चावल के फरे रेसिपी: मसालेदार आलू की स्टफिंग से बनाएं ऐसा लंच, हर कोई पूछेगा दोबारा कैसे बनाया?

मसालेदार आलू भरकर बने चावल के फरे|

चावल के फरे रेसिपी:

Table of Contents

लंच में बनाएं मसालेदार आलू वाले चावल के फरे, हर निवाला देगा घर जैसा स्वाद

अगर आप रोज-रोज रोटी और सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं और लंच में कुछ नया, स्वादिष्ट और पारंपरिक बनाना चाहते हैं, तो मसाला आलू भरकर तैयार किए गए चावल के फरे आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं| यह उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय पारंपरिक डिश हैं| हल्के मसालों, मुलायम चावल के आटे और मसालेदार आलू की स्टफिंग से तैयार होने वाले फरे स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं|

डिनर के लिए होटल जैसा दम आलू रेसिपी: आसान मसालेदार दम आलू बनाने की विधि…

इनकी सबसे बड़ी खासियत यह हैं कि इन्हें पहले भाप में पकाया जाता हैं, जिससे तेल का उपयोग बहुत कम होता हैं| बाद में चाहें तो हल्का तड़का लगाकर इन्हें और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता हैं| यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती हैं और त्योहारों, वीकेंड लंच या शाम के नाश्ते के लिए भी एक शानदार विकल्प हैं|

चावल के फरे क्या होते हैं?

चावल के फरे एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन हैं, जिन्हें चावल के आटे से तैयार किया जाता हैं| इनके अंदर मसालेदार भरावन भरी जाती हैं| कई जगहों पर इनमें दाल की स्टफिंग डाली जाती हैं, जबकि आजकल आलू की स्टफिंग वाले फरे भी काफी लोकप्रिय हो गए हैं|

इनका स्वाद हल्का, पौष्टिक और घर जैसा होता हैं| चूँकि इन्हें स्टीम किया जाता हैं, इसलिए यह तली हुई चीजों की तुलना में हल्के और आसानी से पचने वाले होते हैं|

चावल के फरे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

बाहरी परत के लिए-

  • 2 कप चावल का आटा
  • लगभग 2 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच घी या तेल

मसालेदार आलू की स्टफिंग

  • 4 उबले हुए आलू
  • 2 बारीक कटी हुई मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हरा धनिया
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादनुसार नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
मसालेदार आलू भरकर बने चावल के फरे|
स्वादिष्ट मसालेदार आलू वाले चावल के फरे|

सबसे पहले तैयार करें आलू की स्टफिंग

सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें| अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी, भुना जीरा, गर्म मसाला, नमक, हरा धनिया और नींबू का र्स डालकर अच्छी तरह मिला लें|

ध्यान रखें कि स्टफिंग ने ज्यादा गीली हो और न ही बहुत सुखी| इससे फरे बनते समय भरावन बाहर नहीं निकलेगी और उनका आकार भी अच्छा रहेगा|

चावल का आटा सही तरीके से कैसे गुंथे?

एक बर्तन में पानी उबालें| इसमें नमक और थोड़ा सा घी डालें| जब पानी अच्छी तरह उबलने लगे, तब धीरे-धीरे चावल का आटा डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियाँ न बनें|

गैस बंद कर दें और मिश्रण को कुछ मिनट ढक्कन रख दें| हल्का ठंडा होने पर हाथों में थोड़ा घी लगाकर इसे अच्छी तरह गूँथ लें| आटा जितना मुलायम होगा, फरे उतने ही स्वादिष्ट और मुलायम बनेंगे|

स्वादिष्ट फरे बनाने के लिए ध्यान रखें ये बातें

  • हमेशा ताजे चावल के आटे का उपयोग करें|
  • आलू की स्टफिंग में अधिक पानी न हो|
  • आटा मुलायम होना चाहिए, तभी फरे फटेंगे नहीं|
  • स्टीम करने से पहले सभी फरे एक समान आकार के बनाएं|
  • चाहें तो स्टफिंग में बारीक़ कद्दूकस किया हुआ पनीर भी मिला सकते हैं|

