LATEST UPDATES: India vs Zimbabwe Live Score, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव होंगे, बाहर कौन-कौन हो सकता हैं

Catch India vs Zimbabwe Live Score: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच ICC मेंस  T20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले का मंच तैयार हैं| चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में हैं| 26 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार सायं 6:30 बजे टॉस होगा और मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7:00 बजे प्रारंभ होगा| इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो की स्थिति में उतरेगी, चेन्नई में खेले जाने वाले इस अहम मैच के लिए भारतीय प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव की संभावना हैं|

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रन की करारी हार के बाद अब यह मुकाबला भारत के लिए बन चूका हैं| भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए आज चेपाक स्टेडियम में जिम्बाब्वे को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा और उसके बाद कोलकाता में खतरनाक वेस्टइंडीज को भी परास्त करना पड़ेगा|

यही नही उन्हें बाकी मैचों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी, दक्षिण अफ्रीका से 76 रन से मिली हार के बाद भारत का नेट रन रेट-3.80 हो गया हैं| अगर आज दोपहर में वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के मैच में विंडीज ने अफ़्रीकी टीम को हरा दिया तब तो भारत के रास्ते में और मुश्किलें हो जायेंगे| तब जिम्बाब्वे से अगले मैच में साउथ अफ्रीका को हराने की उम्मीद करनी होगी|

दोनों टीमें World Cup 2026:-

भारतीय टीम:-

ईशान किशन ( विकेटकीपर ), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव ( कप्तान ), अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन

जिम्बाब्वे टीम:-

ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, सिकंदर रजा ( कप्तान ), बेन कुरेन, ग्रीन क्रेमर, क्लाईव मदांडे, रिचर्ड एनगारवा, टोनी मुनयोंगा, डायोन मायर्स, ब्लेसिंग मुजराबानी, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, तदिवानाशे मारुमनी, टिनोटेंडा मापोसा, ब्रैड इवांस,

वाशिंगटन सुंदर बाहर होंगे?

वाशिंगटन सुंदर को पिछले मैच में मौका देने का फैसला टीम पर भारी पड़ा था, क्योंकि उन्होंने गेंद से कोई विकेट ले पाए और नहीं बल्लेबाजी में खास योगदान दे सके थे, उन्होंने केवल 11 रन बनाए और गेंदबाजी में भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे| ऐसे में आज के मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी लगभग तय मानी जा रही हैं, और यह भी माना जा रहा हैं कि अक्षर सीधे सुंदर की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं जिसकी वजह से बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी मजबूत होगी|

रिकार्ड हेड-टू-हेड:-

IND Vs ZIM के बीच T20 इंटरनेशनल में अब तक 13 मुकाबले हुए हैं, भारत ने 10 बार जीत हासिल की हैं कि जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मैच जीते हैं| टी20 विश्व कप में दोनों टीम सिर्फ एक बार आमने-सामने आई हैंहैं, जहा पर भारत ने 71 रन से जीत दर्ज की थी|

बदलाव की आशंका मिडिल ऑर्डर में:-

रिंकू सिंह इस वर्ल्ड कप में फिनिशर की भूमिका में अब तक प्रभाव नही छोड़ पाए हैं, वही मिडल ऑर्डर में भी बदलाव की पूरी संभावना हैं| उनके हालिया स्कोर 6, 1, 11*, 6* और 0 रहे हैं, जिससे टीम को आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने में दिक्कत हुई हैं| उसके अलावा तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में हैं, दोनों ही बल्लेबाज अच्छी शुरुआत तो कर रहे हैं मगर उन्हें बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं| जिसकी वजह से इन तीनो में से कम से कम दो खिलाडियों को बाहर बैठना पड़ा सकता हैं|

संजू सैमसन की वापसी होगी?

सैमसन स्पिन के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करते है और चेन्नई की धीमी पिच पर उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं, ऐसे में आज के मैच में संजू सैमसन को मौका मिल सकता हैं| वह नम्बर 3, 4, या 5 पर बल्लेबाजी करने का विकल्प भी देते हैं जिसकी वजह से टीम संयोजन में लचीलापन आता हैं|

ट्रंप कार्ड कुलदीप यादव भी बन सकते हैं:-

चेपॉक की पिच को देखते हुए टीम एक अतिरिक्त स्पिनर को भी शामिल कर सकती हैं, ऐसी स्थिति में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती हैं| कुलदीप की कलाई की स्पिन बीच के ओवरों में विकेट निकालने में मदद कर सकती हैं, भारत की सम्भावित प्लेइंग 11 इस प्रकार हो सकती हैं आज के अहम मुकाबले में|

टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुँच सकती हैं:-

साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को उनके पहले सुपर-8 मैच में 76 रन से हराया| इस हार के चलते भारत का नेट रन रेत-3 के पार चला गया| इस हर के बाद माना जा रहा था कि अगर 3 टीमें 2-2 मैच जीतकर पहुंची तो फिर फैसला नेट रन रेट से होगा, साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के जख्मों पर और नमक छिड़का| वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया और इस जीत के साथ उनका नेट रन रेट +5 के पार चला गया, मतलब साउथ अफ्रीका से भी ज्यादा और वेस्टइंडीज की टीम अंक तालिका में अपने ग्रुप में टॉप पर पहुँच गई|

जिम्बाब्वे को हल्के में नही लेना होगा:-

जिम्बाब्वे की टीम को हल्के में नहीं ले सकते, वह ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर यहाँ तक पहुंची हैं| उसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम का सफर पहले ही दौर में खत्म हो गया, उसके तेज गेंदबाद ब्लेसिंग मुजरबानी, एनगारावा और ब्राड इंवास भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दे सकते हैं| कप्तान सिकंदर रजा भारतीय टीम के सामने स्पिन से शुरुआत कर सकते हैं|

बेहतर प्रदर्शन करना होगा अभिषेक को:-

टी20 विश्व कप से पहले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फार्म में थे लेकिन पेट में संक्रमण के बाद से उनकी लय खो गई हैं| वह ऑफ स्पिनरों के सामने वह फंसे-फंसे से नजर आ रहे हैं, वह इस टूर्नामेंट में चार मैचों में 75 के स्ट्राइक रेट और 3.75 के औसत से सिर्फ 15 रन ही बना सके हैं| अभिषेक की शैली में ही खेलने वाले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने अपने खेल में बदलाव करके पाकिस्तान के विरुद्ध शतक लगाया| ब्रुक को स्पिनरों को खेलने में दिक्कत होती हैं, मगर पिछले मैच में उन्होंने पाकिस्तानी स्पिन आक्रमण की बखिया उधेड़ दी, उन्होंने रक्षात्मक और आक्रामक बल्लेबाजी का अच्छा तालमेल पेश किया|

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top