वाशिंगटन में हिल्टन होटल के बादर अंधाधुंध फायरिंग:

वाशिंगटन डी.सी. :- अमेरिका की राजधानी एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठी| शनिवार रात (25 अप्रैल 2026) वाशिंगटन के प्रसिद्ध हिल्टन होटल में आयोजित ‘व्हाईट हॉउस कारेस्पोंड़ेंट्स डिनर’ के दौरान सुरक्षा घेरे को तोड़कर एक हमलावर ने फायरिंग कर दी| इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, प्रथम महिला और अमेरिका के दिग्गज पत्रकार मौजूद थे|
कैसे हुई वारदात?
चश्मदीदों के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे जब राष्ट्रपति ट्रम्प मंच पर भाषण देने की तैयारी कर रहे थे, तभी होटल के सिक्योरिटी गेट (मैग्नेटोमीटर एरिया) पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मियों से उलझना शुरू कर दिया| 31 वर्षीय हमलावर कोल टामस एलन ने अचानक अपनी शाटगन निकाली और फायरिंग शुरू कर दी|
Mercedes CLA Electric Launch India: लग्जरी और रेंज का नया राजा, जानें क्या हैं खास
स्मार्ट बिजली मीटर का ‘बैलेंस गेम’: रिचार्ज के बाद रूपये कटने की असली वजह और समाधान
गाजीपुर का कटरिया कांड: न्याय की मांग या राजनीति की भेंट?
फायरिंग की आवाज सुनते ही होटल के भीतर भगदड़ मच गई| सीक्रेट सर्विस के जांबाज एजेंटों ने तुरंत हरकत में आते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प को चारों तरफ से घेर लिया और उन्हें सुरक्षित रूप से ‘बंकर’ की तरह सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया|
सीक्रेट सर्विस और हमलावर के बीच मुठभेड़:-
सुरक्षाबलों और हमलावर के बीच कुछ मिनटों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही| इस दौरान हमलावर की एक गोली सीक्रेट सर्विस ऑफिसर को लगी, लेकिन गनीमत रही कि गोली उनकी ‘बुलेटप्रूफ वेस्ट’ में धंस गई और अधिकारी की जान बच गई| जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने हमलावर एलन को काबू में किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया|
कौन हैं हमलावर कोल टॉमस एलन?
कैलिफोर्निया के रहने वाले कोल टॉमस एलन के पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार, चाकू और एक ‘घोषणापत्र’ (Manifesto) मिला हैं| शुरूआती जांच में पता चला हैं कि वह ट्रम्प प्रशासन की नीतियों से नाराज था और लंबे समय से इस हमले की साजिश रच रहा था| वाशिंगटन पुलिस अब इस बात की जांच कर रही हैं कि वह इतने हथियारों के साथ होटल के इतने करीब कैसे पहुँच गया|
सुरक्षा में सेंध या बड़ी साजिश?
1. सुरक्षा प्रोटोकॉल पर उठते सवाल:-
वाशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई इस फायरिंग ने एक बार फिर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी हैं| विशेषज्ञों का कहना हैं कि जिस ‘व्हाईट हॉउस कारेस्पोंडेट्स डिनर’ में राष्ट्रपति और देश के सबसे शक्तिशाली लोग मौजूद हों, वहां एक व्यक्ति भारी हथियारों के साथ ‘मैग्नेटोमीटर’ (मेटल डिटेक्टर) तक कैसे पहुँच गया? क्या होटल के स्टाफ या सुरक्षा टीम से कोई बड़ी चुक हुई हैं| सूत्रों के अनुसार, हमलावर एलन ने होटल के सर्विस गेट का इस्तेमाल किया था, जहाँ सुरक्षा जांच मुख्य द्वार के मुकाबले कम सख्त थी|
2024 के पेसिल्वेनिया हमले के बाद ट्रम्प पर यह दूसरा बड़ा हमला माना जा रहा हैं| इस घटना ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों (Secret Service) की कार्यप्रणाली पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं|
- क्या सुरक्षा घेरे में कोई चुक थी?
- क्या हमलावर को पहले से ट्रैक किया जा रहा था?
राष्ट्रपति ट्रम्प ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी करते हुए कहाँ, “मै सुरक्षति हूँ और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का आभारी हूँ| हम डरने वाले नहीं हैं|”
2. राजनीतिक माहौल पर असर:-
इस हमले के बाद अमेरिका में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई हैं| विपक्षी दलों और ट्रम्प समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी शुरू हो गई हैं| रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने इसे “लोकतंत्र पर हमला” करार दिया हैं और राष्ट्रपति की सुरक्षा को ‘अभेद्य’ (Ironclad) बनाने की मांग की हैं| वहीं, ख़ुफ़िया एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या हमलावर एलन किसी बड़े गिरोह या विदेशी साजिश का हिस्सा तो नही हैं|
3. प्रत्यक्षदर्शियों का खौफनाक अनुभव:-
होटल के भीतर मौजूद पत्रकारों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनते ही पुरे हॉल में सन्नाटा छा गया था, जिसे कुछ ही सेकंड में चीख-पुकार ने बदल दिया| सीक्रेट सर्विस के अधिकारीयों ने तुरंत ‘कोड रेड’ (Code Red) लागू कर दिया और सभी रास्तों को सील कर दिया| प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रम्प के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थीं| वाशिंगटन डी.सी. में फ़िलहाल हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया हैं और होटल के आसपास के इलाकों में सेना की टुकडियां तैनात हैं|
