साप्ताहिक राशिफल (30 मार्च-5 अप्रैल 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य, जानें अपना पूरा भविष्यफल

साप्ताहिक राशिफल (30 मार्च-5 अप्रैल 2026): ग्रहों की चाल बदलेगी

मेष राशि का प्रतीक चिह्न और पहाड़
इस सप्ताह का मेष राशिफल और भविष्यफल|

प्रस्तावना: 

मार्च 2026 का अंतिम सप्ताह और अप्रैल की शुरुआत खगोलीय घटनाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाली हैं| इस सप्ताह ग्रहों का गोचर और नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लाने वाली हैं| जहाँ कुछ राशियों के लिए कुबेर का भंडार खुलने के संकेत हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह दी जाती हैं|

इस विस्तृत लेख में हम मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य का गहराई से विश्लेषण करेंगे|

1. मेष राशि (Aries): करियर में नई उड़ान:-

सामान्य अवलोकन: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा| मंगल की स्थिति आपको साहसी निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगी|

  • करियर और व्यवसाय:– कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी| यदि आप पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो शुभ समाचार मिल सकता हैं| व्यापारियों के लिए सप्ताह का मध्य भाग बड़े मुनाफे वाला रहेगा|
  • आर्थिक स्थिति:- आय के नए स्रोत खुलेंगे, लेकिन सुख-सुविधाओं पर खर्च भी बढ़ेगा| निवेश के लिए मंगलवार का दिन श्रेष्ठ हैं|
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन:- जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा| अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं|
  • स्वास्थ्य:- सिरदर्द या आँखों में थकान महसूस हो सकती हैं| स्क्रीन टाइम कम करें|
  • विशेष उपाय:- मंगलवार को हनुमान चालीसा का पथ करें और लाल मसूर की दाल दान करें|

2. वृषभ राशि (Taurus): धैर्य का फल मीठा:-

सामान्य अवलोकन:- शुक्र का प्रभाव आपको भौतिक सुखों की ओर ले जाएगा, लेकिन आलस्य से बचना होगा|

  • करिये और व्यवसाय:- ऑफिस में राजनीति का शिकार होने से बचें| अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें| पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों को पारदर्शिता रखनी होगी|
  • आर्थिक स्थिति:- संचित धन में वृद्धि होगी| जमीन-जायदाद से जुड़ें मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता हैं|
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन:- पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती हैं| संवाद बनाए रखें|
  • स्वास्थ्य:- खान-पान पर नियंत्रण रखें, पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं|
  • विशेष उपाय:- शुक्रवार को लक्ष्मी जी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं|

3. मिथुन राशि (Gemini): संवाद और सफलता:- 

जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का एतिहासिक उद्धाटन: भारत के विमानन क्षेत्र में एक नए स्वर्णिम युग का उदय

UP Revolution: योगी सरकार का बड़ा दांव! यूपी के इन 6 शहरों में बनेंगे हाई-टेक चार्जिंग स्टेशन, रु.12.60 करोड़ जारी-देखें पूरी लिस्ट

सामान्य अवलोकन:- बुध की कृपा से आपकी संचार शैली इस सप्ताह प्रभावशाली रहेगी| लोग आपकी बातों से सहमत होंगे|

  • करियर और व्यवसाय:- मीडिया, मार्केटिंग और लेखन से जुड़ें लोगों के लिए यह ‘गोल्डन पीरियड’ हैं| विदेश से कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता हैं|
  • आर्थिक स्थिति:- शेयर बाजार या सट्टेबाजी से दूर रहें|
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन:- नए प्रेम संबंध बन सकते हैं| पुराने मित्रों के साथ गेट-टुगेदर की योजना बनेगी|
  • स्वास्थ्य:- मानसिक तनाव को कम करने के लिए योग का सहारा लें| पर्याप्त नींद लें|
  • विशेष उपाय:- बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं|

