पूर्वांचल में कुदरत का कहर: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से भारी तबाही

Purvanchal Weather Update:-
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों में आज मौसम ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया| तेज आंधी-तूफान और मुसलाधार बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया हैं| कई जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जनहानि की भी दुखद खबरें सामने आ रही हैं|
तेज आंधी और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित:-
बुधवार और गुरुवार (29-30 अप्रैल 2026) के दौरान पूर्वांचल के वाराणसी, गोरखपुर, और देवरिया सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया| वाराणसी और आसपास के इलाकों में धुल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई| हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़कों और बागों में लगे सैकड़ों पेड़ उखड़ गए, जिससे कई रास्ते बंद हो गए हैं|
आकाशीय बिजली ने ढाया कहर, मौत की खबरें:-
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच आकाशीय बिजली गिरने से भारी नकसान, चित्रकूट और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गिरने के किशोरों सहित 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं| खेतों में काम कर रहे किसान और मवेशी चराने गए बच्चे इस आपदा की चपेट में आए|
बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप:-
आंधी के कारण हाई-वोल्टेज लाइन के पोल गिरने और पेड़ों की टहनियां तारों पर टूटने से पूर्वांचल के सैकड़ों गाँवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई हैं| स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें बहाली के काम में जुटी हैं, लेकिन बारिश और गिरे हुए पेड़ों के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आ रही हैं|
इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान और यातायात ठप:-
आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी की पूर्वांचल के कई मुख्य मार्गों पर विशालकाय पुराने पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए| वाराणसी-गाजीपुर हाईवे और गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर पेड़ों के गिरने से घंटों तक यातायात बाधित रहा| कई स्थानों पर रोडवेज बसें और निजी वहन घंटों फंसे रहे| इतना ही नहीं, शहरी इलाकों में लगे बड़े-बड़े साईनबोर्ड और होर्डिंग्स उड़कर सड़कों पर आ गिरे, जिससे कई दोपहिया वाहन चाक बाल-बाल बचे| प्रशासन ने सड़कों से मलबा हटाने के लिए क्रेन और वन विभाग की टीमों को तैनात किया हैं, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश राहत कार्यों में बाधा बन रही हैं|
किसानों की बढ़ी चिंता:-
इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी हैं| खेतों में खड़ी और खलिहानों में रखी गेंहू की फसल को भारी नुकसान पहुँचने की आशंका हैं| IMD ने पहले ही ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया था, जो अब किसानों के लिए सचमुच की मुसीबत बन गया हैं|
आम की फसल और बागवानी को तगड़ा झटका:-
इस बेमौसम आपदा ने न केवल गेहूं के किसानों को रुलाया हैं, बल्कि आम के बागवानों को भी बड़ा नुकसान पहुँचाया हैं| पूर्वांचल का इलाका अपनी आम की पैदावार के लिए मशहूर हैं, लेकिन तेज हवाओं ने पेड़ों पर लदे ‘टिकोरों’ (छोटे आम) को झाड़ दिया हैं| बागवानों का कहना हैं कि अगर ओलावृष्टि इसी तरह जारी रही, तो इस साल आम की पैदावार आधी रह जाएगी| कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, खेतों में जलभराव के कारण कटी हुई फसल में फफूंद (Fungus) लगने का खतरा बढ़ गया हैं, जिससे अनाज की गुणवत्ता खराब हो सकती हैं|
प्रशासनिक मुस्तैदी और मुआवजे की उम्मीद:-
तबाही को देखते हुए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों (DM) ने लेखपालों और राजस्व अधिकारीयों को तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए हैं| मुख्यमंत्री कार्यालय से भी आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया हैं| सरकार ने स्पष्ट किया हैं कि जिन किसानों की 33% से अधिक फसल बर्बाद हुई हैं, उन्हें आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा दिया जाएगा| साथ ही, जिन परिवारों के घर आंधी में क्षतिग्रस्त हुए हैं या जिनके स्वजन आकाशीय बिजली का शिकार हुए हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता पहुँचाने की कोशिश की जा रही हैं|
आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय:-
मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी हैं कि ऐसी स्थिति में लोग ‘दामिनी एप’ का उपयोग करें जो बिजली गिरने की चेतावनी पहले ही दे रहा हैं| यदि आप बाहर हैं और बादल गरज रहे हैं, तो किसी पक्की छत के नीचे शरण लें| पेड़ों, बिजली के खंभों या लोहे की जाली के पास खड़े होना जानलेवा साबित हो सकता हैं| ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई हैं कि वे आंधी के दौरान खिड़की-दरवाजों से दूर रहें और बिजली के उपकरणों का स्विच बंद कर दें|
अगले 24-28 घंटों के लिए चेतावनी:-
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण अगले 48 घंटों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) का सिलसिला जारी रह सकता हैं|
निष्कर्ष और सावधानी:-
प्रशासन ने लोगों से अपील की हैं कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें|
एक छोटा सा सुझाव:-
“ताजा अपडेट के लिए हमारे न्यूज पोर्टल से जुड़े रहें और सावधान रहें|”
