Eid Special: पुरानी दिल्ली के शाही बावर्ची की ‘सीक्रेट’ रेसिपी- घर पर बनाएं दावतों वाली मटन बिरयानी और लजीज शीर-खुरमा!

Eid Special: पुरानी दिल्ली के शाही बावर्ची की ‘सीक्रेट’ रेसिपी

"स्वादिष्ट मटन बिरयानी और केसरिया शीर-खुरमा की फोटो|"
“इस ईद अपने घर को बनाएं नवाबी रेस्तरां, आजमाएं ये सीक्रेट रेसिपी|”

नई दिल्ली| 20 मार्च, 2026 

ईद का त्योहार खुशियों, गले मिलने और सबसे बढ़कर- लजीज पकवानों का त्योहार हैं| रंजन के पुरे एक महीने के रोजों के बाद, जब ईद का चाँद नजर आता हैं, तो हर घर की रसोई से उठने वाली खुशबू पुरे मोहल्ले को महका देती हैं| ईद की दस्तरखान तब तक अधूरी हैं जब तक उस पर ‘बादशाह’ यानी मटन बिरयानी और ‘मलिका’ यानी शाही-शीर-खुरमा न हो|

आज हम आपको बताने जा रहे हैं वे गुप्त तरीके (Secret Tips) जो बड़े-बड़े खानसामा और बावर्ची इस्तेमाल करते हैं| इस रेसिपी को फॉलो करके आप घर बैठे वही पुरानी दिल्ली या लखनवी नवाबी स्वाद पा सकते हैं|

शाही शीर-खुरमा (The Royal Milk Delight)

‘शीर’ का अर्थ हैं दूध और ‘खुरमा’ का अर्थ हैं खजूर| यह दिश जितनी दिखने में अमीर (Rich) लगती हैं, बनाने में उतनी ही नाजुक हैं|

आवश्यक सामग्री (Ingredients):

  • फुल क्रीम दूध:- 2 लीटर (ताजा भैस का दूध सबसे अच्छा रहता हैं)
  • बारीक सेवईयां:- 150 ग्राम (हाथ से भुनी हुई और बहुत बारीक)
  • चीनी:- 200 ग्राम (या स्वादानुसार)
  • सूखे खजूर (छुहारे):- 10-12 (रात भर भिगोकर बारीक कटे हुए|
  • घी:- 4 बड़े चम्मच (शुद्ध देसी घी)
  • मेवे:- बादाम, पिस्ता, काजू, चिरौंजी (बारीक कतरन – आधा कप)
  • इलायची पाउडर:- 1 छोटा चम्मच
  • केसर (Saffron):- 10-15 धागे (गुनगुने दूध में भिगोए हुए)
  • मावा/खोया:- 100 ग्राम (स्वाद को और गहरा करने के लिए)

बनाने की गुप्त विधि (The Process)

  1. दूध को गाढ़ा करना:- सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में दूध गर्म करें| इसे तब तक उबालें जब तक यह अपनी मात्रा का 70% न रह जाए| ध्यान रहे, दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मलाई तले में न लगे|
  2. मेवों का तड़का:- एक अलग पैन में 2 चम्मच घी गर्म करें| कटे हुए मेवों और भिगोए हुए छुहारों को हल्का सुनहरा होने तक भुनें| इन्हे निकालकर अलग रख दें|
  3. सेवईयों की भुनाई:- उसी पैन में बचा हुआ घी डालें और बारीक सेवईयों को धीमी आंच पर तब तक भुनें जब तक वे गहरी सुनहरी (Golden Brown) न हो जाएँ|
  4. मिश्रण तैयार करना:- अब उबलते हुए दूध में भुनी हुई सेवईयां डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं| इसके बाद इसमें चीनी और कद्दूकस किया हुआ खोया (मावा) मिला दें|
  5. अंतिम स्पर्श (Secret Touch):- जब सेवईयां गल जाएँ, तो भुने हुए मेवे, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालें| अब इसे 2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें|

बावर्ची की टिप:- शीर-खुरमा को परोसने से पहले 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें| ठंडा होने पर इसका स्वाद और भी निखर कर आता हैं|

मटन बिरयानी (The King of Dastarkhwan)

बिरयानी बनाना एक कला हैं| यहाँ हम ‘दम पुख्त’ स्टाईल मटन बिरयानी की बात करेंगे, जहाँ भाप में गोश्त और चावल अपनी खुशबू एक-दुसरे में समा लेते हैं|