4. कर्क राशि (Cancer): भावनात्मक संतुलन की आवश्यकता:-

सामान्य अवलोकन:- चंद्रमा की बदलती स्थिति आपको संवेदनशील बना सकती हैं| परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा|

  • करियर और व्यवसाय:- कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप अपनी चतुराई से उसे संभाल लेंगे| प्रॉपर्टी के व्यवसाय में लगे लोगों को बड़ा लाभ संभव हैं|
  • आर्थिक स्थिति:- घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा| लोन लेने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाना बेहतर होगा|
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन:- जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा| परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रुपरेखा बनेगी|
  • स्वास्थ्य:- मौसमी बीमारियों (सर्दी-खांसी) से बचकर रहें| ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें|
  • विशेष उपाय:- सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें|

5. सिंह राशि (Leo): मान-सम्मान में वृद्धि:-

सामान्य अवलोकन:- सूर्य का प्रभाव आपको समाज में प्रतिष्ठा दिलाएगा| आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा|

  • करियर और व्यवसाय:- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती हैं| व्यवसाय में विस्तार के लिए यह सही समय हैं|
  • आर्थिक स्थिति:- आय के पुराने स्रोत सक्रिय होंगे| उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता हैं|
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन:- अहंकार को प्रेम के बीच न आने दें| पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें|
  • स्वास्थ्य:- ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन हड्डी से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें|
  • विशेष उपाय:- प्रतिदिन सूर्योदय के समय ‘आदित्य हृदय स्रोत’ का पाठ करें|

6. कन्या राशि (Virgo): योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें:-

सामान्य अवलोकन:- इस सप्ताह आपको अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता हैं| छोटी-छोटी गलतियाँ भारी पड़ सकती हैं|

  • करियर और व्यवसाय:- डेटा और गणना से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी| ऑफिस में अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा|
  • आर्थिक स्थिति:- बजट का पालन करें| अनावश्यक शॉपिंग जेब खली कर सकती हैं|
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन:- प्रेमी युगल के लिए यह सप्ताह यादगार रहेगा| एक-दुसरे को समझने का मौका मिलेगा|
  • स्वास्थ्य:- नसों या पैरों में दर्द की समस्या हो सकती हैं मालिश करवाएं|
  • विशेष:- पक्षियों को दाना डालें और हरे रंग के वस्त्र धारण करें|

7. तुला राशि (Libra): संतुलन और सौम्यता:-

सामान्य अवलोकन:- तुला राशि के जातक इस सप्ताह जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन बनाए रखने में सफल होंगे|

  • करियर और व्यवसाय:- कला और फैशन जगत से जुड़ें लोगों को बड़ी पहचान मिलेगी| टीम वर्क से काम पुरे होंगे|
  • आर्थिक स्थिति:- विलासिता की वस्तुओं पर खर्च होगा| निवेश के पुराने प्लेन अब फल देने लगेंगे|
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन:- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा| लॉन्ग ड्राइव या डिनर पर जाने की योजना बन सकती हैं|
  • स्वास्थ्य:- त्वचा से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती हैं| खूब पानी पिएँ|
  • विशेष उपाय:- छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं|

8. वृश्चिक राशि (Scorpio): साहस और चुनौतियों का सामना:-

सामान्य अवलोकन:- यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता हैं, लेकिन आपकी दृढ इच्छाशक्ति आपको जीत दिलाएगी|

  • करियर और व्यवसाय:- शत्रुओं से सावधान रहें| ऑफिस में गुप्त रूप से आपकी आलोचना हो सकती हैं| काम पर ध्यान दें|
  • आर्थिक स्थिति:- जोखिम भरे निवेश से बचें| लाटरी या जुए में पैसा न लगाएं|
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन:- शक की वजह से रिश्तों में दरार आ सकती हैं| पारदर्शिता रखें|
  • स्वास्थ्य:- चोट लगने की संभावना हैं, वाहन सावधानी से चलाएँ|
  • विशेष उपाय:- मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें|

