‘कल्कि 2898 एडी’ हैदराबाद में सिक्वल की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने कमल हासन से मुलाकात की| बिग बी ने बताया कि व्यस्तता के कारण वह रविवार को प्रशंसको से नही मिल पाए, फिर भी फैंस उनके घर के बाहर जमा हुए| उन्होंने सेट से बीटीएस तस्वीरें साझा कीं|
हर रविवार को अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मिलते हैं सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जी| ये सिलसिला दशकों से चला आ रहा हैं| मगर, बीता रविवार थोड़ा अलग रहा क्योंकि फैंस को अभिनेता ने अपने ब्लॉग के द्वारा बताया कि वो काम में व्यस्त होने के वजह से उनसे नहीं मिल पाएंगे|
हैदराबाद में ‘कल्कि 2898 एडी’ ( Kalki 2898AD ) के सिक्वल की शूटिंग कर रहे हैं| उन्होंने सेट से कुछ BTS तस्वीरें भी शेयर की जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं|
फैंस से नहीं मिल पाए थे-
बिग बी ने अपने घर के बाहर की तस्वीरें मंगलवार को पोस्ट कीं, जिनमें उनके प्रशंसकों की उमड़ी भीड़ उन्हें देखने के लिए बेताब खड़ी थी, जबकि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वो उनलोगों से नही मिल पाएंगे| तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “मैंने उन्हें बताया था कि इस रविवार मै नही आ पाउँगा, क्योंकि मै हैदराबाद में शूटिंग कर रहा हूँ… लेकिन फिर भी वे आए थे… बस देखने के लिए…|”
साथ नजर आए थे गिरफ्तार में-
उन्होंने सालों बाद कमल हासन के साथ काम करने को लेकर भी खुशी जाहिर की| दोनों ने आखिरी बार गिरफ्तार में काम किया था जो 1985 में रिलीज हुई थी|
उन्होंने तस्वीरों के साथ पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “महान कमल हासन से मुलाकात हुई, हम सालों बाद साथ काम करेंगे…. आखिरी बार ‘गिरफ्तार’ में |” उन्होंने अपने ब्लॉग में यह जानकारी साझा करते हुए बिग बी ने हैदराबाद में अपनी वापसी की घोषणा की| कल्कि 2898 एडी में वह अश्वत्थामा के रूप में वापसी करेंगे|
विलेन का रोल कमल हासन ने निभाया था-
अमिताभ बच्चन और कमल हासन दोनों ‘कल्कि 2898 ईडी’ पार्ट 1 का हिस्सा रहे हैं| फिल्म में कमल हासन जी ने विलन सुप्रीम यास्किन की भूमिका निभाई हैं जो ‘कॉम्प्लेक्स’ नामक शहर के एक बीमार, बुजुर्ग और तानाशाह राजा हैं| वह अमर और जवान बनने के लिए लडकियों के भ्रूण का उपयोग टेक्नोलॉजी की मदद से करता हैं|
अमिताभ के बारे में और जाने-
अमिताभ बच्चन ने तोड़ी जलसा की परंपरा, क्या है इसका कारण? फैंस से नहीं मिलेंगे बिग बी
कई सालों से, मेगास्टार रविवार को एक परंपरा का पालन करते आ रहे हैं| मुम्बई स्थित अपने घर ‘जलसा’ से बाहर निकलकर प्रशंसकों की भीड़ से मिलते हैं जो घंटो बाहर खड़े होकर उनका इंतजार करते हैं, उनकी सिर्फ एक झलक पाने के लिए फैंस टकटकी लगाए खड़े रहते हैं|
यह एक ट्रेडिशन बन गया था और इसने अभिनेता और उनके प्रशंसकों के बीच एक इमोशनल कनेक्शन जोड़ दिया था| अक्सर इस मुलाकात की तस्वीरें और विडियो अपने ब्लॉग में शेयर करते थे|
फैंस से वादा किया-
एक्टर ने ना मिलने का कोई पुष्ट कारण नही बताया लेकिन ऐसा लग रहा हैं कि अपने कमिटमेंट्स के बाद वो कुछ समय का आराम चाहते हैं| एक्टर ने फैंस से वादा किया कि वो एक ब्रेक के बाद उनसे मिलेंगे तब तक के लिए अपनी उर्जा बचाकर रखें| उन्होंने जल्द ही उनसे दोबारा मिलने का वादा भी किया| बिग बी का रविवार को जलसा के बाहर इकट्ठा होना दशकों से जारी हैं और इसे बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित प्रशंसक परंपराओ में से एक माना जाता हैं|
