विश्व विजेता कुलदीप यादव की सजेगी बारात: 14 मार्च को मसूरी की वादियों में वंशिका संग लेंगे साथ फेरे, जानें शादी से लेकर रिसेप्शन तक का पूरा मेगा प्लान!

विश्व विजेता कुलदीप यादव की सजेगी बारात:

"Kuldeep Yadav Wedding Mussoorie"

लखनऊ/कानपूर/मसूरी:

भारतीय क्रिकेट के ‘चाईनामैन’ जादूगर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इन दिनों दोहरी ख़ुशी का आनंद ले रहे हैं| एक तरफ जहाँ भारतीय टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ख़िताब जीतकर पुरे देश को झुमने पर मजबूर कर दिया हैं, वहीँ दूसरी तरफ कुलदीप अब अपनी निजी जिंदगी की सबसे बड़ी ‘पारी’ शुरू करने जा रहे हैं| कानपूर के साधारण परिवार से निकलकर विश्व क्रिकेट के शिखर तक पहुँचने वाले कुलदीप अब अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं|

यह शादी केवल डॉ परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि खेल जगत और ग्लैमर की दुनिया का एक बड़ा संगम होने वाली हैं| आईए विस्तार से जानते हैं इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक ‘कुलदीप-वंशिका वेडिंग’ की हर छोटी-छोटी जानकारी|

अटूट गठबंधन: इसरायल और अमेरिका की ‘अजेय’ दोस्ती का पूरा सच!

महा-रिपोर्ट: उत्तर प्रदेश समेत पुरे भारत में कमर्शियल गैस का हाहाकार-सप्लाई चेन ध्वस्त, क्या पटरियों पर लौट पाएगी अर्थव्यवस्था?

1. बचपन का प्यार, जो अब बनेगा जीवनभर का साथ 

कुलदीप और वंशिका की कहानी किसी फ़िल्मी पटकथा से कम नहीं हैं| यह प्रेम कहानी वर्षो पुरानी हैं|

  • पड़ोसी से हमसफर तक: वो दोनों लोग मूल रूप से कानपूर के रहने वाले हैं|इनकर घर के बीच की दुरी महज 3-4 किलोमीटर हैं| बचपन की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और अब यह रिश्तेदारी में तब्दील होने जा रही हैं|
  • वंशिका चड्ढा का परिचय:- इनके पिता योगेन्द्र सिंह चड्ढा एलआईसी (LIC) में वरिष्ठ अधिकारी हैं| वंशिका ने अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया में करियर बनाया| वह एक स्वतंत्र और पेशेवर महिला हैं, जिन्होंने कुलदीप के संघर्ष के दिनों से लेकर उनकी सफलता के शिखर तक हमेशा उनका साथ दिया हैं|
  • सगाई की यादें:- पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ के प्रतिष्ठित ‘होटल सेंट्रम’ में दोनों ने सगाई (Engagement) की थी| उस समय कुलदीप ने नील रंग की शेरवानी पहनी थी, जबकि वंशिका लहंगे में बेहद खुबसुरत लग रही थीं|

2. शादी का वेन्यु: क्यों चुना गया मसूरी?

कुलदीप और वंशिका ने अपनी शादी के लिए उत्तराखंड के ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी को चुना हैं|

(क). शांति और निजता (Privacy): कुलदीप चाहते थे की उनकी शादी मीडिया की चकाचौध से दूर, प्रकृति की गोद में शांतिपूर्वक हो|

(ख). डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज: भारतीय क्रिकेटरों में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन बढ़ा हैं (जैसे विराट-अनुष्का या केएल राहुल-अथिया)| मसूरी का ठंडा , मौसम और खुबसुरत नजारे शादी की तस्वीरों के लिए बेहतरीन बैकड्राप प्रदान करते हैं|

(ग). लक्जरी रिसार्ट: मसूरी के एक अति-विशिष्ट (Ultra-Luxury) रिसार्ट को पुरे 3 दिनों के लिए बुक किया गया हैं| यहाँ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मेहमानों को कोई असुविधा न हो|

3. शादी का विस्तृत कार्यक्रम (Schedule):-

शादी की रस्मे 12 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च तक चलेंगी| यहाँ पूरा घटनाक्रम दिया गया हैं:

12-13 मार्च: प्री-वेडिंग फंक्शन:-

इन दो दिनों में हल्दी, मेहँदी और संगीत (Sangeet Night) का आयोजन होगा| संगीत समारोह में कुलदीप के क्रिकेटर दोस्त भी ठुमके लगते नजर आ सकते हैं| बताया जा रहा हैं कि एक मशहूर बॉलीवुड सिंगर को इस शाम के लिए आमंत्रित किया गया हैं|

14 मार्च: मुख्य विवाह समारोह (The Wedding Day):-

14 मार्च 2026 की शाम को कुलदीप यादव घोड़ी चढ़ेंगे| शादी हिंदू रीती-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगी| कानपूर के पंडित जी को विशेष रूप से शादी की रस्में पूरी कराने के लिए मसूरी बुलाया गया हैं|

17 मार्च: लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन:-

पहाड़ों में शादी के बाद, असली ‘सितारों का मेला’ नवाबों के शहर लखनऊ में लगेगा| लखनऊ के ‘होटल सेंट्रम’ में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा| यह वही जगह हैं जहाँ उनकी सगाई हुई थी|

4. वीआईपी गेस्ट लिस्ट: कौन-कौन होगा शामिल?

