टोयोटा का मास्टरस्ट्रोक: Innova Hycross Hybrid के नए वेरिएंट से बाजार में मचेगी खलबली, डीजल प्रेमियों के लिए भी बड़ा अपडेट

टोयोटा का मास्टरस्ट्रोक: Innova Hycross Hybrid के नए वेरिएंट से बाजार में मचेगी खलबली

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस हाईब्रिड नया सस्ता मॉडल सड़क पर
इनोवा हाईक्रॉस हाईब्रिड का नया किफायती वेरिएंट|

टोयोटा इंडिया की ओर से एक ऐसी खबर आ रही हैं जो देश के बहु-उपयोगी वाहन (MPV) सेगमेंट की तस्वीर पूरी तरह बदल देगी| Toyota Innova Hycross Hybrid अब केवल अमीरों की पसंद नहीं रहेगी, बल्कि कंपनी इसे मध्यम वर्ग और टैक्सी ऑपरेटरों की पहुँच में लाने के लिए एक किफायती बेस ट्रिम (Base Trim) लाँच करने जा रही हैं|

इस लेख में हम इस नए वेरिएंट की हर बारीक जानकारी, इसके पीछे की रणनीति और ग्राहकों पर होने वाले इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण करेंगे|

गाजीपुर: 2027 के महासंग्राम की सुगबुगाहट तेज, सुभासपा जिला अध्यक्ष ने फूंका चुनावी बिगुल; जानें क्या हैं पार्टी का मास्टरप्लान

गाजीपुर के धुरंधरों का स्वर्णिम प्रदर्शन: वाराणसी जोन की 13वीं आर्चरी प्रतियोगिता में 255 अंकों के साथ गाजीपुर ने लहराया परचम

ज्योति मौर्या-आलोक विवाद का सुखद अंतःक्या फिर से एक हो पाएँगे डील? जानें पूरी सच्चाई और सुलह की इनसाइड स्टोरी

न्य हाईब्रिड वेरिएंट: क्या हैं टोयोटा की असली चाल:-

टोयोटा ने महसूस किया हैं कि हाईब्रिड तकनीक की मांग तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन इसकी ऊँची शुरूआती कीमत (Entry Price) एक बड़ी रुकावट हैं| वर्तमान में Hycross का हाईब्रिड मॉडल लेने के लिए ग्राहकों को कम से कम रु.26 लाख से ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं|

1. फ्लीट मार्केट पर कब्जा:- इनोवा का सबसे बड़ा ग्राहक आधार ‘फ्लीट ऑपरेटर्स’ (टैक्सी और ट्रेवल्स) हैं| अब तक वे हाईब्रिड की जगह डीजल वाली ‘Innova Crysta’ को प्राथमिकता दे रहे थे क्योंकि वह सस्ती थी| नया सस्ता वेरिएंट लाकर टोयोटा अब सीधे तौर पर डीजल क्रिस्टा के ग्राहकों को हाईब्रिड की ओर मोड़ना चाहती हैं|

2. CAFE 3 नियमों की तैयारी:- भारत सरकार 2027 से कार्बन उत्सर्जन के नियम (CAFE 3) और सख्त करने वाली हैं| टोयोटा को पता हैं कि डीजल इंजनों के साथ इन नियमों पर खरा उतरना मुश्किल और महंगा होगा| इसलिए, हाईब्रिड को सस्ता करके कंपनी अपनी कुल कार्बन रेटिंग को सुधारना चाहती हैं|

सस्ते वेरिएंट में क्या मिलेगा और क्या छिपेगा:-

जब कीमत कम होती हैं, तो कंपनी को कुछ फीचर्स की ‘कुर्बानी’ देनी पड़ती हैं| आईए जानते हैं कि इस नए वेरिएंट में आपको क्या-क्या समझौते करने पड़ सकते हैं:

  • इन्फोटेनमेंट सिस्टम:- हाई-एंड वेरिएंट में मिलने वाले बड़े 10.1-इंच टचस्क्रीन की जगह 8-इंच का साधारण सिस्टम मिल सकता हैं| वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो की जगह वायर्ड कनेक्टिविटी दी जा सकती हैं|
  • सिटिंग कॉन्फिगरेशन:- नया वेरिएंट मुख्य रूप से 7 और 8 सित्र दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगा, लेकिन इसमें प्रीमियम ‘ओटोमन’ (Ottoman) सीटें या पावर्ड एडजस्टमेंट की सुविधा नहीं मिलेगी|
  • इंटीरियर थीम:- हाई-एंड मॉडल में मिलने वाले डार्क चेस्टनट लेदर की जगह फैब्रिक (कपड़े) की सीटें और साधारण डैशबोर्ड फिनिश दी जाएगी|
  • लाइटिंग:- फ्रंट में फाग लैप्स और रियर में कनेक्टेड LED टेल लैप्स जैसे फैंसी फीचर्स को हटाया जा सकता हैं|

तकनीकी क्षमता: सस्ता होने के बाद भी इंजर में कोई समझौता नहीं:-

सबसे अच्छी बात यह हैं कि कीमत कम होने के बावजूद इसके पावरट्रेन (Engine) में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा|