9. धनु राशि (Sagittarius): भाग्य का साथ:-

सामान्य अवलोकन:- बृहस्पति की स्थिति आपके भाग्य को बल दे रही हैं| लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं|

  • करियर और व्यवसाय:- उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रोंको शुभ समाचार मिलेगा| व्यापार में नई तकनीक का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा|
  • आर्थिक स्थिति:- धार्मिक कार्यों या दान-पुण्य में धन खर्च होगा, जिससे आत्मिक शांति मिलेगी|
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन:- रिश्तों में गहराई आएगी| परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा|
  • स्वास्थ्य:- लीवर या पाचन की शिकायत हो सकती हैं| सात्विक भोजन करें|
  • विशेष उपाय:- गुरुवार को माथे पर केसर का तिलक लगाएं और पिली वस्तुओं का दान करें|

10. मकर राशि (Capricorn): अनुशासन और मेहनत:-

सामान्य अवलोकन:- शनि के प्रभाव के कारण आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम भी स्थायी होंगे|

  • करियर और व्यवसाय:- कार्यभार अधिक रहेगा| समय प्रबंधन (Time Management) का विशेष ध्यान रखें| लोहे या तेल के व्यापारियों को लाभ होगा|
  • आर्थिक स्थिति:- आर्थिक योजनाएं सफल होंगी| भविष्य के लिए बचत करने में सफल रहेंगे|
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन:- काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय नहीं दे पाएँगे, जिससे नाराजगी हो सकती हैं|
  • स्वास्थ्य:- जोड़ों के दर्द या घुटनों की समस्या परेशान कर सकती हैं|
  • विशेष उपाय:- शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं|

11. कुंभ राशि (Aquarius):- नवाचार और विचार:-

सामान्य अवलोकन:- आपके पास इस सप्ताह नए और क्रांतिकारी विचार होंगे| समाज कल्याण की भावना प्रबल रहेगी|

  • करियर और व्यवसाय:- आईटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए पदोन्नति के योग है| सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा|
  • आर्थिक स्थिति:- आय स्थिर रहेगी| अचानक किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती हैं|
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन:- बौद्धिक चर्चाओं से पार्टनर के करीब आएँगे| रिश्तों में नयापन महसूस होगा|
  • स्वास्थ्य:- गले या छाती में संक्रमण के प्रति सचेत रहें|
  • विशेष उपाय:- शनिवार को ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें|

12. मीन राशि (Pisces): अंतर्मन की शांति:-

सामान्य अवलोकन:- इस सप्ताह आप खुद को खोजेंगे| ध्यान और एकांत आपको पसंद आएगा|

  • करियर और व्यवसाय:- रचनात्मक कार्यो में रूचि बढ़ेगी| अगर आप कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो रिसर्च पूरी कर लें|
  • आर्थिक स्थिति:- खर्चो पर नियंत्रण रहेगा| किसी करीबी की मदद के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता हैं|
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन:- पार्टनर के साथ गहरी समझ विकसित होगी| इमोशनल सपोर्ट मिलेगा|
  • स्वास्थ्य:- पैरों में सुजन या नींद न आने की समस्या हो सकती हैं मेडिटेशन करें|
  • विशेष उपाय:- भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फल अर्पित करें|

नोट:- 

यह सप्ताह 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक हर राशि के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आ रहा हैं| ग्रहों के अनुसार, यह समय पुरानी आदतों को छोडकर नई शुरुआत करने का हैं|

सप्ताह की मुख्य बातें:-

1. निवेश: सोमवार और गुरुवार निवेश के लिए अच्छे दिन हैं|

2. यात्रा: उत्तर पूर्व दिशा की यात्राएँ सुखद रहेंगी|

3. सावधानी: बुधवार को वाणी पर नियंत्रण रखें|

डिस्क्लेमर:- ज्योतिषीय परामर्श केवल एक मार्गदर्शन हैं| कर्म की प्रधानता सबसे ऊपर हैं, अतः मेहनत और ईमानदारी से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहें|

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version