आवश्यक सामग्री (Ingredients):-

  • मटन:- 1 किलो (नली और चांप वाला हिस्सा लें)
  • बासमती चावल:- 750 ग्राम (लंबे दाने वाला, 30 मिनट भिगोया हुआ|
  • दही:- 250 ग्राम (गाढ़ा और फेंटा हुआ)
  • प्याज:- 4 बड़े (बारीक कटे हुए और ‘बिरिस्ता’ यानी कुरकुरा तला हुआ)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट:- 3 बड़े चम्मच
  • खड़े मसाले:- दालचीनी, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, तेजपत्ता, जावित्री और शाही जीरा|
  • बिरयानी मसाला:- 2 चम्मच (घर का पिसा हुआ ज्यादा अच्छा होता हैं)
  • पुदीना और हरा धनिया:- एक-एक मुट्ठी (बारीक कटा हुआ)
  • केसर वाला दूध और केवड़ा जल:- खुशबू के लिए|

बनाने की गुप विधि (The Secret Steps):

स्टेप 1: मैरिनेशन (सबसे ज़रूरी)

मटन को धोकर एक बड़े बर्तन में ले| इसमे दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, आधा तला हुआ प्याज, लाल मिर्च पाउडर, नमक, और थोड़ा सा तेल डालें| इसे कम-से-कम 4-5 घंटे (हो सके तो पूरी रात) के लिए मैरिनेट होने दें| इससे मटन के रेशे-रेशे में स्वाद चला जाएगा|

टाटा मोटर्स का बड़ा धमाका: 1 अप्रैल से महंगी होंगी गाड़ियाँ, लेकिन EV सेगमेंट में मिलेगी भारी छुट! जाने शेयर बाजार से लेकर नई लाँचिंग तक की पूरी रिपोर्ट

HDFC Bank में महा-भूकंप: चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा, शेयर बाजार में हाहाकार! क्या डूब जाएंगे निवेशकों के पैसे?

Chaitra Navratri 2026: 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग! जानियें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, माता की सवारी और 9 दिनों का पूरा कैलेंडर

ओटीटी धमाका 2026: अनिल कपूर का ‘सूबेदार’, विजय सेतुपति की ‘गाँधी टाक्स’ और अलख पांडे की बायोपिक ‘हेलो बच्चो’ का जादू

स्टेप 2: यखनी तैयार करना 

एक कुकर या भारी बर्तन में तेल गर्म करें| इसमें खड़े मसाले डालें और फिर मैरिनेट किया हुआ मटन| इसे तब तक भुनें जब तक तेल अलग न हो जाए| अब थोड़ा पानी डालकर मटन को 80% तक पका लें| ध्यान रहे, मटन को पूरा नहीं गलाना हैं, क्योंकि बाकी यह ‘दम’ पर पकेगा|

स्टेप 3: चावल उबालना 

एक बड़े बर्तन में पानी उबालें| इसमे नमक (इतना की पानी समुद्र जैसा खरा लगे), थोड़ा तेल और पुदीने की पत्तियाँ डाले| चावल डालकर उसे सिर्फ 70% तक पकाएं (चावल में एक कनी रहनी चाहिए) पानी छान लें|

स्टेप 4: लेयरिंग और दम (The Secret Art)

अब एक भारी बर्तन के तले में थोड़ा घी लगाएं|

  • पहली लेयर:- आधा पका हुआ मटन और उसकी ग्रेवी डालें|
  • दूसरी लेयर:- इसके ऊपर उबले हुए चावलों की परत बिछाएं|
  • तीसरी लेयर:- ऊपर से तला हुआ प्याज (बिरिस्ता), कटा हुआ धनिया, पुदीना, केसर वाला दूध और 2 चम्मच शुद्ध देसी घी डालें| अंत में 2 बूंद केवड़ा जल छिडकें|

बर्तन के ढक्कन को आटे की लोई से सील कर दें ताकि भाप बहन न निकले| इसे 15-20 मिनट तक बहुत धीमी आंच (Simmer) पर पकने दें|

निष्कर्ष (Conclusion)

जब आप बिरयानी का ‘दम’ खोलेंगे, तो उसकी खुशबू से पूरा घर महक उठेगा| बिरयानी को कभी भी चम्मच से जोर-जोर से न चलाएं, बल्कि किनारे से हल्के हाथों से निकालें ताकि चावल के दाने न टूटें|

इस ईद, अपने मेहमानों को यह शाही दावत खिलाएं और उनकी तारीफें बटोरें| भोजन का असली स्वाद उसे प्यार से और सही मसालों के संतुलन से बनाने में हैं|

हमारी ओर से आप सभी को और आपके परिवार को ईद की ढेरों मुबारकबाद!

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top