अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, सियासी गलियारों में शोक की लहर

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन

प्रतीक यादव के निधन से सियासी गलियारों में शोक| Photo: AI Generated.

समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के परिवार से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई हैं| पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया हैं| इस खबर के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई हैं|

योगी कैबिनेट 2.0 का महा-विस्तार: 2027 की तैयारी या विपक्ष के ‘PDA’ की काट? जानें हर नए मंत्री की कुंडली और BJP का मास्टरप्लान!

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया| हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| उनकी उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही हैं|

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे| वे राजनीति से काफी दूर रहते थे और बिजनेस तथा फिटनेस की दुनिया में ज्यादा सक्रिय थे|

हालांकि उनका परिवार लंबे समय से राजनीति के केंद्र में रहा, लेकिन प्रतीक यादव ने कभी सक्रिय राजनीति में कदम नहीं रखा| वे फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हुए थे| रिपोर्ट्स के अनुसार वे “The Fitness Planet” नाम का जिम भी चलाते थे|

उनकी पत्नी Aparna Yadav भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं|

अचानक बिगड़ी तबियत:-

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह उनकी तबियत अचानक खराब हो गई| परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके|

LPG सिलेंडर डिलीवरी पर बॉम्बे हाई कोर्ट का एतिहासिक फैसला: क्या अब बिना OTP मिलेगा गैस सिलेंडर? जानिए पूरी सच्चाई

कुछ मिडिया रिपोर्ट्स में कहा गया हैं कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुके थे| हालांकि अभी तक परिवार या प्रशासन की ओर से मृत्यु के कारण को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया हैं|

राजनीतिक जगत में शोक:-

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही समाजवादी पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुःख जताया| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की|

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी इस खबर के बाद गहरा दुःख देखा गया| सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने श्रद्धांजली दी|

अखिलेश यादव के परिवार पर दुखों का पहाड़:-

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह परिवार के लिए एक और बड़ा सदमा माना जा रहा हैं| राजनीतिक रूप से हमेशा चर्चा में रहने वाला यादव परिवार इस समय निजी दुःख से गुजर रहा हैं|

अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य लगातार अस्पताल और घर पर मौजूद रहे| लखनऊ में बड़ी संख्या में समर्थक और करीबी लोग पहुंच रहे हैं|

थलापति से ‘मुथलवर’ तक: विजय का एतिहासिक शपथ ग्रहण और राजनीति में नया युग; उधर पीएम मोदी ने कांग्रेस को कहा ‘परजीवी’

राजनीति से दूर रहते थे प्रतीक:-

जहाँ एक ओर अखिलेश यादव राजनीति में सक्रिय रहें, वहीं प्रतीक यादव ने हमेशा लो-प्रोफाइल जिंदगी पसंद की| वे मीडिया और राजनीतिक मंचों से काफी दूर दिखाई देते थे|

फिटनेस के प्रति उनका खास लगाव था और सोशल मीडिया पर भी वे हेल्थ और फिटनेस से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते थे| कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें पशु प्रेमी भी माना जाता था और वे सामाजिक कामों से भी जुड़े थे|

परिवार और समर्थकों में दुःख:-

लखनऊ और सैफई में इस खबर के बाद शोक का माहौल हैं| परिवार के करीबी लोगों का कहना हैं कि प्रतीक यादव बेहद शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और लोगों से सरल तरीके से मिलते थे|

उनके निधन की खबर सुनकर कई समर्थक भावुक हो गए| सोशल मिडिया पर लोग लगातार श्रद्धांजली संदेश पोस्ट कर रहे हैं|

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार:-

फ़िलहाल प्रशासन और डॉक्टरों की ओर से विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हैं| कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया हैं कि पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी|

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा:-

प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं थे, लेकिन मुलायम सिंह यादव परिवार से जुड़े होने के कारण हमेशा चर्चा में रहते थे| उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी में सक्रिय हैं, जबकि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता हैं|

ऐसे में उनके निधन की खबर ने दोनों राजनीतिक खेमों में संवेदना का माहौल बना दिया हैं|

निष्कर्ष:-

प्रतीक यादव का अचानक निधन यादव परिवार और उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक दुखद खबर हैं| कम उम्र में उनका इस दुनिया से चले जाना परिवार और समर्थकों के लिए बड़ा सदमा माना जा रहा हैं|

फ़िलहाल पूरा राजनीतक जगत और हजारों समर्थक उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं| आने वाले समय में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उनकी मौत की वजह से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती हैं|

मेरी राय में कम उम्र में किसी अपने का यूँ ही अचानक चले जाना बेहद दुखद होता हैं| ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस कठिन  समय में हिम्मत दें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version