चावल के फरे बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि

अब तक आपने चावल का आटा और मसालेदार आलू की स्टफिंग तैयार कर ली हैं| अब बारी हैं स्वादिष्ट, मुलायम और एकदम परफेक्ट फरे बनाने की| यदि नीचे दिए गए सभी स्टेप्स हो सही तरीके से अपनाया जाए, तो पहली बार में भी फरे बेहतरीन बनेंगे|

स्टेप 1: आटे की लोई तैयार करें

सबसे पहले तैयार किए गए चावल के आटे को एक बार फिर हल्के हाथों से मसल लें| अब इसकी नींबू के आकार की छोटी-छोटी लोईयाँ बना लें|

हर लोई का आकार लगभग एक जैसा रखें, ताकि सभी फरे समान समय में पकें|

स्टेप 2: लोई को बेलें

अब एक लोई लें और हथेली या बेलन की मदद से उसे हल्का-सा चपटा करें| ध्यान रखें कि किनारे बहुत पतले और बीच का हिस्सा थोड़ा मोटा रहे| इससे स्टफिंग भरते समय फरे फटेंगे नहीं|

अगर आटा चिपक रहा हो, तो हथेली पर थोड़ा-सा घी लगा सकते हैं|

स्टेप 3: आलू की स्टफिंग भरें

अब तैयार मसालेदार आलू का मिश्रण बीच में रखें|

किनारों को धीरे-धीरे उठाकर अच्छी तरह बंद कर दें और हल्का दबाते हुए अर्धचन्द्र (गुजिया जैसा) या लंबा आकार दें|

ध्यान रखे कि कहीं भी खुली जगह न रहे, नहीं तो स्टीम करते समय स्टफिंग बाहर निकल सकती हैं|

स्टेप 4: स्टीमर तैयार करें

एक बड़े बर्तन या स्टीमर में पानी उबाल लें|

स्टीमर की प्लेट पर हल्का-सा तेल या घी लगाएं, ताकि फरे चिपकें नहीं|

अब सभी तैयार फरे थोड़ी-थोड़ी दुरी पर रखें|

स्टेप 5: फरे को स्टीम करें

स्टीमर को ढक दें और मध्यम आंच पर लगभग 15 से 20 मिनट तक पकाएं|

जब फरे पूरी तरह पक जाएंगे, तो उनका रंग हल्का पारदर्शी दिखाई देने लगेगा और बाहरी परत मुलायम लेकिन मजबूत महसूस होगी|

पकने के बाद उन्हें 5 मिनट तक ठंडा होने दें|

तड़का लगाकर स्वाद को बनाएं दोगुना

हालांकि स्टीम किए हुए फरे ऐसे भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन हल्का तड़का लगाने से इनका स्वाद और भी बढ़ जाता हैं|

तड़के के लिए सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच तेल या घी
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 8-10 करी पत्ते
  • 2 सुखी लाल मिर्च
  • एक चुटकी हिंग
  • थोड़ा-सा हरा धनिया

तड़का लगाने की विधि

  • एक पैन में तेल गर्म करें|
  • अब इसमें राई डालें| राई चटकने लगे तो जीरा, हिंग, करी पत्ता और सुखी लाल मिर्च डालें|
  • इसके बाद स्टीम किए हुए फरे डालकर 2-3 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक चलाएं|
  • अंत में ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें|
  • अब आपके स्वादिष्ट मसालेदार आलू वाले चावल के फरे परोसने के लिए तैयार हैं|

किन चीजों के साथ परोसें?

चावल के फरे कई तरह की चटनियों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगते हैं|

इन्हें आप-

  • हरे धनिये की चटनी
  • लहसुन की चटनी
  • टमाटर की चटनी
  • दही
  • इमली की मीठी चटनी

के साथ परोस सकते हैं|

गर्मागर्म चाय के साथ भी इनका स्वाद शानदार लगता हैं|

फरे बनाने में होने वाली आम गलतियाँ

कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से फरे सही नहीं बन पाते|

इन बातों का ध्यान रखें-

  • चावल का आटा बहुत सख्त न गुंथे|
  • स्टफिंग अधिक गीली न रखें| स्टीमर में पानी कम न होने दें|
  • बहुत तेज आंच पर स्टीम न करें|
  • पकने के तुरंत बाद फरे को न तोड़े, पहले थोड़ा ठंडा होने दें|

क्या चावल के फरे हेल्दी होते हैं?

