैं|
- आप अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर या संबंधित कंपनी के एप के जरिए इसे तुरंत पूरा कर सकते हैं|
3. कमर्शियल और घरेलू गैस की कीमतों में बदलाव:-
Vivo X300 Ultra Launch: 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ मचेगा तहलका, जानें कीमत और फीचर्स
हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों की समीक्षा की जाती हैं| 1 मई को तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत दी हैं, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थित रहने का अनुमान हैं|
- कमर्शियल सिलेंडर:- 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई हैं, जिससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को फायदा होगा|
- घरेलू सिलेंडर:- 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में फ़िलहाल कोई बड़ा फेरबदल नहीं देखा गया हैं, लेकिन क्षेत्रीय टैक्स के आधार पर मामूली अंतर हो सकता हैं|
4. बुकिंग के नए और आसान तरीके:-
अब ग्राहकों के लिए बुकिंग प्रक्रिया को और भी डिजिटल बना दिया गया हैं| 1 मई से कंपनियां व्हाट्सएप बुकिंग और मिस्ड कॉल सेवा को और अधिक प्रमोट कर रही हैं|
- Indane:- 7718955555 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं|
- HP Gas:- 9222201122 पर व्हाट्सएप मैसेज भेज सकते हैं|
- Bharat Gas:- 1800224344 पर बुकिंग की जा सकती हैं|
5. सुरक्षा जाँच (Safety Check) अब ज़रूरी:-
नियमों के अनुसार, अब डिलीवरी के समय ग्राहकों को पाइप और रेगुलेटर की जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं| यदि आपका पाइप 5 साल पुराना हैं, तो डिलीवरी के समय ही उसे बदलने की सलाह दी जा रही हैं ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से सभा जा सके|
गंगा एक्सप्रेसवे: यूपी की तरक्की नई रफ्तार, गाजियाबाद-हापुड़ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे दूर
आम जनता पर क्या होगा असर?
इन नए नियमों से उन लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती हैं जिनका मोबाइल नंबर गैस एजेंसी में अपडेट नहीं हैं| यदि आपका नंबर बंद हो चूका हैं, तो आप ओटिपी प्राप्त नही कर पाएंगे और आपकी डिलीवरी लटक सकती हैं| इसलिए तुरंत अपना नया नंबर अपडेट करवाएं|
निष्कर्ष:-
1 मई से लागू हुए ये नियम ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं| डिजिटल पेमेंट और ओटिपी आधारित डिलीवरी से सिस्टम में पारदर्शिता आएगी| अगर आप भी किसी परेशानी से सभना चाहते हैं, तो आज ही अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) की स्थिति जांचे और सही मोबाइल नंबर अपडेट रखें|
