जुलाई 2026 की Top 10 SUV Sales: Punch, Fronx, Creta और Scorpio ने भी मचाया धमाल…

जुलाई 2026 की Top 10 SUV Sales:

जुलाई 2026 में SUV खरीदने वालों की पहली पसंद कौन-सी रही?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही हैं| जुलाई 2026 के बिक्री आंकड़ों में भी इसका असर साफ दिखाई दिया| इस महीने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का ख़िताब Tata Punch ने अपने नाम किया| पंच ने 21,313 यूनिट की बिक्री दर्ज करके कई लोकप्रिय मॉडलों को पीछे छोड़ दिया|

जुलाई 2026 में 4.5-4.8 मीटर SUV की बिक्री: Scorpio, XUV 7XO, XEV 9S और Fortuner का हाल..

जुलाई की टॉप SUV लिस्ट में मारुती सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई, महिंद्रा और किआ जैसे बड़े ब्रांडों का दबदबा देखने को मिला| खास बात यह रही कि टाटा पंच के अलावा टाटा नेक्सन और महिंद्रा स्कार्पियो ने भी शानदार बिक्री दर्ज की|

जुलाई 2026 की Top 10 SUV Sales

जुलाई 2026 के उपलब्ध बिक्री आंकड़ों के अनुसार टॉप-10 SUV की सूचि इस प्रकार रही:

रैंक – SUV – जुलाई 2026 बिक्री – सालाना बदलाव

1  – Tata Punch – 21,313 –  +98%

2  – Maruti Fronx – 19,473 – +51%

3 –  Hyundai Creta – 18,088 – +7%

4  – Tata Nexon – 17,471 – +36%

5  – Mahindra Scorpio – 16,009 – +16%

6  –  Kia Seltos –    16,009 – +109%

7  – Maruti Brezza – 12,055 –  -14%

8  – Maruti Victoris – 11,334 – -14%

9   – Hyundai Venue – 11,095 – +38%

10  – Mahindra Thar – 11,095 –  +7%

1. Tata Punch

जुलाई 2026 में Tata Punch ने 21,313 यूनिट की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया| पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में करीब 98% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई|

पंच की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण इसका कॉम्पैक्ट आकार हैं| शहरों में आसानी से चलाने के साथ-साथ SUV जैसा डिजाईन और ऊँची ड्राइविंग पोजीशन इसे ग्राहकों के बीच आकर्षक बनाती हैं|

जुलाई की बिक्री में पंच ने केवल SUV सेगमेंट में ही नहीं, बल्कि सभी कारों की ओवरआल बिक्री में भी मजबूत प्रदर्शन किया| हालांकि पूरी कार बिक्री सूचि में यह पांचवें स्थान पर रही, क्योंकि डिजायर, वैगनआर और अर्टिगा जैसी कारों ने इससे अधिक यूनिट बेचीं|

2. Maruti Fronx

Maruti Suzuki Fronx जुलाई में 19,473 यूनिट की बिक्री के साथ दुसरे स्थान पर रही| इसकी सालाना बिक्री में लगभग 51% की वृद्धि दर्ज हुई|

फ्रांक्स और क्रॉसओवर डिजाईन, कॉम्पैक्ट आकार और मारुती सुजुकी का व्यापक बिक्री एंव सर्विस नेटवर्क इसकी बिक्री को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं|

पंच और फ्रांक्स के बीच बिक्री का अंतर लगभग 1,840 यूनिट रहा| अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि जुलाई में दोनों के बीच मुकाबला कितना करीबी था|

3. Hyundai Creta

हुंडई क्रेटा लंबे समय से भारत की लोकप्रिय मिड-साइज़ SUV में शामिल हैं| इसका प्रीमियम इंटीरियर, फीचर्स, अलग-अलग इंजन विकल्प और मजबूत ब्रांड पहचान इसे इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी बनाए रखते हैं|

जुलाई 2026 में SUV बिक्री का मुकाबला.

जुलाई में क्रेटा ने Tata Nexon और Mahindra Scorpio जैसी SUVs से आगे रहकर अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी|

Tata Nexon ने भी किया शानदार प्रदर्शन

चौथे स्थान पर Tata Nexon रही| जुलाई में इसकी 17,471 यूनिट बिकी और सालाना आधार पर बिक्री में लगभग 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई|

Nexon की खासियत यह हैं कि यह पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक विकल्पों के साथ ग्राहकों को अलग-अलग जरूरतों के अनुसार विकल्प देती हैं| इसके डिजाईन और फीचर्स के साथ-साथ सुरक्षा पर भी ग्राहकों का ध्यान रहता हैं|

जुलाई में Nexon की बिक्री ने टाटा मोटर्स को SUV बाजार में एक और मजबूत मॉडल दिया|

Mahindra Scorpio ने फिर दिखाई ताकत

महिंद्रा की लोकप्रिय SUV Scorpio जुलाई 2026 में 16,009 यूनिट बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही| इसकी सालाना बिक्री में लगभग 16% की वृद्धि दर्ज हुई|

Scorpio की मजबूत रोड प्रेजेंस, बड़ा आकार और 7-सीटर उपयोगिता इसे भारतीय बाजार में अलग पहचान देती हैं| यह खास तौर पर उन ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हैं जो बड़ी और दमदार SUV पसंद करते हैं|

जून 2026 में भी Scorpio 14,097 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप SUV में शामिल थी|

Kia Seltos की बिक्री में जबरदस्त उछाल

जुलाई की सूचि में Kia Seltos भी प्रमुख नाम रही| उपलब्ध बिक्री रिपोर्ट के अनुसार इसकी सालाना वृद्धि करीब 109 प्रतिशत रही और यह छठे स्थान पर पहुंची|