कुलदीप यादव की शादी में खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की पूरी संभावना हैं|

  • टीम इंडिया के साथी:- रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल (कुलदीप के जिगरी दोस्त) विशेष रूप से आमंत्रित हैं| वर्ल्ड कप की जीत के बाद पूरी टीम इस जश्न में शामिल होना चाहती हैं|
  • राजनीतिक हस्तियाँ:- कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें शादी का कार्ड सौंपा| मुख्यमंत्री के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के भी रिसेप्शन में शामिल होने की उम्मीद हैं|
  • कोच और गुरु:- कुलदीप के कोच कपिल पांडे, जिन्होंने उन्हें एक तेज गेंदबाज से स्पिनर बनने की सलाह दी थी, इस शादी के सबसे ख़ास मेहमान होंगे|

5. शादी का मेन्यु: लजीज व्यंजनों की भरमार:-

शादी में खाने-पीने का खास ख्याल रखा गया हैं| क्योंकि ये दोनों लोग कानपूर से हैं, इसलिए मेन्यु में ‘लखनवी और कानपुरी जायका’ प्रमुख होगा:

  • अवधी व्यंजन:- गलावटी कबाब, बिरयानी और शीरमाल|
  • पहाड़ी स्वाद:- क्योंकि शादी मसूरी में हैं, इसलिए कुछ स्थानीय पहाड़ी डिशेज (जैसे मंडुए की रोटी और गहत की दाल) को भी मेन्यु में जगह दी गई हैं|
  • इंटरनेशनल डिशेज:- विदेशी मेहमानों और क्रिकेटरों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए कांटिनेटल और इटैलियन काउंटर भी लगाये जाएंगे|

6. उनका कैरियर और टाईमिंग:-

उनके लिए यह साल चमत्कारी रहा हैं|

  • वर्ल्ड कप 2026 का जादू:- टी20 वर्ल्ड कप में कुलदीप की फिरकी के सामने ऑस्ट्रलियाई और अंग्रेजी बल्लेबाज बेबस नजर आए| फाइनल में उनकी किफायती गेंदबाजी ने भारत को चैम्पियन बनाने में मदद की|
  • कठिन समय से वापसी:- कुछ साल पहले कुलदीप टीम से बाहर चल रहे थे और चोंटो से जूझ रहे थे| लेकिन जिन्होंने जिस तरह से वापसी की, वह किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं| अब वह अपने जीवन के सबसे सफल पड़ाव पर शादी कर रहे रहे हैं, जो उनकी स्थिरता (Stability) को दर्शाता हैं|

7. फैंस के लिए संदेश:- कुलदीप यादव ने हमेशा अपने फैंस को अपना परिवार माना हैं| सोशल मीडिया पर जैसे ही शादी की तारीख पक्की होने की खबर आई, #KuldeepYadavWedding ट्रेंड करने लगा| फैंस उन्हें ‘नई पारी की नई शुरुआत” के लिए ढेरों शुभकामनायें भेज रहे हैं|

8. वेडिंग आउटफिट्स: सब्यसाची या मनीष मल्होत्रा?

शादी के जोड़ो को लेकर गलियारों में काफी चर्चा हैं| सूत्रों की मानें तो कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा ने अपने खास दिन के लिए पेस्टल कलर्स (Pastel Colors) थीम चुनी हैं|

  • कुलदीप का लुक:- पारम्परिक हाथीदांत (Ivory) रंग की शेरवानी में नजर आ सकते हैं, जिस पर हाथ की बारीक़ कढ़ाई होगी|
  • वंशिका का लहंगा:- अपनी शादी के लिए मशहूर भारतीय डिजाईनर (संभवतः सब्यसाची) का लाल और सुनहरे काम वाला लहंगा चुना हैं| उनकी ज्वेलरी में ‘कानपुरी टच’ के साथ आधुनिक डायमंड्स का फ्यूजन देखने को मिलेगा|

9. ‘कुल-चा’ की जोड़ी फिर दिखेगी साथ: युजवेंद्र चहल की खास भूमिका:-

क्रिकेट की दुनिया में ‘कुल-चा’ की जोड़ी मशहूर हैं| खबर हैं कि उनकी शादी में युजवेंद्र चहल न केवल एक मेहमान के रूप में शामिल होंगे, बल्कि वह ‘ब्राइडग्रूम स्क्वाड’ का नेतृत्व करेंगे| चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा संगीत सेरेमनी में एक विशेष डांस परफार्मेंस भी दे सकते हैं, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं|

10. हनीमून डेस्टिनेशन: वर्ल्ड कप के बाद का सुकून:-

लगातार क्रिकेट मैचों और वर्ल्ड कप की थकान के बाद, यह जोड़ा कुछ समय एकांत में बिताना चाहता हैं| करीबी सूत्रों के अनुसार, कुलदीप और वंशिका अपनी शादी के तुरंत बाद स्विट्जरलैंड या बोर-बोरा आईलैंड (Bora Bora) के लिए रवाना हो सकते हैं| हालांकि, आईपीएल (IPL) के आगामी सीजन को देखते हुए यह ट्रिप छोटी और बेहद प्राइवेट रखी जाएगी|

11. सोशल मीडिया और ‘नो-फोन’ पॉलिसी:-

आजकल की बड़ी शादियों की तरह, ये अपनी शादी की निजता को लेकर काफी गंभीर हैं| मसूरी में होने वाले मुख्य समारोह में ‘नो-फोन पॉलिसी’ लागु की जा सकती हैं, ताकि शादी की तस्वीरें और वीडियो लिक न हों| आधिकारिक तस्वीरे खुद कुलदीप अपने सोशल मीडिया हैंडल से फैंस के साथ साझा करेंगे|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top