प्रियंका चोपड़ा ने दिया दर्शकों को सरप्राइज “THE BLUFF X REVIEW” के दौरान, यूजर्स ने दिए रिएक्शन, कहीं ये बातें

‘द ब्लफ’ प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म को कई दर्शकों ने देखा हैं| दर्शकों ने इसके बारे में एक्स पर प्रतिक्रिया दी हैं| इनकी एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं| उन्होंने अपने  फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया हैं|

इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हॉलीवुड फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं| यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम विडियो पर रिलीज हुई हैं, फिल्म के रिलीज होने से पहले फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिससे इसकी साधारण स्क्रीनिंग यादगार बन गई| अपने बीच प्रियंका को पाकर फैंस हुए उत्साहित|

फिल्म स्ट्रीमिंग पर रिलीज होने से एक दिन पहले, वो न्यूयार्क के रक स्थानीय थिएटर में पहुँच गई, जहाँ ‘द ब्लफ’ की स्क्रीनिंग हो रही थी| फिल्म में अभिनेत्री एक्शन में नजर आई हैं, खास बात यह हैं कि अभिनेत्री ने खुद एक्शन रोल किए हैं| फैंस अचानक अपने बीच उनको पाकर हैरान रह गए, दर्शकों से भरे एक थिएटर में अचानक व्यक्तिगत रूप से मिलने पहुँच गई|

फिल्म यूजर्स को पसंद आई-

इनकी अदाकारी वाली फिल्म देखकर एक यूजर ने एक्स पर लिखा हैं कि यह फिल्म अच्छी रिवेंज थ्रिलर हैं, जो मुझे पसंद हैं और एक यूजर्स ने फिल्म को लेकर लिखा हैं कि अगर आप घर पर पर्दे पर एक जबरदस्त, हिंसक समुद्री डाकू ड्रामा देखना चाहते हैं, तो आज यह एकदम सही चॉइस हैं| फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, अब सामने आए फिल्म के शुरूआती रिव्युज में दर्शक फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं|

वही उनकी अभिनय की जमकर सराहना कर रहे हैं, फिल्म का निर्माण एजीबीओ स्टूडियोज ने अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के सहयोग से किया हैं, जो सिटाडेल के बाद स्टूडियोज और उनके बीच एक और कोलैबोरेशन हैं|

यूजर्स ने जमकर प्रियंका की तारीफ की-

इनको एक्शन अवतार में देखकर एक यूजर ने तारीफ की उनकी, यूजर ने यह लिखा हैं कि ‘इनकी एक्शन सीन करते हुए देखकर कभी बोर नहीं होते| वह बहुत नेचुरल हैं कार्ल और उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी हैं, देशी गर्ल का खूंखार हॉलीवुड एक्शन अवतार| 19वीं सदी की खतरनाक समुद्री लुटेरी बनी हैं, उनकी तलवारबाजी आपके रोगंटे खड़े कर देगी|

फिल्म की कहानी क्या हैं?

‘द ब्लफ’ 25 फरवरी को रिलीज हुई  एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं| इसमे चोपड़ा के अलावा टेमुएरा मारिशन, इस्माइल क्रूज, डेविड फिल्ड और कार्ल अर्बन हैं| फ्रैंक ई फ्लावर्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक कैरिबियन महिला की कहानी हैं| फिल्म में सीक्रेट पार्ट तब सामने आता हैं, जब समुद्री लुटेरे उसके आइसलैंड पर हमला करते हैं|

राजामौली की “वाराणसी” से करेंगी भारतीय सिनेमा में वापसी ( वर्कफ्रंट )-

प्रियंका चोपड़ा अगली बार एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म “वाराणसी” का हिस्सा होंगी| इसमें उनके साथ में साउथ सुपरस्टार महेश बाबु और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे| यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही हैं, इस फिल्म की शूटिंग के लिए चोपड़ा अक्सर भारत आ रही हैं| अब उनका नाम ‘007 बॉन्ड’ सीरिज को लेकर भी सामने आ रहा हैं|

यह फिल्म अगले साल मतलब 2027 में 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी हैं| इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में सिटाडेल का दूसरा सीजन भी हैं, इसकी पुष्टि खुद अभिनेत्री ने की थी कि वो अभी इस सीरिज की शूटिंग कर रही हैं|

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top