  • इंजन:- 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन|
  • हाईब्रिड सिस्टम:- टोयोटा की 5वीं जनरेशन की ‘सेल्फ-चार्जिंग’ हाईब्रिड तकनीक|
  • पावर आउटपुट:- यह इंजन और मोटर मिलकर लगभग 184 hp की पावर जनरेट करते हैं|
  • ट्रांसमिशन:- इसमें स्मूथ ड्राइविंग के लिए e-CVT गियरबॉक्स ही मिलेगा|

माईलेज का फायदा:- सस्ता वेरिएंट होने के बाद भी यह गाड़ी उतनी ही किफायती रहेगी| भारी ट्रैफिक वाले शहरों में भी यह हाईब्रिड सिस्टम के कारण 23 किमी प्रति लीटर तक का माईलेज देने में सक्षम हैं, जो डीजल कारों के मुकाबले जेब पर बहुत कम बोझ डालता हैं|

Innova Crysta का भविष्य: क्या अब यह विदा हो जाएगी:-

ऑटो इंडस्ट्री की खबरों के मुताबिक, टोयोटा Innova Crysta (Diesel) को धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके (Phase out) से बंद करने की योजना बना रही हैं|

  • क्यों बंद होगी:- डीजल इंजनों को भविष्य के कड़े एमिशन टेस्ट पास करने के लिए बहुत महंगे फिल्टर और तकनीकी की जरूरत होगी, जिससे क्रिस्टा की कीमत हाईब्रिड के बराबर पहुँच जाएगी| ऐसे में डॉ अलग-अलग प्लेटफार्म चलाना कंपनी के लिए घाटे का सौदा होगा|
  • विकल्प क्या हैं:- टोयोटा का मानना हैं कि हाईब्रिड क्रिस्टा का सबसे अच्छा रिप्लेसमेंट हैं| यह डीजल जैसा टार्क और पेट्रोल जैसी शांति प्रदान करता हैं|

ग्राहकों के लिए बचत का गणित:-

अगर टोयोटा इस नए वेरिएंट को रु.23 लाख के आसपास लाँच करती हैं, तो:

  1. ऑन-रोड कीमत:- रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेस मिलाकर यह गाड़ी लगभग रु.26-27 लाख में मिल सकती हैं (अभी यह रु.31 लाख के ऊपर जाती हैं)|
  2. रनिंग कॉस्ट:- अगर आप महीने में 2000 किमी चलते हैं, तो हाईब्रिड होने के कारण आप पेट्रोल पर महीने के रु.5000-रु.7000 तक बचा सकते हैं|

हाईब्रिड टेक्नोलॉजी का भविष्य और कार्यप्रणाली: एक विस्तृत विश्लेषण:-

आज के समय में जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और प्रदुषण एक वैश्विक समस्या बन चूका हैं, ऐसे में हाईब्रिड टेक्नोलॉजी (Hybrid Technology) एक क्रांतिकारी समाधान के रूप में उभरी हैं| टोयोटा जैसी कंपनियां अपनी कारों में जिस हाईब्रिड सिस्टम का उपयोग कर रही हैं, वह न केवल पर्यावरण के लिए अनुकूल हैं, बल्कि आपकी जेब पर पड़ने वाले बोझ को भी आधा कर देता हैं|

क्या हैं ये टेक्नोलॉजी:-

सरल शब्दों में कहें तो, इसका अर्थ हैं दो अलग-अलग शक्तियों का मेल| एस कार में एक इंटरनल कम्बशन इंजन (पेट्रोल इंजन) और एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ बैटरी पैक का उपयोग किया जाता हैं| ये दोनों मिलकर गाड़ी को चलाने की शक्ति प्रदान करते हैं|

यह कैसे काम करती हैं:-

सिस्टम को मुख्य रूप से तीन चरणों में समझा जा सकता हैं:

  1. लो स्पीड ड्राइविंग (EV मोड):- जब आप गाड़ी को धीमी गति में (जैसे ट्रैफिक या पार्किंग में) चलाते हैं, तो पेट्रोल इंजन पूरी तरह बंद रहता हैं| इस समय गाड़ी केवल बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर की शक्ति से चलती हैं| इससे शहर के भारी ट्रैफिक में शून्य प्रदुषण होता हैं और पेट्रोल की बचत होती हैं|
  2. एक्सीलरेशन और हाई स्पीड:-जब आप तेजी से रफ्तार पकड़ते हैं, तो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों मिलकर काम करते हैं|इससे गाड़ी को अतिरिक्त टार्क और पावर मिलती हैं, जिससे ड्राइविंग का अनुभव स्मूथ हो जाता हैं|
  3. बैटरी चार्जिंग (Regenerative Braking):- इन कारों की सबसे बड़ी खूबी यह हैं कि इन्हें बाहरी प्लग से चारग करने की जरूरत नहीं होती| अब आप ब्रेक लगाते हैं या गाड़ी की रफ्तार धीमी करते हैं, तो पहियों की गतिज ईर्जा (Kinetic Energy) को बिजली में बड़ता जाता हैं और बैटरी अपने आप चार्ज होने लगती हैं| इसे सेल्फ-चार्जिंग’ तकनीक कहा जाता हैं|

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version