Seltos को प्रीमियम मिड-साइज़ SUV बाजार में मजबूत प्रतिस्पर्धी माना जाता हैं| इसका डिजाईन, फीचर्स और केबिन अनुभव ग्राहकों को आकर्षित करता हैं|

इसकी तेज सालाना वृद्धि जुलाई के SUV बाजार के सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में से एक रही|

Maruti Brezza सातवें नंबर पर

Maruti Brezza जुलाई में 12,055 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही| हालांकि इसकी बिक्री पिछले साल की तुलना में लगभग 14% कम रही|

Brezza लंबे समय से भारत की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs में शामिल हैं| इसके बावजूद जुलाई में कुछ अन्य मॉडलों की तेज बिक्री वृद्धि के कारण यह रैंकिंग में नीचे चली गई|

Maruti Victoris ने बनाई जगह

मारुती सुजुकी की Victoris ने जुलाई 2026 की टॉप-10 SUV बिक्री सूचि में आठवां स्थान हासिल किया| इसकी 11,334 यूनिट बिकी|

नए मॉडल के रूप में Victoris का टॉप-10 में पहुंचना मारुती के SUV पोर्टफोलियो के लिए महत्वपूर्ण माना जा सकता हैं| इससे कंपनी की SUV बाजार में मौजूदगी और मजबूत हुई हैं|

Hyundai Venue और Mahindra Thar भी टॉप-10 में

नौवे स्थान पर Hyundai Venue रही, जिसकी जुलाई में 11,095 यूनिट बिकी| सालाना आधार पर इसकी बिकी में करीब 38% की वृद्धि हुई| वहीं Mahindra Thar ने भी टॉप-10 में जगह बनाई और इसकी बिकी में लगभग 7% की सालाना वृद्धि दर्ज हुई|

Venue का कॉम्पैक्ट आकार और फीचर्स इसे शहरी ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं, जबकि Thar की पहचान एक अलग तरह की SUV के रूप में हैं|

SUV बाजार में Tata और Mahindra की मजबूत पकड़

जुलाई 2026 की बिक्री को देखें तो भारतीय SUV बाजार में घरेलू कंपनियों की मजबूत स्थिति नजर आती हैं| टाटा की Punch और Nexon ने टॉप-5 में जगह बनाई, जबकि Mahindra की Scorpio और Thar भी टॉप-10 में शामिल रहीं|

जून 2026 में भी Tata Punch और Tata Nexon ने SUV बिक्री में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया था| उस महीने Scorpio तीसरे स्थान पर रही थी|

इससे पता चलता हैं कि भारतीय ग्राहकों के बीच घरेलू SUV ब्रांडों की मांग मजबूत बनी हुई हैं|

जुलाई में SUV बिक्री ने क्या संकेत दिया?

जुलाई 2026 के आंकड़े बताते हैं कि भारतीय ग्राहक अब केवल पारंपरिक बड़ी SUVs तक सीमित नहीं हैं| कॉम्पैक्ट और माइक्रो SUV से लेकर मिड-साइज़ SUV तक लगभग हर श्रेणी में मजबूत मांग देखने को मिल रही हैं|

Tata Punch की 21,313 यूनिट की बिक्री इसका सबसे बड़ा उदहारण हैं| दूसरी तरफ Creta और Scorpio जैसी बड़ी SUVs ने भी अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी|

सबसे खास बात Kia Seltos की तेज सालाना वृद्धि और Tata Punch की लगभग दोगुनी बिक्री रही| इससे यह संकेत मिलता हैं कि SUV बाजार में ग्राहकों की पसंद लगातार बदल रही हैं|

आगे भी बढ़ सकती हैं SUV की मांग

भारतीय कार बाजार में SUV की हिस्सेदारी पिछले कुछ वर्षो में लगातार बढ़ी हैं| जुलाई 2026 में भी यह ट्रेंड मजबूत दिखाई दिया| ऑटो बाजार की ताजा रिपोर्टो के अनुसार जुलाई में भारत की कार बिक्री कुल मिलाकर भी मजबूत रही और फैक्ट्री डिस्पैच रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचे|

आने वाले महीनों में नए मॉडल, इलेक्ट्रिक SUV और मौजूदा गाड़ियों के अपडेटेड वर्जन बाजार में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा सकते हैं|

निष्कर्ष:-

जुलाई 2026 की Top 10 SUV Sales में Tata Punch ने सबसे ज्यादा 21,313 यूनिट की बिक्री के साथ नंबर-1 स्थान हासिल किया| Maruti Fronx दुसरे और Hyundai Creta तीसरे स्थान पर रही| Tata Nexon और Mahindra Scorpio ने भी टॉप-5 में जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया|

Kia Seltos की तेज सालाना वृद्धि, Maruti Victoris की मजबूत शुरुआत और Hyundai Venue की अच्छी बिक्री भी जुलाई की महत्वपूर्ण खबरों में शामिल रही| कुल मिलाकर जुलाई के आंकड़े बताते हैं कि भारत में SUV की मांग अभी भी काफी मजबूत हैं और अलग-अलग कीमत व आकार की SUVs ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं|

FAQs:-

Q 1. जुलाई 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV कौन-सी रही?

जुलाई 2026 में Tata Punch 21,313 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप पर रही|

Q 2. जुलाई 2026 में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV कौन-सी हैं?

Maruti Fronx 19,473 की बिक्री के साथ दुसरे स्थान पर रही|

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version