जी हाँ, चुकी इन्हें डीप फ्राई नही किया जाता, इसलिए इनमें तेल की मात्र काफी कम होती हैं|

इनमे मौजूद चावल का आटा ऊर्जा देता हैं, जबकि आलू कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम का अच्छा स्रोत हैं|

यदि कम तेल का उपयोग किया जाए, तो यह डिश रोजमर्रा के भोजन में भी शामिल की जा सकती हैं|

चावल के फरे को और स्वादिष्ट बनाने के लिए एक्सपर्ट टिप्स

अगर आप चाहते हैं कि आपके फरे बिल्कुल पारंपरिक स्वाद वाले और मुलायम बनें, तो इन आसान सुझावों का ध्यान रखें-

  • चावल का आटा हमेशा ताजा और अच्छी गुणवत्ता का लें|
  • आटा गूंथते समय हल्का घी मिलाने से फरे मुलायम बनते हैं|
  • स्टफिंग में अपनी पसंद के अनुसार पनीर, हरी मटर या बारीक़ कटी सब्जियां भी मिला सकते हैं|
  • स्टीम करने के बाद फरे को 5-10 मिनट ठंडा होने दें, इससे उनका आकार बना रहता हैं|
  • तड़का लगाते समय थोड़ा सफेद तिल डालने से स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं|
  • यदि बच्चो के लिए बना रहे हैं, तो हरी मिर्च और लाल मिर्च की मात्रा कम रखें|

पोषण संबंधी जानकारी (लगभग)

प्रति सर्विग (अनुमानित)

  • कैलोरी: 220-260
  • कार्बोहाइड्रेट: 40-45 ग्राम
  • प्रोटीन: 4-6 ग्राम
  • वसा: 4-6 ग्राम
  • फाइबर: 3-4 ग्राम
  • पोटैशियम: अच्छा स्रोत
  • आयरन: थोड़ी मात्रा में

निष्कर्ष:-

अगर आप रोज के खाने में कुछ नया, स्वादिष्ट और पारंपरिक जोड़ना चाहते हैं, तो मसालेदार आलू वाले चावल के फरे एक बेहतरीन विकल्प हैं| इन्हें बनाना आसान हैं, तेल कम लगता हैं और स्वाद इतना लाजवाब होता हैं कि हर कोई बार-बार खाने की फरमाईश करेगा| चाहे लंच हो, शाम का नाश्ता या किसी खास दिन का पारिवारिक भोजन- यह रेसिपी हर अवसर के लिए उपयुक्त हैं| हरी चटनी या दही के साथ परोसकर इसका आनंद लें|

FAQs:-

Q 1. क्या चावल के फरे पहले से बनाकर रख सकते हैं?

हाँ इन्हें स्टीम करने के बाद फ्रिज में 1-2 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता हैं| परोसने से पहले हल्का तड़का लगा लें|

Q 2. क्या बिना आलू के भी फरे बनाए जा सकते हैं?

बिल्कुल, आप चना दाल, उड़द दाल, पनीर या मिक्स सब्जियों की स्टफिंग का भी उपयोग कर सकते हैं|

Q 3. क्या फरे बच्चो के लिए अच्छे हैं?

हाँ कम मसाले और कम तेल में बनाए गए फरे बच्चों के लिए भी स्वादिष्ट और हल्के होते हैं|

Q 4. क्या इन्हें बिना तड़के के खाया जा सकता हैं?

जी हाँ, स्टीम किए हुए फरे भी स्वादिष्ट लगते हैं और अधिक हेल्दी माने जाते हैं|

Q 5. फरे फटने से कैसे बचाएं?

आटा मुलायम गुंथे, स्टफिंग सुखी रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *